मस्जिदों में अदा की गई अलविदा जुमा की नमाज, हर किसी के लिए सुख शांति की मांगी गई दुआएं

Mohsin Khan
Mohsin Khan 2 Min Read

रायगढ़़. रमजान का पाक माह चल रहा है। शुक्रवार को रमजान का 29वां रोजा मुस्लिम भाई बहनों ने रखा। इस दिन शुक्रवार होने की वजह से अलविदा जुमा भी था और रमजान में अलविदा जुमा का अपना एक अलग महत्व है। चुंकि रमजान विदा ले रहा है और इसका अफसोस भी मुस्लिम भाई बहनों को होता है, क्यांेकि साल भर उन्हें रमजान के पाक माह का इंतजार होता है। इस पूरे माह रोजा रखकर अपने खुदा की ईबादत करते हैं। रमजान का आखिरी जुमा होने से मस्जिदों में काफी संख्या में मुस्लिम जमात के लोगों ने अलविदा जुमा की नमाज अदा की। इसके साथ ही पूरे देश दुनिया के लिए सुख शांति की दुआएं मांगी गई।

 

छोटे बच्चे भी रख रहे रोजा
रमजान के महिने में हर कोई रोजा रख रहा था। सेहरी और इफ्तार की जा रही थी, तो छोटे बच्चें भी रोजा रखने में पीछे नहीं रह रहे थे। शहर में रहने वाले कई छोटे बच्चे भी इस कड़ी धूप में रोजा रखकर अपने खुदा की ईबादत कर रहे थे। साथ ही मस्जिदों में तरावीह की नमाज भी अदा की जा रही थी।

 

चांद के दीदार के बाद मनाई जाएगी ईद
मुस्लिम जमात के लिए उनका सबसे बड़ा पर्व ईद है और रमजान का हर साल उन्हें इंतजार होता है। शुक्रवार को रमजान माह में अलविदा जुमा की नमाज अदा की गई। वहीं अगर शुक्रवार को चांद का दीदार हो जाता है तो शनिवार को ईद का पर्व मनाया जाएगा और चांद नजर नहीं आता है तो रविवार को ईद का त्यौहार मुस्लिम समाज द्वारा मनायी जाएगी। उस दिन घड़ी चैक स्थित ईदगाह, रामपुर- चांदमारी स्थित शाही ईदगाह के साथ मस्जिदों में भी ईद की नमाद निर्धारित समय पर अदा की जाएगी।

Share This Article
Leave a comment