रायगढ की वर्दी का बढा मान, कर्तव्यनिष्ठा और उत्कृष्ट सेवा को सलाम

SSP शशिमोहन सिंह को राष्ट्रपति पुलिस पदक
15 अगस्त को मुख्यमंत्री डॉ. विष्णुदेव साय करेंगे सम्मानित*

रायगढ़। रायगढ़ पुलिस के लिए गौरव का एक और अध्याय जुड़ गया है। जिले के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशिमोहन सिंह को पुलिस सेवा में उत्कृष्ट एवं सराहनीय योगदान के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित किया जाएगा। वर्ष 2026 के लिए घोषित पुलिस सेवा पदकों में उनका नाम सराहनीय सेवा के लिए पुलिस पदक प्राप्त करने वाले अधिकारियों की सूची में शामिल है।

15 अगस्त को रायपुर में आयोजित स्वतंत्रता दिवस के राज्य स्तरीय मुख्य समारोह में मुख्यमंत्री डॉ. विष्णुदेव साय उन्हें यह प्रतिष्ठित सम्मान प्रदान करेंगे। पुलिस सेवा में समर्पण, अनुशासन, कर्तव्य के प्रति प्रतिबद्धता और उल्लेखनीय कार्यों की राष्ट्रीय स्तर पर मिली यह पहचान रायगढ़ के लिए भी गौरव का क्षण है।

सेवा, नेतृत्व और कर्तव्यनिष्ठा की पहचान

शशिमोहन सिंह ने पुलिस सेवा के दौरान कानून - व्यवस्था को प्रभावी बनाए रखने, अपराध नियंत्रण, पुलिसिंग को अधिक जवाबदेह एवं सक्रिय बनाने तथा आमजन में पुलिस के प्रति विश्वास मजबूत करने की दिशा में उल्लेखनीय कार्य किया है। कठिन परिस्थितियों में भी दृढ़ निर्णय क्षमता और संवेदनशील पुलिसिंग उनकी कार्यशैली की प्रमुख विशेषता रही है।

रायगढ़ जिले की कमान संभालने के बाद भी उन्होंने अपराधों पर प्रभावी अंकुश, त्वरित कार्रवाई और पुलिस व्यवस्था को अधिक चुस्त-दुरुस्त बनाने पर विशेष जोर दिया है। उनके नेतृत्व में रायगढ़ पुलिस की सक्रियता और कार्रवाई को लगातार मजबूती मिली है।

पूरे पुलिस महकमे के लिए गौरव

राष्ट्रपति पुलिस पदक केवल एक अधिकारी का सम्मान नहीं, बल्कि उस पूरी टीम की मेहनत और समर्पण का सम्मान है, जो दिन-रात कानून-व्यवस्था और आमजन की सुरक्षा के लिए तत्पर रहती है। शशिमोहन सिंह को यह सम्मान मिलना रायगढ़ पुलिस के अधिकारियों और जवानों के लिए भी गौरव और प्रेरणा का विषय है।

पुलिस सेवा में उनके उल्लेखनीय योगदान और कर्तव्यनिष्ठा को राष्ट्रीय स्तर पर मिली यह मान्यता निश्चित रूप से रायगढ़ की पुलिसिंग की उपलब्धियों को भी नई पहचान देती है। 15 अगस्त को रायपुर में मिलने वाला यह सम्मान रायगढ़ पुलिस की वर्दी के मान-सम्मान में एक और स्वर्णिम अध्याय जोड़ेगा।*

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *