By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
pitaranews.com
  • छत्तीसगढ़
  • खास खबर
  • रायपुर
  • रायगढ़
  • सारंगढ़
  • राजनीति
  • क्राईम
Reading: कोयले का अवैध परिवहन करते दो हाइवा चालक गिरफ्तार, तमनार पुलिस ने हाईवा वाहन में लोड 33 टन कोयला और हाइवा वाहन की जब्त, आरोपियों पर कार्यवाही कर भेजा गया रिमांड पर
Whatsapp Facebook Youtube Twitter
Breaking
Raigarh News; बीटी सड़क निर्माण में अनियमितता पर जिला प्रशासन का कड़ा एक्शन, लगातार शिकायतों पर कलेक्टर का औचक निरीक्षण, घटिया निर्माण उजागर
Raigarh News; महिला से दुष्कर्म करने वाला आरोपी 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार, कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म, अश्लील फोटो-वीडियो बनाकर देता रहा धमकी
Raigarh News; पुसौर में नाबालिग से छेड़छाड़ करने वाला आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा रिमांड पर, आरोपी करीब एक माह से गिरफ्तारी के भय से फरार होकर छिपा हुआ था
Raigarh News; केलो बिहार में देह व्यापार का भंडाफोड़, 2 आरोपी गिरफ्तार, पीटा एक्ट के तहत कार्यवाही, किराये के मकान में बाहर से महिलाओं को लाकर कराया जा रहा था देह व्यापार, SSP शशि मोहन सिंह का सख्त संदेश— जिले में किसी भी प्रकार का अनैतिक कार्य बर्दाश्त नहीं
7.50 लाख की नशीली इंजेक्शन के साथ 3 आरोपी जेल दाखिल, संभागीय आबकारी उड़नदस्ता टीम की बड़ी कार्रवाई
Whatsapp Youtube Facebook Twitter Telegram

Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
pitaranews.com > क्राईम > कोयले का अवैध परिवहन करते दो हाइवा चालक गिरफ्तार, तमनार पुलिस ने हाईवा वाहन में लोड 33 टन कोयला और हाइवा वाहन की जब्त, आरोपियों पर कार्यवाही कर भेजा गया रिमांड पर
क्राईमरायगढ़

कोयले का अवैध परिवहन करते दो हाइवा चालक गिरफ्तार, तमनार पुलिस ने हाईवा वाहन में लोड 33 टन कोयला और हाइवा वाहन की जब्त, आरोपियों पर कार्यवाही कर भेजा गया रिमांड पर

Mohsin Khan
Last updated: 26 April 2023 11:31
Mohsin Khan 3 Min Read
Share

रायगढ़. कोयला के अवैध बिक्री, परिवहन पर रोकथाम के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सदानंद कुमार द्वारा थाना, चौकी प्रभारियों को मुखबिर लगाकर प्रभावी कार्यवाही करने का निर्देश दिया गया है । इसी क्रम में कल दिनांक 25.04.2023 के शाम तमनार थाना प्रभारी निरीक्षक प्रवीण मिंज के नेतृत्व में तमनार पुलिस द्वारा मुखबिर सूचना पर जिंदल कंपनी के गेट नंबर 4 के सामने सलिहाभांठा मेन रोड पर दो ओडिशा पासिंग हाईवा वाहन को पकड़ा गया । दोनों वाहनों में क्रमश: 19 टन और 14 टन चोरी का कोयला लोड थे । वाहन चालकों ने बताया कि वे उड़ीसा के सुंदरगढ़ जमनीपाली नया माइंस से कोयला लेकर पूंजीपथरा फैक्ट्री में अवैध रूप से खपाने ले जा रहे थे । दोनों वाहनों को से अवैध कोयला मय हाइवा जप्त कर तमनार पुलिस द्वारा वाहन चालकों पर कार्यवाही कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

