By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
pitaranews.com
  • छत्तीसगढ़
  • खास खबर
  • रायपुर
  • रायगढ़
  • सारंगढ़
  • राजनीति
  • क्राईम
Reading: लक्ष्य के प्रति खुद में समर्मण की भावना जागृत करना आवश्यक- एसडीएम गगन शर्मा, एग्जाम में सफलता पाने के लिए कोई शार्टकट रास्ता नहीं, मेहनत जरूरी
Whatsapp Facebook Youtube Twitter
Breaking
Raigarh News; युवती को शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने वाला आरोपी बादल सिंह गिरफ्तार
Raigarh News; शिवा नगर में देह व्यापार का भंडाफोड़, 2 आरोपी गिरफ्तार, पीटा एक्ट के तहत कार्यवाही, बाहर से महिलाओं को बुलाकर कराया जा रहा था देह व्यापार
स्थानीय खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहन; अदाणी फाउंडेशन ने ग्राम स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं को दिया सहयोग
Raigarh News; बीटी सड़क निर्माण में अनियमितता पर जिला प्रशासन का कड़ा एक्शन, लगातार शिकायतों पर कलेक्टर का औचक निरीक्षण, घटिया निर्माण उजागर
Raigarh News; महिला से दुष्कर्म करने वाला आरोपी 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार, कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म, अश्लील फोटो-वीडियो बनाकर देता रहा धमकी
Whatsapp Youtube Facebook Twitter Telegram

Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
pitaranews.com > रायगढ़ > लक्ष्य के प्रति खुद में समर्मण की भावना जागृत करना आवश्यक- एसडीएम गगन शर्मा, एग्जाम में सफलता पाने के लिए कोई शार्टकट रास्ता नहीं, मेहनत जरूरी
रायगढ़

लक्ष्य के प्रति खुद में समर्मण की भावना जागृत करना आवश्यक- एसडीएम गगन शर्मा, एग्जाम में सफलता पाने के लिए कोई शार्टकट रास्ता नहीं, मेहनत जरूरी

Mohsin Khan
Last updated: 4 August 2023 14:35
Mohsin Khan 4 Min Read
Share

रायगढ़. कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा की पहल पर जिले में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों के मार्गदर्शन के लिए प्रत्येक शुक्रवार को जिला ग्रन्थालय में कैरियर गाइडेंस सेशन आयोजित किया जा रहा है। जिसमें जिले में पदस्थ आईएएस, आईपीएस सहित अन्य अधिकारी छात्रों से रूबरू होकर अपने अनुभव साझा करते हुए प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे प्रतिभागियों को सफलता के टिप्स दे रहे है।
इसी कड़़ी में आज जिले में रायगढ़ एसडीएम के पद पर पदस्थ गगन शर्मा प्रतिभागियों के बीच उपस्थित हुए। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रतिभागी को अपने कैरियर के लिए दृढ़ संकल्पित होना जरूरी है। जिसके लिए लक्ष्य के प्रति खुद में समर्मण की भावना जागृत करना आवश्यक है। तभी लक्ष्य प्राप्ति की राह आसान होगी। उन्होंने कहा कि अगर कोई प्रतिभागी कैरियर को लेकर कंफ्यूज है तो वह नकारात्मकता से घिरा रहता है। लेकिन अगर सही समय पर वह कैरियर का चुनाव कर लेता है तो उसे नकारात्मकता से छुटकारा मिलता है और उसकी जिंदगी में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। किसी भी लक्ष्य को हासिल करने के लिए सकारात्मक ऊर्जा का होना बेहद जरूरी है।

