By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
pitaranews.com
  • छत्तीसगढ़
  • खास खबर
  • रायपुर
  • रायगढ़
  • सारंगढ़
  • राजनीति
  • क्राईम
Reading:  सूने मकान से सोने चांदी के जेवरात चोरी करने वाले अपचारी बालक के साथ युवक गिरफ्तार
Whatsapp Facebook Youtube Twitter
Breaking
Raigarh News; बीटी सड़क निर्माण में अनियमितता पर जिला प्रशासन का कड़ा एक्शन, लगातार शिकायतों पर कलेक्टर का औचक निरीक्षण, घटिया निर्माण उजागर
Raigarh News; महिला से दुष्कर्म करने वाला आरोपी 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार, कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म, अश्लील फोटो-वीडियो बनाकर देता रहा धमकी
Raigarh News; पुसौर में नाबालिग से छेड़छाड़ करने वाला आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा रिमांड पर, आरोपी करीब एक माह से गिरफ्तारी के भय से फरार होकर छिपा हुआ था
Raigarh News; केलो बिहार में देह व्यापार का भंडाफोड़, 2 आरोपी गिरफ्तार, पीटा एक्ट के तहत कार्यवाही, किराये के मकान में बाहर से महिलाओं को लाकर कराया जा रहा था देह व्यापार, SSP शशि मोहन सिंह का सख्त संदेश— जिले में किसी भी प्रकार का अनैतिक कार्य बर्दाश्त नहीं
7.50 लाख की नशीली इंजेक्शन के साथ 3 आरोपी जेल दाखिल, संभागीय आबकारी उड़नदस्ता टीम की बड़ी कार्रवाई
Whatsapp Youtube Facebook Twitter Telegram

Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
pitaranews.com > रायगढ़ >  सूने मकान से सोने चांदी के जेवरात चोरी करने वाले अपचारी बालक के साथ युवक गिरफ्तार
रायगढ़क्राईम

 सूने मकान से सोने चांदी के जेवरात चोरी करने वाले अपचारी बालक के साथ युवक गिरफ्तार

Mohsin Khan
Last updated: 31 March 2023 06:54
Mohsin Khan 4 Min Read
Share

आरोपियों से चोरी का सारा सामान बरामद, चक्रधरनगर पुलिस और सायबर सेल की कार्यवाही

रायगढ़। थाना चक्रधरनगर क्षेत्र अंतर्गत कौहाकुंडा पहाड़ मंदिर के पास एक सूने मकान का ताला तोड़कर मकान अंदर अलमारी में रखा सोना चांदी, नगद रूपये और किराना सामान की चोरी करने वाले आरोपियों को चक्रधरनगर पुलिस व साइबर सेल द्वारा संयुक्त कार्यवाही कर पकड़ा गया है । इस नकबजनी के अपराध में एक विधि के साथ संघर्षरत बालक तथा एक युवक शामिल है ।

मकान में चोरी की घटना को लेकर थाना चक्रधरनगर में 25 मार्च को कौहाकुण्डा पहाड़ मंदिर के पास रहने वाली ज्योति देवी (उम्र 30 वर्ष) आवेदन देकर रिपोर्ट दर्ज करायी कि वह अपने घर पर किराना दुकान चलाती है । 22 मार्च को घर में ताला लगाकर अपने बड़ी दीदी के घर ग्राम दर्री भूपदेवपुर गई थी, 25 मार्च को वापस घर आयी और अपने घर का ताला को खोलकर देखी तो घर के सीढी तरफ से अज्ञात चोर घर के अंदर में लगा ताला को तोड़कर घर के दो अलमारी को तोड़कर उसमें रखे सोना चांदी एवं नगद पैसा 10,000 रूपये एवं किराना दुकान का सामान लगभग 65,000 रूपये का चोरी कर भाग गया था । थाना चक्रधरनगर में अज्ञात आरोपी पर अप.क्र. 150/2023 धारा 457, 380 आईपीसी का अपराध दर्ज कर नव पदस्थ थाना प्रभारी निरीक्षक प्रशांत राव अहेर के नेतृत्व में माल मुल्जिम की पतासाजी की जा रही थी ।

सम्पत्ति संबंधी अपराध के अज्ञात आरोपी की पतासाजी के लिये वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा चक्रधरनगर पुलिस के साथ साइबर सेल की टीम को भी लगाया गया । चक्रधरनगर पुलिस एवं साइबर सेल की टीम द्वारा रिपोर्ट करता के मकान के पास निवासरत लोगों से पूछताछ कर घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले गये जिसमें दो संदेही के फुटेज पुलिस टीम को प्राप्त हुआ जिसे थाना प्रभारी चक्रधरनगर प्रशांत राव द्वारा मुखबिरों को शेयर किया गया जिसमें एक संदेही युवक सुनील खड़िया निवासी पहाड़ मंदिर के पास का होना पता चला । तत्काल पुलिस टीम संदेही सुनील खड़िया को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया पुलिस की कड़ी पूछताछ में सुनील खड़िया अपने साथी अपचारी बालक के साथ 22 मार्च की रात मकान से मंगलसूत्र पायल व किराना का मिक्चर वगैरह चोरी कर घर में छिपा देना बताये । चक्रधरनगर पुलिस ने आरोपियों के मेमोरेंडम पर उनके घर से सारा चोरी का सामान 2 नग सोने का मंगलसूत्र, 01 जोड़ सोने का कान का टाप, 1 जोड़ चांदी का पायल, 01 होम थियेटर सेट बरामद किया गया है । हिरासत में लिये गये विधि के साथ संघर्षरत बालक को थाना चक्रधरनगर नकबजनी के अपराध में किशोर न्यायालय तथा आरोपी सुनील खड़िया पिता कांता प्रसाद खड़िया निवासी कौहाकुंडा पहाड़ मंदिर थाना चक्रधरनगर जिला रायगढ़ को गिरफ्तार कर सक्षम न्यायालय रिमांड पर भेजा गया है ।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री सदानंद कुमार के दिशा निर्देशन एवं एडिशनल एसपी संजय महादेवा एवं सीएसपी अभिनव उपाध्याय के मार्गदर्शन पर माल मुल्जिम की पतासाजी में थाना प्रभारी चक्रधरनगर निरीक्षक प्रशांत राव अहेर, प्रधान आरक्षक अरुणा चौरसिया, आरक्षक सुशील यादव चुड़ामणी गुप्ता एवं साइबर सेल के प्रधान आरक्षक प्रदीप गहलोत, पुष्पेंद्र जटवार, महेश पंडा, विकास प्रधान, प्रताप बेहरा और राजेश खांडे का अहम योगदान रहा है ।

TAGGED:raigarh news
Share This Article
Facebook Twitter Email Copy Link Print
Previous Article मुख्यालय में रहें आरआई और पटवारी, अन्यथा होगी कार्यवाही : कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा
Next Article तेंदुआ के अलावा सोन कुत्तों का भी मिला प्रमाण, इस अभ्यारण्य में बढ़ रही मांसाहारी वन्यप्रणियो की संख्या, रायपुर की एक एनजीओ कर रही अध्ययन
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Might Also Like

रायगढ़

Raigarh News; बीटी सड़क निर्माण में अनियमितता पर जिला प्रशासन का कड़ा एक्शन, लगातार शिकायतों पर कलेक्टर का औचक निरीक्षण, घटिया निर्माण उजागर

16 hours ago
रायगढ़क्राईम

Raigarh News; महिला से दुष्कर्म करने वाला आरोपी 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार, कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म, अश्लील फोटो-वीडियो बनाकर देता रहा धमकी

16 hours ago
क्राईमरायगढ़

Raigarh News; पुसौर में नाबालिग से छेड़छाड़ करने वाला आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा रिमांड पर, आरोपी करीब एक माह से गिरफ्तारी के भय से फरार होकर छिपा हुआ था

2 days ago
रायगढ़क्राईम

Raigarh News; केलो बिहार में देह व्यापार का भंडाफोड़, 2 आरोपी गिरफ्तार, पीटा एक्ट के तहत कार्यवाही, किराये के मकान में बाहर से महिलाओं को लाकर कराया जा रहा था देह व्यापार, SSP शशि मोहन सिंह का सख्त संदेश— जिले में किसी भी प्रकार का अनैतिक कार्य बर्दाश्त नहीं

2 days ago
pitaranews.com

Contact 8839364394
Email - pitaranews786@gmail.com, 
Address : Industrial Area Bank Colony Road, 
Raigarh CG 496001

© Copyright 2024, All Rights Reserved | PITARA NEWS
  • छत्तीसगढ़
  • खास खबर
  • रायपुर
  • रायगढ़
  • सारंगढ़
  • राजनीति
  • क्राईम
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?