By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
pitaranews.com
  • छत्तीसगढ़
  • खास खबर
  • रायपुर
  • रायगढ़
  • सारंगढ़
  • राजनीति
  • क्राईम
Reading: नेतनागर में किसानो की गिरफ्तारी के बाद मचा बवाल
Whatsapp Facebook Youtube Twitter
Breaking
Raigarh News; बीटी सड़क निर्माण में अनियमितता पर जिला प्रशासन का कड़ा एक्शन, लगातार शिकायतों पर कलेक्टर का औचक निरीक्षण, घटिया निर्माण उजागर
Raigarh News; महिला से दुष्कर्म करने वाला आरोपी 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार, कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म, अश्लील फोटो-वीडियो बनाकर देता रहा धमकी
Raigarh News; पुसौर में नाबालिग से छेड़छाड़ करने वाला आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा रिमांड पर, आरोपी करीब एक माह से गिरफ्तारी के भय से फरार होकर छिपा हुआ था
Raigarh News; केलो बिहार में देह व्यापार का भंडाफोड़, 2 आरोपी गिरफ्तार, पीटा एक्ट के तहत कार्यवाही, किराये के मकान में बाहर से महिलाओं को लाकर कराया जा रहा था देह व्यापार, SSP शशि मोहन सिंह का सख्त संदेश— जिले में किसी भी प्रकार का अनैतिक कार्य बर्दाश्त नहीं
7.50 लाख की नशीली इंजेक्शन के साथ 3 आरोपी जेल दाखिल, संभागीय आबकारी उड़नदस्ता टीम की बड़ी कार्रवाई
Whatsapp Youtube Facebook Twitter Telegram

Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
pitaranews.com > राजनीति > नेतनागर में किसानो की गिरफ्तारी के बाद मचा बवाल
राजनीतिरायगढ़

नेतनागर में किसानो की गिरफ्तारी के बाद मचा बवाल

raigarhmanoj@gmail.com
Last updated: 29 March 2023 11:39
raigarhmanoj@gmail.com 4 Min Read
Share

मंत्री उमेश के हस्तक्षेप के बाद मामला हुआ शांत

किसान अब भी नहर बंद करने की मांग पर अड़े  
रायगढ़। अंततः नेतनागर में प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए करीब बीस लोगों को हिरासत में लेने के बाद वहां नहर की खुदाई का काम शुरू कर दिया। अचानक हुए इस कार्रवाई से गुस्साए कुछ ग्रामीण सड़क पर बैठ गए लेकिन प्रशासन ने काम जारी रखा। इसके बाद उच्च शिक्षा मंत्री ने मामले में हस्तक्षेप करते हुए उन्हें निःशर्त रिहा करने का निर्देश कलेक्टर रायगढ़ को दे दिया लेकिन अब ग्रामीण रिहा होने को तैयार नहीं हैं। जिसके कारण धरना स्थल पर अजीब सी स्थिति बनी हुई है।  

शहर से लगे गांव नेतनागर में लंबे समय से

शहर से लगे गांव नेतनागर में लंबे समय से केलो परियोजना के नहर निर्माण का विरोध कर रहे किसानों को पुलिस ने आज गिरफ्तार कर लिया। बताया जाता है कि सोमवार की सुबह वहां प्रशासन की टीम पहुंची और किसानों को धरनास्थल से हटा दिया और काम शुरू कर दिया। लेकिन इधर इस मामले पर हो हल्ला होने के बाद कैबिनेट मंत्री उमेश पटेल ने जिला प्रशासन को किसानों को निःशर्त रिहा करने के निर्देश दिये। लेकिन किसानों को अभी तक रिहा नहीं किया जा सका है। दरअसल प्रशासन तो वहां इस्तगासा लेकर पहुंच गई है लेकिन आंदोलनकारी उस पर साइन करने को तैयार नहीं हैं। उनका कहना है कि उन्हें बने हुए नहर को पाटने की इजाजत मिलनी चाहिए।

इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार शहर से लगे हुए ग्राम नेतनागर में किसान आंदोलन में आज नया मोड़ आ गया। पिछले लंबे समय से चल रहे इस आंदोलन में आज केलो परियोजना नहर का विरोध कर रहे 20 से अधिक किसानों को पुलिस ने सख्ती बरतते हुए गिरफ्तार कर केआईटी कालेज में रखा।  इस दौरान क्षेत्र के किसानों ने इसे किसानों पर अत्याचार बताते हुए पुलिस की कार्रवाई के दौरान जमकर नारेबाजी शुरू कर दी।  
नेतनागर के किसानों में बढ़ते आक्रोश को देखते हुए कैबिनेट मंत्री उमेश पटेल ने भी अब इस मामले में दखल देते हुए जिला प्रशासन को निर्देश दिया कि गिरफ्तार सभी किसानों को निशर्त रिहा करने की बात कहते हुए तत्काल केलो परियोजना के तहत हो रहे नहर निर्माण के कार्य को बंद कर दिया जाय। इस मामले में केबिनेट मंत्री उमेश पटेल के हस्तक्षेप के बाद सभी गिरफ्तार किसानों को निशर्त रिहा करने प्रशासन पहुंच गई है लेकिन आंदोलनकारी रिहा होने को तैयार नहीं हैं। हालांकि नहर निर्माण के काम पूरी तरह से बंद कर दिया गया है।

———————————————————————————-

रायगढ़ के अनुविभागीय अधिकारी गगन शर्मा ने बताया कि हम केआईटी कॉलेज पहुंचे हुए हैं और उन्हें रिहा करने के लिए सारे दस्तावेज भी लेकर आए हैं लेकिन किसान रिहा होने को राजी नहीं हैं। हालांकि उनसे बातचीत की जा रही है और उन्हें समझाने का प्रयास किया जा रहा है। अंततः देर शाम मिली जानकारी के अनुसार केआईटी में रखे गए सभी किसान वहां से एक साथ पैदल मार्च करते हुए गांव के लिये रवाना हो गए।  

—————————–*——————————————–

Share This Article
Facebook Twitter Email Copy Link Print
Previous Article Online Entertainment Platforms, a New King in the Entertainment Business
Next Article रायगढ़ की पर्वतारोही याशी जैन को माउंट एवरेस्ट फतेह के लिए रायगढ़ पुलिस की शुभकामनाए
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Might Also Like

रायगढ़

Raigarh News; बीटी सड़क निर्माण में अनियमितता पर जिला प्रशासन का कड़ा एक्शन, लगातार शिकायतों पर कलेक्टर का औचक निरीक्षण, घटिया निर्माण उजागर

15 hours ago
रायगढ़क्राईम

Raigarh News; महिला से दुष्कर्म करने वाला आरोपी 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार, कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म, अश्लील फोटो-वीडियो बनाकर देता रहा धमकी

15 hours ago
क्राईमरायगढ़

Raigarh News; पुसौर में नाबालिग से छेड़छाड़ करने वाला आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा रिमांड पर, आरोपी करीब एक माह से गिरफ्तारी के भय से फरार होकर छिपा हुआ था

2 days ago
रायगढ़क्राईम

Raigarh News; केलो बिहार में देह व्यापार का भंडाफोड़, 2 आरोपी गिरफ्तार, पीटा एक्ट के तहत कार्यवाही, किराये के मकान में बाहर से महिलाओं को लाकर कराया जा रहा था देह व्यापार, SSP शशि मोहन सिंह का सख्त संदेश— जिले में किसी भी प्रकार का अनैतिक कार्य बर्दाश्त नहीं

2 days ago
pitaranews.com

Contact 8839364394
Email - pitaranews786@gmail.com, 
Address : Industrial Area Bank Colony Road, 
Raigarh CG 496001

© Copyright 2024, All Rights Reserved | PITARA NEWS
  • छत्तीसगढ़
  • खास खबर
  • रायपुर
  • रायगढ़
  • सारंगढ़
  • राजनीति
  • क्राईम
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?