इस बात का विशेष ध्यान दें कि किसी भी परीक्षा में पास करने के लिए कोई शार्टकट रास्ता नहीं है, उसके लिए पूरी लगन से मेहनत करके पढ़ाई करना जरूरी है। कई बार छात्र अपने दोस्तों की वजह से या पैरेंट्स के दबाव में आकर कैरियर का चुनाव कर लेते है। फिर कुछ सालों के बाद उन्हें एहसास होता है कि गलत कैरियर में आ गए है तो वे फिर से अपने इंट्रेस्ट वाले कैरियर में आगे बढऩे की कोशिश करते है। जिसकी वजह से उनका समय एवं पैसे दोनों खर्च होते है। इसलिए समय का सदुपयोग करते हुए सही दिशा में अपने कैरियर को चुनते हुए आगे बढ़े। इस दौरान एसडीएम श्री शर्मा ने उपस्थित प्रतिभागियों द्वारा पूछे गए प्रश्नों का जवाब दिया एवं उनकी जिज्ञासा का समाधान भी किया।
इस अवसर पर सहयोग एकडेमी संचालक अबरार हुसैन, केन्द्र समन्वयक मनोज पटेल, लाईब्रेरिन अशोक पटेल, दीपक सिंह सहित लाईब्रेरी के अन्य स्टॉफ एवं प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे बड़ी संख्या में प्रतिभागी शामिल हुए थे।
प्रतिभागियों ने कहा आगे की तैयारी के लिए मिल रहा बेहतर मार्गदर्शन
जिला ग्रंथालय में आयोजित कैरियर गाईडेंस सेमीनार में प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी कर रहे बड़ी संख्या में प्रतिभागी शामिल हुए थे। जिसमें सीजीपीएससी की तैयारी कर रहे सचिन मेश्राम, अक्षय देवांगन, अनिता विश्वकर्मा एवं मोनिका शर्मा ने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा प्रति सप्ताह होने वाले इस सेमीनार के माध्यम से हम सबको आगे पढ़ाई की तैयारी के लिए एक बेहतर मार्गदर्शन मिल रहा है। जिले में पदस्थ आईएएस, आईपीएस सहित अन्य अधिकारी यहां आकर हमें अपने जीवन में सफलता के मुकाम तक पहुंचने के लिए टिप्स दे रहे है। आज हमारे बीच रायगढ़ एसडीएम सर पहुंचे थे। उन्होंने सीजीपीएससी पढ़ाई करके इस मुकाम तक कैसे पहुंचे उस अनुभव को हमारे बीच साझा किये। जिसे हम सबसे ने आत्मसात किया। इस दौरान सभी प्रतिभागियों ने कलेक्टर एवं जिला प्रशासन का आभार जताया।

TAGGED:raigarh newsraigarh news hindi
Share This Article
Facebook Twitter Email Copy Link Print
Previous Article रीपा से जुड़कर ऐश कुमारी और ममता पाव के जीवन में आया बदलाव, सीएससी सेन्टर प्रारंभ कर अर्जित कर रही अच्छी आय, रीपा से मिला शेड और तकनीकी संसाधन
Next Article राखी डाक पोस्ट के लिए पीले रंग की पेटी का करें प्रयोग
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Might Also Like

रायगढ़क्राईम

Raigarh News; युवती को शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने वाला आरोपी बादल सिंह गिरफ्तार

3 hours ago
रायगढ़क्राईम

Raigarh News; शिवा नगर में देह व्यापार का भंडाफोड़, 2 आरोपी गिरफ्तार, पीटा एक्ट के तहत कार्यवाही, बाहर से महिलाओं को बुलाकर कराया जा रहा था देह व्यापार

3 hours ago
रायगढ़

Raigarh News; बीटी सड़क निर्माण में अनियमितता पर जिला प्रशासन का कड़ा एक्शन, लगातार शिकायतों पर कलेक्टर का औचक निरीक्षण, घटिया निर्माण उजागर

1 day ago
रायगढ़क्राईम

Raigarh News; महिला से दुष्कर्म करने वाला आरोपी 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार, कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म, अश्लील फोटो-वीडियो बनाकर देता रहा धमकी

1 day ago
pitaranews.com

Contact 8839364394
Email - pitaranews786@gmail.com, 
Address : Industrial Area Bank Colony Road, 
Raigarh CG 496001

© Copyright 2024, All Rights Reserved | PITARA NEWS
  • छत्तीसगढ़
  • खास खबर
  • रायपुर
  • रायगढ़
  • सारंगढ़
  • राजनीति
  • क्राईम
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?