वित्त मंत्री श्री चौधरी ने ग्रामीणों को शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए पात्र हितग्राहियों से योजनाओं का अधिकतम लाभ लेने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य विकास की योजनाओं का लाभ गांव के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है।
ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा, पेयजल, सामाजिक एवं सांस्कृतिक सुविधाओं सहित अन्य आधारभूत संरचनाओं के विकास पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। रायगढ़ विधानसभा क्षेत्र में अनेक छोटे-बड़े विकास कार्य प्राथमिकता के साथ संचालित किए जा रहे हैं। इन कार्यों का उद्देश्य आमजन की सुविधाओं का विस्तार करते हुए ग्रामीण क्षेत्रों को विकास की मुख्यधारा से और अधिक सशक्त रूप से जोड़ना है।
उन्होंने कहा कि जनता की जरूरतों और मांगों के अनुरूप विकास कार्यों को गति देना सरकार की प्राथमिकता है और ग्रामीण क्षेत्रों के सर्वांगीण विकास के लिए यह प्रयास निरंतर जारी रहेंगे। वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी ने सभी निर्माण कार्यों में गुणवत्ता को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में स्वीकृत एवं संचालित सभी निर्माण कार्यों में गुणवत्ता के साथ किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को निर्माण कार्यों की नियमित एवं सतत मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने तथा निर्धारित मानकों के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण कार्य पूर्ण कराने के निर्देश दिए।