रायगढ़ में रोड पर ट्रेलर वाहन के सामने हाथ; दोनों ओर वाहनों की लगी कतार, वन अमला कर रहा निगरानी

रायगढ़. पिछले कुछ दिनों से हाथियों का दल सड़क पर आ रहा है, लेकिन आज का नजारा कुछ अलग ही था। हाथियों के क्रॉस होने से पहले ट्रेलर वाहन सड़क पर रुक गया, तभी जंगल से निकलकर हाथी ट्रेलर के सामने खड़ा हो गया। दंतैल काफी देर तक ट्रेलर के आगे रहा बाद में दल के साथ वापस जंगल में लौट गया। जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा है। मामला तमनार रेंज के सामारुमा क्षेत्र का है। रायगढ़ वन मंडल के तमनार रेंज अंतर्गत सामारुमा रोड पर गुरुवार को एक बार फिर हाथियों की आवाजाही से यातायात थम गया। सुबह करीब 40 हाथियों के दल ने सड़क पर पहुंचकर रास्ता रोक दिया। इसके बाद शाम को भी हाथियों का दल जंगल से निकलकर रोड क्रॉस करने पहुंच गया। इस दौरान एक हाथी सड़क पर खड़े ट्रेलर के सामने जाकर खड़ा हो गया। कुछ देर तक वह ट्रेलर के पास ही रहा।हाथियों के सड़क पर विचरण करने के कारण दोनों ओर वाहनों की आवाजाही रोक दी गई। मौके पर मौजूद लोगों ने हाथियों का वीडियो भी अपने मोबाइल फोन में रिकॉर्ड किया। काफी देर तक सड़क पर रहने के बाद हाथियों का दल वापस जंगल की ओर चला गया।

49 के दल में से 9 हाथी छाल रेंज की ओर गए

बताया जा रहा है कि पहले हाथियों का दल करीब 49 का था। इनमें से 9 हाथी छाल रेंज की ओर चले गए हैं, जबकि शेष हाथियों की तमनार क्षेत्र में आवाजाही बनी हुई है। हाथियों की लगातार आवाजाही को देखते हुए वन विभाग का अमला भी मौके पर मौजूद रहा।

वन अमले ने दोनों ओर रोका ट्रैफिक

हाथियों के सुरक्षित तरीके से सड़क पार करने तक वन अमले ने दोनों ओर से आने-जाने वाले वाहनों को रोक दिया। इसके बाद हाथियों के जंगल की ओर लौटने पर ही यातायात बहाल किया गया। वन विभाग की टीम हाथियों की गतिविधियों पर लगातार नजर बनाए हुए है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *