By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
pitaranews.com
  • छत्तीसगढ़
  • खास खबर
  • रायपुर
  • रायगढ़
  • सारंगढ़
  • राजनीति
  • क्राईम
Reading: लीज में दिए गए वनभूमि पर हो रहा था अतिक्रमण, डीएफओ से शिकायत के बाद दिया गया नोटिस, कच्चे का मकान अब भी मौके पर मौजूद, वनभूमि पर खेत भी कर लिया था तैयार
Whatsapp Facebook Youtube Twitter
Breaking
Raigarh News; बीटी सड़क निर्माण में अनियमितता पर जिला प्रशासन का कड़ा एक्शन, लगातार शिकायतों पर कलेक्टर का औचक निरीक्षण, घटिया निर्माण उजागर
Raigarh News; महिला से दुष्कर्म करने वाला आरोपी 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार, कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म, अश्लील फोटो-वीडियो बनाकर देता रहा धमकी
Raigarh News; पुसौर में नाबालिग से छेड़छाड़ करने वाला आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा रिमांड पर, आरोपी करीब एक माह से गिरफ्तारी के भय से फरार होकर छिपा हुआ था
Raigarh News; केलो बिहार में देह व्यापार का भंडाफोड़, 2 आरोपी गिरफ्तार, पीटा एक्ट के तहत कार्यवाही, किराये के मकान में बाहर से महिलाओं को लाकर कराया जा रहा था देह व्यापार, SSP शशि मोहन सिंह का सख्त संदेश— जिले में किसी भी प्रकार का अनैतिक कार्य बर्दाश्त नहीं
7.50 लाख की नशीली इंजेक्शन के साथ 3 आरोपी जेल दाखिल, संभागीय आबकारी उड़नदस्ता टीम की बड़ी कार्रवाई
Whatsapp Youtube Facebook Twitter Telegram

Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
pitaranews.com > रायगढ़ > लीज में दिए गए वनभूमि पर हो रहा था अतिक्रमण, डीएफओ से शिकायत के बाद दिया गया नोटिस, कच्चे का मकान अब भी मौके पर मौजूद, वनभूमि पर खेत भी कर लिया था तैयार
रायगढ़छत्तीसगढ़

लीज में दिए गए वनभूमि पर हो रहा था अतिक्रमण, डीएफओ से शिकायत के बाद दिया गया नोटिस, कच्चे का मकान अब भी मौके पर मौजूद, वनभूमि पर खेत भी कर लिया था तैयार

Mohsin Khan
Last updated: 10 April 2023 10:56
Mohsin Khan 4 Min Read
Share

रायगढ़. वन मंडल रायगढ़ में कई ऐसे वन भूमि है जिस पर लगातार कब्जा हो रहा है। वन परिक्षेत्र रायगढ़ में भी कुछ इसी तरह की स्थित लंबे समय से देखी जा रही है जहां कोरियादादर क्षेत्र में तो वन भूमि में कब्जा है ही। अब लीज में दिये गए कोसाबाडी क्षेत्र के वन भूमि पर भी अतिक्रमण हो रहा था। जिसकी शिकायत बुनियादी बीज प्रगुणन एवं प्रशिक्षण केन्द्र के कर्मचारी द्वारा वन मंडल कार्यालय में की गई। जिसके बाद भले ही कब्जाधारी को नोटिस जारी किया गया पर इससे यह स्पष्ट हो रहा है कि वन भूमि पर लगातार अतिक्रमण कारियों की नजर है।

इस संबंध में पिटारा न्यूज को मिली जानकारी के मुताबिक बोईरदादर रोड स्थित वन भूमि का 117.81 हेक्टेयर को प्रतिवर्ष रायल्टी देकर तसरकोसा बीज, कोसा उत्पादन का कार्य किया जा रहा है जिसके फिल्ड निरीक्षण के दौरान पाया गया कि तसर फार्म बोईरदादर के अंदर बरसाती नाला है। जिसके आसपास में केन्द्र द्वारा पौधा रोपित कौहा प्लांटेंशन है। जहां पर अतिक्रमण किया जा रहा था और यहां कच्चा घर बनाया गया। इसके अलावा यहां के कई पेड़ों को काटकर खेत भी बना दिया गया है। जिसकी शिकायत कोसा उत्पादन केन्द्र के कर्मचारी द्वारा पिछले दिनों वन मंडलाधिकारी से लिखित में की गई। जिसके बाद बताया जा रहा है कि अतिक्रमणकारी को नोटिस जारी किया गया है। ऐसे में जानकारों का कहना है कि शुरूआत तौर पर इसी तरह अतिक्रमण किया जाता है धीरे-धीरे विभागीय कर्मचारियों की अनदेखी के बाद अतिक्रमण बढ़ने लगता है। फिलहाल यहां कच्चा मकान अब भी बना हुआ है और इसे कब तक ढहाया जाएगा यह आने वाला समय बताएगा।

खेत भी नजर आ रहे
मौके पर देखने पर यह भी पता चलता है कि कच्चा मकान बनाकर वन भूमि पर अतिक्रमण किया जा रहा था साथ ही यहां वन भूमि पर खेत भी बना दिया गया है। इसमें पूर्व में फसल लगाने के भी निशान साफ तौर पर देखे जा सकते हैं। समय पर इसकी शिकायत नही होती तो आने वाले समय और भी अधिक अतिक्रमण होनें की संभावना थी।

रायगढ़ रेंज नियंत्रण से हो रहा बाहर
बात हम वन परिक्षेत्र रायगढ़ की करें तो अब यह संबंधित विभागीय अधिकारियों के नियंत्रण से बाहर हो रहा है। क्योंकि इससे पहले जुर्डा में तालाब गडबड़ी का मामला सामने आ चुका है। तो अब लगातार वन भूमि पर अतिक्रमण की खबरें भी सामने आने लगी है। इससे वन कर्मियों के जंगल गश्त पर भी सवाल उठने लगे हैं।

वर्सन
वन भूमि पर कोसा बीज उत्पादन केन्द्र लीज पर संचालित हो रहा है जहां वन भूमि पर एक ग्रामीण दंपत्ति के द्वारा अतिक्रमण किया जा रहा था, जिसकी शिकायत लिखित में पिछले दिनों वन मंडल कार्यालय में डीएफओ से की गई है। यहां खेत भी बना दिया गया था।
वनमाली पटेल
शिकायतकर्ता

वर्सन
कोसाबाड़ी क्षेत्र के वन भूमि पर अतिक्रमण की शिकायत वन मंडल कार्यालय में की गई थी। जिसके बाद नोटिस जारी किया गया है। निर्धारित तिथि तक अतिक्रमण नही हटाया जाता है तो विभाग द्वारा आगे की कार्रवाई की जाएगी।
लीला पटेल
वन परिक्षेत्राधिकारी रायगढ़

TAGGED:chhattisgarh latest newschhattisgarh newsforest newsJangal newsJungal newsraigarh newsraigarh news hindiraigarh top newsraipur hindi newsraipur news
Share This Article
Facebook Twitter Email Copy Link Print
Previous Article Raigarh News: अष्ट प्रहरी नाम यज्ञ में शामिल हुए विधायक प्रकाश नायक, भगवान जगन्नाथ की पूजा अर्चना कर आमजन की सुख समृद्धि व खुशहाली के लिए मांगा आशीर्वाद
Next Article जिले की बेटियो ने नेशनल ताईक्वांडो प्रतियोगिता में लहराया जिले का परचम, विधायक प्रकाश नायक ने शुभकामनाए दे कर की उज्ज्वल भविष्य की कामना
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Might Also Like

रायगढ़

Raigarh News; बीटी सड़क निर्माण में अनियमितता पर जिला प्रशासन का कड़ा एक्शन, लगातार शिकायतों पर कलेक्टर का औचक निरीक्षण, घटिया निर्माण उजागर

17 hours ago
रायगढ़क्राईम

Raigarh News; महिला से दुष्कर्म करने वाला आरोपी 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार, कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म, अश्लील फोटो-वीडियो बनाकर देता रहा धमकी

17 hours ago
क्राईमरायगढ़

Raigarh News; पुसौर में नाबालिग से छेड़छाड़ करने वाला आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा रिमांड पर, आरोपी करीब एक माह से गिरफ्तारी के भय से फरार होकर छिपा हुआ था

2 days ago
रायगढ़क्राईम

Raigarh News; केलो बिहार में देह व्यापार का भंडाफोड़, 2 आरोपी गिरफ्तार, पीटा एक्ट के तहत कार्यवाही, किराये के मकान में बाहर से महिलाओं को लाकर कराया जा रहा था देह व्यापार, SSP शशि मोहन सिंह का सख्त संदेश— जिले में किसी भी प्रकार का अनैतिक कार्य बर्दाश्त नहीं

2 days ago
pitaranews.com

Contact 8839364394
Email - pitaranews786@gmail.com, 
Address : Industrial Area Bank Colony Road, 
Raigarh CG 496001

© Copyright 2024, All Rights Reserved | PITARA NEWS
  • छत्तीसगढ़
  • खास खबर
  • रायपुर
  • रायगढ़
  • सारंगढ़
  • राजनीति
  • क्राईम
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?