By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
pitaranews.com
  • छत्तीसगढ़
  • खास खबर
  • रायपुर
  • रायगढ़
  • सारंगढ़
  • राजनीति
  • क्राईम
Reading: छत्तीसगढ़ में लोगों को आसानी से मिल रही है सस्ती जेनेरिक दवाएं, 53 लाख से अधिक लोगों को हुई 96.20 करोड़ रूपए की बचत
Whatsapp Facebook Youtube Twitter
Breaking
Raigarh News; बीटी सड़क निर्माण में अनियमितता पर जिला प्रशासन का कड़ा एक्शन, लगातार शिकायतों पर कलेक्टर का औचक निरीक्षण, घटिया निर्माण उजागर
Raigarh News; महिला से दुष्कर्म करने वाला आरोपी 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार, कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म, अश्लील फोटो-वीडियो बनाकर देता रहा धमकी
Raigarh News; पुसौर में नाबालिग से छेड़छाड़ करने वाला आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा रिमांड पर, आरोपी करीब एक माह से गिरफ्तारी के भय से फरार होकर छिपा हुआ था
Raigarh News; केलो बिहार में देह व्यापार का भंडाफोड़, 2 आरोपी गिरफ्तार, पीटा एक्ट के तहत कार्यवाही, किराये के मकान में बाहर से महिलाओं को लाकर कराया जा रहा था देह व्यापार, SSP शशि मोहन सिंह का सख्त संदेश— जिले में किसी भी प्रकार का अनैतिक कार्य बर्दाश्त नहीं
7.50 लाख की नशीली इंजेक्शन के साथ 3 आरोपी जेल दाखिल, संभागीय आबकारी उड़नदस्ता टीम की बड़ी कार्रवाई
Whatsapp Youtube Facebook Twitter Telegram

Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
pitaranews.com > छत्तीसगढ़ > छत्तीसगढ़ में लोगों को आसानी से मिल रही है सस्ती जेनेरिक दवाएं, 53 लाख से अधिक लोगों को हुई 96.20 करोड़ रूपए की बचत
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में लोगों को आसानी से मिल रही है सस्ती जेनेरिक दवाएं, 53 लाख से अधिक लोगों को हुई 96.20 करोड़ रूपए की बचत

Mohsin Khan
Last updated: 11 April 2023 14:26
Mohsin Khan 2 Min Read
Share

रायपुर. छत्तीसगढ़ में आमनागरिकों को सस्ती जेनेरिक दवाएं आसानी से उपलब्ध हो रही है। राज्य शासन की श्री धनवंतरी जेनेरिक मेडिकल स्टोर्स के जरिये 53 लाख से अधिक नागरिकों को सस्ती दवाओं से लोगों को काफी राहत मिली है। राज्य के सभी नगरीय निकायों में श्री धनवंतरी जेनेरिक मेडिकल स्टोर योजना के तहत जेनेरिक दवाओं की दुकानों का संचालन किया जा रहा है। इन दुकानों में देश की ख्याति प्राप्त कंपनियों की जेनेरिक दवाईयों पर 50 से 70 प्रतिशत तक की छूट दी जा रही है। योजना से अब तक 155.54 करोड़ रूपए एम.आर.पी. की दवाईयों के विक्रय पर 96 करोड़ 20 लाख रूपए की छूट जरूरतमंद लोगों को दी गई है।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की पहल पर नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग द्वारा श्री धनवंतरी जेनेरिक मेडिकल स्टोर योजना 20 अक्टूबर 2021 से शुरू की गई है। योजना के तहत राज्य के समस्त 169 नगरीय निकायों में 195 श्री धनवंतरी मेडिकल स्टोर खोले गये हैं। शासकीय चिकित्सकों को अस्पताल में इलाज हेतु आने वाले मरीजों को जेनेरिक दवाई लिखना अनिवार्य किया गया है। धनवंतरी दवा दुकानों में सर्दी, खांसी, बुखार, ब्लड प्रेशर, इन्सुलिन के साथ गंभीर बीमारियों की दवा, एंटीबायोटिक, सर्जिकल आईटम भी रियायती मूल्य पर जरूरतमंदों को उपलब्ध कराए जा रहे हैं।
श्री धनवंतरी जेनेरिक मेडिकल स्टोर योजना के अंतर्गत संचालित दुकानों में रायपुर जिले में 20, दुर्ग में 19, बिलासपुर में 10, जांजगीर-चांपा में 9, रायगढ़, और बेमेतरा में 8-8, बलौदाबाजार-भाटापारा और धमतरी में 7-7, बालोद, कोरबा, कांकेर, सक्ती, सूरजपुर, महासमुंद और कबीरधाम में 6-6, राजनांदगांव, सारंगढ़-बिलाईगढ़, मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर, दंतेवाड़ा, जशपुर और बलरामपुर में 5-5, मंुगेली, गरियाबंद और सरगुजा में 4-4, कोण्डागांव, सुकमा, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई, बस्तर और बीजापुर में 3-3, कोरिया और गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही में 2-2, मोहला-मानपुर-अम्बागढ़ और नारायणपुर में 1-1 श्री धनवंतरी जेनेरिक मेडिकल स्टोर संचालित किए जा रहे हैं।

Share This Article
Facebook Twitter Email Copy Link Print
Previous Article ढाबा के सामने खड़ी बाइक चुराकर घर में छुपा रखा था युवक, खरसिया पुलिस ने रजघटा में युवक के घर से चोरी की बाइक की बरामद, आरोपी गिरफ्तार
Next Article Raigarh News: यातायात नियमों को लेकर लापरवाही पर अब होगी सख्त कार्यवाही, कलेक्टर ने बनाया जिला स्तरीय टास्क फोर्स, सड़क सुरक्षा और कहा ट्रैफिक नियमों का पालन सभी की जिम्मेदारी
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Might Also Like

छत्तीसगढ़

7.50 लाख की नशीली इंजेक्शन के साथ 3 आरोपी जेल दाखिल, संभागीय आबकारी उड़नदस्ता टीम की बड़ी कार्रवाई

3 days ago
Sargujaछत्तीसगढ़

Sarguja News; नशीले इंजेक्शन के विक्रेता नरेश गुप्ता को आबकारी उड़नदस्ता टीम ने नशीले इंजेक्शन के साथ गिरफ्तार कर जेल भेजा जेल

5 days ago
छत्तीसगढ़खास खबररायगढ़

Raigarh News; अदाणी पावर लिमिटेड द्वारा ग्राम चिखली में हेलमेट वितरण संपन्न, 100 से अधिक वाहन चालकों को निःशुल्क हेलमेट वितरित

5 days ago
छत्तीसगढ़

आबकारी उड़नदस्ता टीम की बड़ी कार्रवाई, 600 नग नशीले इंजेक्शन के साथ बड़ा सप्लायर गिरफ्तार, आरोपी जेल दाखिल

2 weeks ago
pitaranews.com

Contact 8839364394
Email - pitaranews786@gmail.com, 
Address : Industrial Area Bank Colony Road, 
Raigarh CG 496001

© Copyright 2024, All Rights Reserved | PITARA NEWS
  • छत्तीसगढ़
  • खास खबर
  • रायपुर
  • रायगढ़
  • सारंगढ़
  • राजनीति
  • क्राईम
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?