By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
pitaranews.com
  • छत्तीसगढ़
  • खास खबर
  • रायपुर
  • रायगढ़
  • सारंगढ़
  • राजनीति
  • क्राईम
Reading: पेड़ आने वाली पीढिय़ों के लिए असली धरोहर- कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा, कलेक्टर ने जुर्डा ऑक्सीजोन का किया निरीक्षण, कलेक्टर की पहल हर विकासखंड में बनेगा ऑक्सीजोन, कार्ययोजना बनाने के दिए निर्देश
Whatsapp Facebook Youtube Twitter
Breaking
Raigarh News; बीटी सड़क निर्माण में अनियमितता पर जिला प्रशासन का कड़ा एक्शन, लगातार शिकायतों पर कलेक्टर का औचक निरीक्षण, घटिया निर्माण उजागर
Raigarh News; महिला से दुष्कर्म करने वाला आरोपी 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार, कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म, अश्लील फोटो-वीडियो बनाकर देता रहा धमकी
Raigarh News; पुसौर में नाबालिग से छेड़छाड़ करने वाला आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा रिमांड पर, आरोपी करीब एक माह से गिरफ्तारी के भय से फरार होकर छिपा हुआ था
Raigarh News; केलो बिहार में देह व्यापार का भंडाफोड़, 2 आरोपी गिरफ्तार, पीटा एक्ट के तहत कार्यवाही, किराये के मकान में बाहर से महिलाओं को लाकर कराया जा रहा था देह व्यापार, SSP शशि मोहन सिंह का सख्त संदेश— जिले में किसी भी प्रकार का अनैतिक कार्य बर्दाश्त नहीं
7.50 लाख की नशीली इंजेक्शन के साथ 3 आरोपी जेल दाखिल, संभागीय आबकारी उड़नदस्ता टीम की बड़ी कार्रवाई
Whatsapp Youtube Facebook Twitter Telegram

Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
pitaranews.com > रायगढ़ > पेड़ आने वाली पीढिय़ों के लिए असली धरोहर- कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा, कलेक्टर ने जुर्डा ऑक्सीजोन का किया निरीक्षण, कलेक्टर की पहल हर विकासखंड में बनेगा ऑक्सीजोन, कार्ययोजना बनाने के दिए निर्देश
रायगढ़

पेड़ आने वाली पीढिय़ों के लिए असली धरोहर- कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा, कलेक्टर ने जुर्डा ऑक्सीजोन का किया निरीक्षण, कलेक्टर की पहल हर विकासखंड में बनेगा ऑक्सीजोन, कार्ययोजना बनाने के दिए निर्देश

Mohsin Khan
Last updated: 12 April 2023 22:57
Mohsin Khan 4 Min Read
Share

रायगढ़. पेड़ आने वाली पीढिय़ों के लिए हमारी असली धरोहर हैं। वृक्षारोपण के फायदे सिर्फ एक पीढ़ी को नहीं बल्कि आने वाले कइयों सालों तक मिलते रहते हैं। उक्त बातें कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा ने आज जूर्डा ऑक्सीवन के निरीक्षण के दौरान उपस्थित ग्रामवासियों से कही। इस दौरान सीईओ जिला पंचायत अबिनाश मिश्रा भी उपस्थित रहे।

कलेक्टर श्री सिन्हा ने ऑक्सीजोन परिसर का निरीक्षण कर प्रोजेक्ट के बारे में विस्तार से जानकारी ली। उन्होंने रोपे गए पौधे और तैयार किए जलाशय का भी मुआयना किया। उन्होंने कहा कि यह एक उम्दा प्रोजेक्ट है। मियावाकी पद्धति से कम दूरी पर लगाए गए पौधे अब बढ़कर एक जंगल का अहसास देते हैं। उन्होंने कहा कि स्थानीय अमला अब इस विधि से प्लांटेशन कर सकता है तो इसका फायदा लेना चाहिए। इसे जिले के दूसरे स्थानों पर भी क्रियान्वित करने की कार्ययोजना बनाने के निर्देश उन्होंने सीईओ जनपद पंचायत रायगढ़ रूपेंद्र पटेल को दिए। इसके साथ ही यहां निर्मित तालाब में इंटरलॉकिंग का काम भी करने के निर्देश दिए। उल्लेखनीय है कि मियावाकी पद्धति से होने वाले वृक्षारोपण में पौधे आपस में काफी कम दूरी में रोपे जाते हैं। इससे कम स्थान पर बहुत से पौधे लगाकर बागान या वन तैयार किए जा सकते हैं।

