राजस्व का लक्ष्य पूरा करने निगम लगा रही जोर, महज सात प्रतिशत राजस्व वसूली शेष, निगम में टैक्स जमा करने लोगों की जूट रही भीड़

Mohsin Khan
Mohsin Khan 2 Min Read

रायगढ़. निगम में समय पर कई लोगों के द्वारा टैक्स जमा नहीं किया जाता है। ऐसे में राजस्व वसूली में निगम अमला काफी पीछे हो जाती है और मार्च माह आते ही इस पर जोर दिया जाता है। ऐसे में इस साल भी राजस्व वसूलने के लिए निगम के अधिकारी कर्मचारियों द्वारा पूरी कोशिश की जा रही है। जहां राजस्व लक्ष्य महज सात प्रतिक्षत वसूली ही शेष बच गई है।

 

समय पर लोगांे के द्वारा निगम का राजस्व जमा कर दिया जाए। इसके लिए नगर निगम द्वारा प्रयास किए जा रहे थे, लेकिन मार्च माह तक राजस्व वसूली पूरी नहीं हो सकी थी। लोगों का राजस्व पूरी तरह जमा नहीं हो पाने के कारण तीस अप्रैल तक का समय लिया गया और अब देखा जा रहा है कि राजस्व जमा करने के लिए लोगों की अच्छी खासी भीड़ निगम पहुंच रही है। गुरूवार को भी सुबह से राजस्व जमा करने के लिए काफी संख्या में लोग मौजूद थे। हर वार्ड के काउंटर में लोगों की भीड़ लगी थी और करदाता संपत्तिकर, जलकर के साथ अन्य टैक्स जमा कर रहे थे।

महिलाओं की परेशानी
राजस्व जमा करने आयी एक महिला ने बताया कि काफी भीड़ हो रही है और महिलाओं के लिए अलग से काउंटर की कोई खास व्यवस्था नहीं है। ऐसे में जरूर थोड़ी समस्या हो रही है। शुक्रवार से तीन दिन की छुट्टी है इस वजह से भी आज अधिक भीड़ हो सकती है। महिला और पुरूष दोनों यहां राजस्व जमा कर रहे हैं।

 

वर्सन

नगर निगम द्वारा राजस्व वसूली किया जा रहा है। 15 करोड़ 86 लाख की राजस्व वसूली में तकरीबन 14 करोड़ तक वसूली हो चुकी है। करीब सात प्रतिशत वसूली शेष है। तीस अप्रैल तक लक्ष्य को पूरा कर लिया जाएगा। लोगों को राजस्व जमा करने में कोई परेशानी न हो इस बात का भी निगम द्वारा ध्यान रखा जा रहा है।
जानकी काट्जू
महापौर, नगर निगम

Share This Article
Leave a comment