By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
pitaranews.com
  • छत्तीसगढ़
  • खास खबर
  • रायपुर
  • रायगढ़
  • सारंगढ़
  • राजनीति
  • क्राईम
Reading: सुघ्घर पढ़वईया योजना: जिले के दो स्कूल प्लेटिनम एवं सिल्वर अवार्ड के लिए हुए नामित, दोनों स्कूल स्वतंत्रता दिवस में राज्य स्तर पर होंगे सम्मानित
Whatsapp Facebook Youtube Twitter
Breaking
Raigarh News; युवती को शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने वाला आरोपी बादल सिंह गिरफ्तार
Raigarh News; शिवा नगर में देह व्यापार का भंडाफोड़, 2 आरोपी गिरफ्तार, पीटा एक्ट के तहत कार्यवाही, बाहर से महिलाओं को बुलाकर कराया जा रहा था देह व्यापार
स्थानीय खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहन; अदाणी फाउंडेशन ने ग्राम स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं को दिया सहयोग
Raigarh News; बीटी सड़क निर्माण में अनियमितता पर जिला प्रशासन का कड़ा एक्शन, लगातार शिकायतों पर कलेक्टर का औचक निरीक्षण, घटिया निर्माण उजागर
Raigarh News; महिला से दुष्कर्म करने वाला आरोपी 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार, कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म, अश्लील फोटो-वीडियो बनाकर देता रहा धमकी
Whatsapp Youtube Facebook Twitter Telegram

Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
pitaranews.com > रायगढ़ > सुघ्घर पढ़वईया योजना: जिले के दो स्कूल प्लेटिनम एवं सिल्वर अवार्ड के लिए हुए नामित, दोनों स्कूल स्वतंत्रता दिवस में राज्य स्तर पर होंगे सम्मानित
रायगढ़

सुघ्घर पढ़वईया योजना: जिले के दो स्कूल प्लेटिनम एवं सिल्वर अवार्ड के लिए हुए नामित, दोनों स्कूल स्वतंत्रता दिवस में राज्य स्तर पर होंगे सम्मानित

