By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
pitaranews.com
  • छत्तीसगढ़
  • खास खबर
  • रायपुर
  • रायगढ़
  • सारंगढ़
  • राजनीति
  • क्राईम
Reading: यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्सास एट डेलास ने नवीन जिन्दल को दिया लाइफटाइम एचीवमेंट अवार्ड
Whatsapp Facebook Youtube Twitter
Breaking
Raigarh News; बीटी सड़क निर्माण में अनियमितता पर जिला प्रशासन का कड़ा एक्शन, लगातार शिकायतों पर कलेक्टर का औचक निरीक्षण, घटिया निर्माण उजागर
Raigarh News; महिला से दुष्कर्म करने वाला आरोपी 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार, कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म, अश्लील फोटो-वीडियो बनाकर देता रहा धमकी
Raigarh News; पुसौर में नाबालिग से छेड़छाड़ करने वाला आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा रिमांड पर, आरोपी करीब एक माह से गिरफ्तारी के भय से फरार होकर छिपा हुआ था
Raigarh News; केलो बिहार में देह व्यापार का भंडाफोड़, 2 आरोपी गिरफ्तार, पीटा एक्ट के तहत कार्यवाही, किराये के मकान में बाहर से महिलाओं को लाकर कराया जा रहा था देह व्यापार, SSP शशि मोहन सिंह का सख्त संदेश— जिले में किसी भी प्रकार का अनैतिक कार्य बर्दाश्त नहीं
7.50 लाख की नशीली इंजेक्शन के साथ 3 आरोपी जेल दाखिल, संभागीय आबकारी उड़नदस्ता टीम की बड़ी कार्रवाई
Whatsapp Youtube Facebook Twitter Telegram

Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
pitaranews.com > छत्तीसगढ़ > यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्सास एट डेलास ने नवीन जिन्दल को दिया लाइफटाइम एचीवमेंट अवार्ड
छत्तीसगढ़रायगढ़

यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्सास एट डेलास ने नवीन जिन्दल को दिया लाइफटाइम एचीवमेंट अवार्ड

Mohsin Khan
Last updated: 29 March 2023 12:37
Mohsin Khan 3 Min Read
Share

रायगढ़.पूर्व सांसद, समर्पित समाजसेवी, जाने-माने उद्योगपति, शिक्षाविद् और निशानेबाजी व पोलो के अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी नवीन जिन्दल को यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्सास एट डेलास (यूटीडी) ने लाइफटाइम एचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया है। श्री जिन्दल, यूनिवर्सिटी के इतिहास में दूसरे व्यक्ति हैं, जिन्हें यह प्रतिष्ठित सम्मान प्राप्त हुआ है। इनसे पहले अमेरिकी-तुर्की जैव वैज्ञानिक अज़ीज़ सैंकर को यह सम्मान प्रदान किया गया है, जिन्होंने 1977 में इस यूनिवर्सिटी से पीएचडी की डिग्री प्राप्त की थी। उन्हें 2015 में रसायन शास्त्र का नोबल पुरस्कार मिला है। वे डीएनए रिपेयर, सेल साइकल चेकप्वाइंट्स और सर्काडियन क्लॉक के विशेषज्ञ हैं।

नवीन जिन्दल को सफल उद्योगपति, राजनेता और शिक्षा के क्षेत्र में उनके अनुकरणीय योगदान के लिए यह सम्मान प्रदान किया गया है। श्री जिन्दल ने 1992 में यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्सास एट डेलास से प्रबंधन में स्नातकोत्तर की डिग्री प्राप्त की थी। उन्हें एक खास आयोजन में 25 मार्च 2023 को सम्मानित किया गया।

यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्सास एट डेलास में श्री जिन्दल का छात्र जीवन उपलब्धियों से भरा रहा। वे स्टुडेंट गवर्नमेंट के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष, दोनों रहे और उन्हें वर्ष के छात्र नेता का सम्मान भी प्रदान किया गया। उन्हें 2010 में विश्वविद्यालय के खास पूर्व छात्र का भी सम्मान प्रदान किया गया। यही वह स्थान है, जहां श्री जिन्दल को भारतीय राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा से इतना प्यार हुआ कि वे प्रतिदिन राष्ट्रीय ध्वज फहराने और राष्ट्रीय ध्वज के माध्यम से देशप्रेम प्रदर्शित करने के लिए प्रेरित हुए। भारत आकर उन्होंने 10 साल कानूनी जंग लड़ी, जिसके परिणामस्वरूप 23 जनवरी 2004 को सुप्रीम कोर्ट ने देशवासियों को पूरे सम्मान के साथ तिरंगा फहराने का अधिकार दिया।

अपने छात्र श्री जिन्दल की अनेक क्षेत्रों में सफलता से गर्वान्वित यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्सास एट डेलास ने 2011 में अपने प्रबंधन संस्थान का नाम नवीन जिन्दल इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट करके एक बड़ा सम्मान दिया। लाइफटाइम एचीवमेंट अवार्ड पूर्व छात्रों के लिए यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्सास एट डेलास का सर्वोच्च सम्मान है। यह सम्मान उन्हें प्रदान किया जाता है जिन्होंने सामाजिक परिवर्तन लाने एवं यूनिवर्सिटी के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया हो और जीवन की ऊंचाइयों को छूने के लिए लोगों की प्रेरणा का स्रोत बन गया हो।

Share This Article
Facebook Twitter Email Copy Link Print
Previous Article रायगढ़ की पर्वतारोही याशी जैन को माउंट एवरेस्ट फतेह के लिए रायगढ़ पुलिस की शुभकामनाए
Next Article छत्तीसगढ़ में 1 अप्रैल से लागू होगी बेरोजगारी भत्ता योजना, पात्र हितग्राहियों को प्रतिमाह मिलेंगे 2500 रूपये
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Might Also Like

रायगढ़

Raigarh News; बीटी सड़क निर्माण में अनियमितता पर जिला प्रशासन का कड़ा एक्शन, लगातार शिकायतों पर कलेक्टर का औचक निरीक्षण, घटिया निर्माण उजागर

15 hours ago
रायगढ़क्राईम

Raigarh News; महिला से दुष्कर्म करने वाला आरोपी 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार, कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म, अश्लील फोटो-वीडियो बनाकर देता रहा धमकी

15 hours ago
क्राईमरायगढ़

Raigarh News; पुसौर में नाबालिग से छेड़छाड़ करने वाला आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा रिमांड पर, आरोपी करीब एक माह से गिरफ्तारी के भय से फरार होकर छिपा हुआ था

2 days ago
रायगढ़क्राईम

Raigarh News; केलो बिहार में देह व्यापार का भंडाफोड़, 2 आरोपी गिरफ्तार, पीटा एक्ट के तहत कार्यवाही, किराये के मकान में बाहर से महिलाओं को लाकर कराया जा रहा था देह व्यापार, SSP शशि मोहन सिंह का सख्त संदेश— जिले में किसी भी प्रकार का अनैतिक कार्य बर्दाश्त नहीं

2 days ago
pitaranews.com

Contact 8839364394
Email - pitaranews786@gmail.com, 
Address : Industrial Area Bank Colony Road, 
Raigarh CG 496001

© Copyright 2024, All Rights Reserved | PITARA NEWS
  • छत्तीसगढ़
  • खास खबर
  • रायपुर
  • रायगढ़
  • सारंगढ़
  • राजनीति
  • क्राईम
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?