डेयरी उद्यमी का बढ़ाया मनोबल, पशुपालकों के केसीसी बनाने के निर्देश
जुर्डा में ग्रामवासियों ने चर्चा के दौरान कलेक्टर श्री सिन्हा को बताया कि यहां किसान बड़े पैमाने पर डेयरी का काम करते हैं। ऐसे ही एक किसान राजीव पटेल ने बताया कि वे रोजाना करीब 700 लीटर दूध बेचते हैं। कलेक्टर श्री सिन्हा ने इस पर किसान की सराहना कर न सिर्फ उनका मनोबल बढ़ाया बल्कि उनका डेयरी फार्म देखने भी पहुंचे। किसान ने बताया कि उनके पास लगभग 60 गाये हैं, जो देसी नस्ल की हैं। उन्हें विभाग से लगभग 12 लाख का अनुदान मिला है। दूध बेचने के साथ ही वे दूसरे किसानों को पैरा कुट्टी भी उपलब्ध करवाते हैं। उन्होंने बताया कि वे आगे अपने कार्य का विस्तार करना चाहते हैं। कलेक्टर श्री सिन्हा ने उप संचालक पशुपालन को किसान से आवेदन लेकर पीएमईजीपी योजना से लाभान्वित करने के लिए निर्देशित किया। साथ ही सभी पशुपालकों के केसीसी बनवाने के निर्देश भी दिए।

ऑयल पाम की खेती किसानों के लिए स्थायी आए का जरिया
कलेक्टर श्री सिन्हा ने पुसौर क्षेत्र के निरीक्षण के दौरान सुकुल भठली में किसानों द्वारा किए जा रहे ऑयल पाम की खेती का भी निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि यह किसानों के लिए स्थायी आय जा जरिया है। एक बार प्लांटेशन से लगभग 35 वर्षों तक इससे फल लिए जा सकते हैं। पशु भी इसे नुकसान नही पहुंचाते। क्षेत्र के किसानों से कंपनी का टाईअप है जो सीधे खेत से फसल काट कर ले जाती है। इसमें साल भर फसल ली जा सकती है। यहां किसान ने बताया कि उन्होंने लगभग पौने तीन एकड़ में ऑयल पाम लगाया है इससे उन्हें सालाना 3 लाख की आय होती है। कलेक्टर श्री सिन्हा ने इसे किसानों के लिए काफी फायदेमंद बताया और इसकी खेती को प्रोत्साहित करने के निर्देश अधिकारियों को दिए।

वृक्षारोपण अभियान के लिए तैयार रखे पौधे-कलेक्टर
कलेक्टर श्री सिन्हा ने बाघाडोला के नर्सरी का भी निरीक्षण किया। उन्होंने यहां लगाए गए पौधों के बारे में जानकारी ली। बताया गया कि नर्सरी में आम, अमरूद सहित दूसरे फलदार पौधे लगाए गए हैं। उन्होंने कहा कि बारिश के दौरान वृहत वृक्षारोपण अभियान चलाया जायेगा। इसके लिए बड़े पैमाने में पौधों की आवश्यकता होगी। उन्होंने नर्सरी प्रभारी को अभी से पौधे तैयार करने के निर्देश दिए। जिसका उपयोग वृक्षारोपण में किया जा सके।

Share This Article
Facebook Twitter Email Copy Link Print
Previous Article कोविड की तैयारी परखने सीएचसी लोईंग पहुंचे कलेक्टर, हर परिस्थिति से निपटने पूरी रखें तैयारी-कलेक्टर, कोविड और आइसोलेशन वार्ड तैयार रखने के दिए निर्देश, ऑक्सीजन प्लांट का भी किया निरीक्षण
Next Article Raigarh News: लाखों के चिरान व लट्ठा के साथ दो तस्कर पकडाए, अवैध कटाई के बाद खेत में तैयार किया जा रहा था चिरान, जंगल गश्त के दौरान वन अमला को मिली सफलता
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Might Also Like

रायगढ़

Raigarh News; बीटी सड़क निर्माण में अनियमितता पर जिला प्रशासन का कड़ा एक्शन, लगातार शिकायतों पर कलेक्टर का औचक निरीक्षण, घटिया निर्माण उजागर

19 hours ago
रायगढ़क्राईम

Raigarh News; महिला से दुष्कर्म करने वाला आरोपी 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार, कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म, अश्लील फोटो-वीडियो बनाकर देता रहा धमकी

19 hours ago
क्राईमरायगढ़

Raigarh News; पुसौर में नाबालिग से छेड़छाड़ करने वाला आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा रिमांड पर, आरोपी करीब एक माह से गिरफ्तारी के भय से फरार होकर छिपा हुआ था

2 days ago
रायगढ़क्राईम

Raigarh News; केलो बिहार में देह व्यापार का भंडाफोड़, 2 आरोपी गिरफ्तार, पीटा एक्ट के तहत कार्यवाही, किराये के मकान में बाहर से महिलाओं को लाकर कराया जा रहा था देह व्यापार, SSP शशि मोहन सिंह का सख्त संदेश— जिले में किसी भी प्रकार का अनैतिक कार्य बर्दाश्त नहीं

2 days ago
pitaranews.com

Contact 8839364394
Email - pitaranews786@gmail.com, 
Address : Industrial Area Bank Colony Road, 
Raigarh CG 496001

© Copyright 2024, All Rights Reserved | PITARA NEWS
  • छत्तीसगढ़
  • खास खबर
  • रायपुर
  • रायगढ़
  • सारंगढ़
  • राजनीति
  • क्राईम
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?