Mohsin Khan
Last updated: 25 July 2023 13:20
Mohsin Khan 3 Min Read
Share

रायगढ़. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के मंशानुरूप जिले के सभी शासकीय प्राथमिक व पूर्व माध्यमिक स्कूलों में पढऩे वालों बच्चों में उनकी प्रतिभा के अनुरूप कौशल विकसित करने के लिए सुघ्घर पढ़वईया योजना शुरू की गई है। इस योजना के तहत बच्चों में कौशल विकसित करने पर उत्कृष्ट विद्यालयों को प्रमाण पत्र और पुरस्कार दिया जाता है। इसी कड़ी में विकासखण्ड रायगढ़ के प्राथमिक शाला भदरापाली संकुल बायंग को प्लेटिनम अवार्ड एवं प्राथमिक शाला परसाडीपा संकुल डोंगीतराई को सिल्वर अवार्ड हेतु नामित किया गया है। आगामी 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उक्त दोनों स्कूलों को राज्य स्तर पर सम्मानित किया जाएगा।
कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा के निर्देशन में जिले में शिक्षा गुणवत्ता में सुधार के लिए निरंतर प्रयास किया जा रहा है। स्कूलों के सभी शिक्षकों को साथ मिलकर स्कूल के सभी विद्यार्थियों में अकादमिक कौशल विकसित करने हेतु कार्य किया जा रहा है। इसी का प्रत्यक्ष परिणाम सामने आया और इन दोनों स्कूलों को प्लेटिनम एवं सिल्वर अवार्ड हेतु नामित किया गया है। जो रायगढ़ जिले के लिए शिक्षा के क्षेत्र में प्रदेश स्तर पर उपलब्धि है। कलेक्टर श्री सिन्हा के निर्देश में जिले के अन्य शालाओं में भी शिक्षा सुदृढ़ीकरण के लिए कार्य किया जा रहा है।
सुघ्घर पढ़वईया योजना का उद्देश्य स्वप्रेरणा से अच्छे कार्य एवं बेहतर प्रदर्शन करने वाले शिक्षकों को प्रोत्साहित करना है। उन्हें देखकर और भी शिक्षक अच्छे से कार्य करने के लिए प्रेरित हो सकेंगे। यह योजना राज्य के सभी शासकीय प्राथमिक एवं मिडिल स्कूलों के लिए है। योजना में शामिल होने के लिए स्कूल को वेब-पोर्टल पर आवेदन करना होगा। स्कूलों की प्रतिस्पर्धा एक दूसरे से नहीं बल्कि स्वयं से ही है। स्कूलों के सभी शिक्षकों को साथ मिलकर स्कूल के सभी विद्यार्थियों में अकादमिक कौशल विकसित करना है। जिन स्कूलों को प्रमाण पत्र मिलेगा, उस स्कूल में पढ़ाने वाले सभी शिक्षकों को भी प्रमाण पत्र मिलेगा। प्रमाणीकरण की घोषणा थर्ड-पार्टी आंकलन के तत्काल बाद वेब-पोर्टल पर की जाती है।
2 स्कूल राज्य स्तर में होंगे सम्मानित
रायगढ़ जिले के सात विकासखण्ड धरमजयगढ़, घरघोड़ा, लैलूंगा, तमनार, रायगढ़, खरसिया एवं पुसौर में से 35 शाला का थर्ड पार्टी द्वारा आकलन किया गया। जिसमें 2 शाला अवार्ड हेतु नामित किए गए। जिसमें विकासखण्ड रायगढ़ के प्राथमिक शाला भदरापाली को प्लेटिनम अवार्ड एवं प्राथमिक शाला परसाडीपा को सिल्वर अवार्ड हेतु नामित किया गया है। आगामी 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उक्त दोनों स्कूलों को राज्य स्तर पर सम्मानित किया जाएगा।

TAGGED:raigarh newsraigarh news hindi
Share This Article
Facebook Twitter Email Copy Link Print
Previous Article शातिर चोर से जप्त चोरी की मोटर सायकल, आरोपी घर से मोटर सायकल, गैस सिलेंडर और चावल चोरी कर था फरार 
Next Article खाखी का मानवीय चेहरा : डॉयल 112 के स्टाफ ने प्रसूता को कांवर में लेकर खेत और पगडंडी रास्ते से सुरक्षित बाहर निकाला 
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Might Also Like

रायगढ़क्राईम

Raigarh News; युवती को शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने वाला आरोपी बादल सिंह गिरफ्तार

8 hours ago
रायगढ़क्राईम

Raigarh News; शिवा नगर में देह व्यापार का भंडाफोड़, 2 आरोपी गिरफ्तार, पीटा एक्ट के तहत कार्यवाही, बाहर से महिलाओं को बुलाकर कराया जा रहा था देह व्यापार

8 hours ago
रायगढ़

Raigarh News; बीटी सड़क निर्माण में अनियमितता पर जिला प्रशासन का कड़ा एक्शन, लगातार शिकायतों पर कलेक्टर का औचक निरीक्षण, घटिया निर्माण उजागर

1 day ago
रायगढ़क्राईम

Raigarh News; महिला से दुष्कर्म करने वाला आरोपी 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार, कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म, अश्लील फोटो-वीडियो बनाकर देता रहा धमकी

1 day ago
pitaranews.com

Contact 8839364394
Email - pitaranews786@gmail.com, 
Address : Industrial Area Bank Colony Road, 
Raigarh CG 496001

© Copyright 2024, All Rights Reserved | PITARA NEWS
  • छत्तीसगढ़
  • खास खबर
  • रायपुर
  • रायगढ़
  • सारंगढ़
  • राजनीति
  • क्राईम
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?