कार्यशाला के प्रारंभ में जिंदल स्टील के उपाध्यक्ष पिनाकी भट्टाचार्य ने स्वागत उद्बोधन दिया। उन्होंने उपभोक्ता जागरूकता एवं प्रभावी शिकायत निवारण को बेहतर विद्युत सेवा व्यवस्था का महत्वपूर्ण हिस्सा बताते हुए कार्यशाला के आयोजन की सराहना की। कार्यशाला के दौरान विभिन्न विषयों पर प्रश्नोत्तर सत्र भी आयोजित किए गए, जिसमें उपभोक्ताओं ने विद्युत आपूर्ति, बिलिंग, शिकायत निवारण, फोरम की कार्यप्रणाली तथा अन्य संबंधित विषयों पर अपनी जिज्ञासाएं रखीं। विशेषज्ञों ने उनके प्रश्नों का समाधान किया।
जिंदल स्टील-डी में विद्युत उपभोक्ता शिकायत निवारण फोरम कार्यालय का उद्घाटन
शनिवार को जिंदल स्टील-डी के विद्युत उपभोक्ता शिकायत निवारण फोरम के कार्यालय का उद्घाटन भी किया गया। यह पहल जिंदल स्टील-डी के विद्युत उपभोक्ताओं को शिकायतों के निराकरण के लिए सुलभ, पारदर्शी एवं प्रभावी व्यवस्था उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। नवस्थापित कार्यालय के माध्यम से विद्युत उपभोक्ताओं को अपनी शिकायतों एवं विद्युत संबंधी विवादों के निराकरण के लिए निर्धारित संस्थागत व्यवस्था का लाभ मिल सकेगा। प्राथमिक स्तर पर संबंधित विद्युत कार्यालय में शिकायत के निराकरण के बाद, निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार उपभोक्ता विद्युत उपभोक्ता शिकायत निवारण फोरम के समक्ष अपना मामला प्रस्तुत कर सकते हैं। कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत नियामक आयोग, छत्तीसगढ़ स्टेट पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड, विद्युत उपभोक्ता शिकायत निवारण फोरम तथा जिंदल स्टील-डी के वरिष्ठ अधिकारी, विशेषज्ञ एवं बड़ी संख्या में विद्युत उपभोक्ता उपस्थित रहे।