एक शाम बुजुर्गों के नाम, वृद्धा आश्रम में बांटे गए फल व मिठाई

Mohsin Khan
Mohsin Khan 1 Min Read

रायगढ़. इनरव्हील क्लब ऑफ रायगढ़ सेंट्रल के द्वारा वृद्ध आश्रम मंे भोजन फल और मिठाई वितरण किया गया। वृद्धों के साथ भजन कीर्तन करके उनके मन को अपूर्व शांति मिली। कुछ समय भजन करने से उनके मन खुश हो गए। ऐसे में क्लब की पदाधिकारियों का कहना है कि इस प्रकार एक शाम हम सब ने मिलकर वृद्धों के नाम की। इस कार्यक्रम में अध्यक्ष अनीता अग्रवाल, सचिव मनीषा अग्रवाल, सदस्य मीना अग्रवाल, मोना गुप्ता, सरिता गोयल, करुणा अग्रवाल, सुषमा तायल, रेखा अग्रवाल, सुनीता अग्रवाल, पुष्पा गोयल, गायत्री अग्रवाल, अंजू अग्रवाल, सुधा चिडिपाल, बीना शर्मा का विशेष सहयोग रहा। सीमा अग्रवाल द्वारा यह जानकारी दी गई।

Share This Article
Leave a comment