जानकारी के मुताबिक कल दिनांक 25/04/2023 को थाना प्रभारी तमनार निरीक्षक प्रवीण मिंज अपने स्टाफ के साथ ग्राम डोंगामौहा, बेलजोर की ओर अपराध विवेचना, शिकायत जांच के लिए रवाना हुए थे । जहां उन्हें मुखबिर से सूचना मिली कि ओडिशा पासिंग दो हाईवा वाहन में चोरी का कोयला लेकर हाइवा चालक तमनार से पूंजीपथरा की ओर जा रहे हैं । तत्काल थाना प्रभारी अपने स्टाफ के साथ मुखबीर के बताए स्थान पर रवाना हुए पुलिस टीम के द्वारा दोनों संदिग्ध वाहन जिंदल कंपनी मेन गेट 4 के सामने सलिहाभांठा मेन रोड में पकड़े । हाइवा क्रमांक OD 14 N/ 9524 के चालक मार्कंडेय राजभर तथा हाइवा क्रमांक OD 23/ 8416 के चालक सूरज पासवान बताए कि वे 23 अप्रैल की रात जामपाली नया माइंस से कोयला लेकर पूंजीपथरा फैक्ट्री में ले जा रहे थे । हाईवा चालकों के पास कोयला परिवहन का कोई कागजात नहीं था, वाहन में लोड कोयला चोरी की संपत्ति होने के पूर्ण अंदेशा पर पुलिस टीम द्वारा हाइवा क्रमांक OD 14 N/ 9524 में लोड 19 टन कोयला एवं हाइवा क्रमांक OD 23/ 8416 में लोड 14 टन कोयला कुल 33 टन अवैध कोयला कीमत ₹2,30,000 का जप्त कर वाहन चालक मार्कंडेय राजभर पिता रमाशंकर राजभर उम्र 30 साल निवासी तिरनईखुर्द थाना उभांव जिला बलिया (उत्तर प्रदेश) हाल मुकाम वीरेंद्र यादव का मकान बनपाली थाना बनपाली जिला सुंदरगढ़ (उड़ीसा) और ड्राइवर सूरज पासवान पिता शिव कुमार पासवान उम्र 25 साल निवासी जलवार थाना इमामगंज जिला गया (बिहार) हाल मुकाम बरपाली थाना बलिंगा जिला सुंदरगढ़ (उड़ीसा) पर अलग-अलग धारा 41(1+4)सीआरपीसी/ 379 आईपीसी की कार्यवाही कर दोनों आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है । एसडीओपी धरमजयगढ़ दीपक मिश्रा के उचित मार्गदर्शन पर अवैध कोयला की कार्यवाही में थाना प्रभारी तमनार निरीक्षक प्रवीण मिंज, सहायक उप निरीक्षक खेमराज पटेल, प्रधान आरक्षक अनूप कुजूर, संतोष कुर्रे, आरक्षक भूपेश राठिया और पुरूषोत्तम सिदार की अहम भूमिका रही है ।

TAGGED:chhattisgarh policecrime newscrime news raigarhpolice raigarhraigarh breaking newsraigarh newsraigarh news hindiraigarh top news
Share This Article
Facebook Twitter Email Copy Link Print
Previous Article मोडिफाइड साइलेंसर लगाये वाहन चालक का काटा गया चालान, वाहन से निकाला गया कान फोडू साइलेंसर
Next Article युवा मोर्चा ने किया रोजगार कार्यालय का घेराव और जमकर विरोध प्रदर्शन, बैरिकेड्स तोड़कर रोजगार कार्यालय में तालाबंदी का असफल प्रयास, पुलिस ने संभाली व्यवस्था, नहीं लगने दिया कार्यालय में ताला
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Might Also Like

रायगढ़

Raigarh News; बीटी सड़क निर्माण में अनियमितता पर जिला प्रशासन का कड़ा एक्शन, लगातार शिकायतों पर कलेक्टर का औचक निरीक्षण, घटिया निर्माण उजागर

20 hours ago
रायगढ़क्राईम

Raigarh News; महिला से दुष्कर्म करने वाला आरोपी 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार, कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म, अश्लील फोटो-वीडियो बनाकर देता रहा धमकी

20 hours ago
क्राईमरायगढ़

Raigarh News; पुसौर में नाबालिग से छेड़छाड़ करने वाला आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा रिमांड पर, आरोपी करीब एक माह से गिरफ्तारी के भय से फरार होकर छिपा हुआ था

2 days ago
रायगढ़क्राईम

Raigarh News; केलो बिहार में देह व्यापार का भंडाफोड़, 2 आरोपी गिरफ्तार, पीटा एक्ट के तहत कार्यवाही, किराये के मकान में बाहर से महिलाओं को लाकर कराया जा रहा था देह व्यापार, SSP शशि मोहन सिंह का सख्त संदेश— जिले में किसी भी प्रकार का अनैतिक कार्य बर्दाश्त नहीं

2 days ago
pitaranews.com

Contact 8839364394
Email - pitaranews786@gmail.com, 
Address : Industrial Area Bank Colony Road, 
Raigarh CG 496001

© Copyright 2024, All Rights Reserved | PITARA NEWS
  • छत्तीसगढ़
  • खास खबर
  • रायपुर
  • रायगढ़
  • सारंगढ़
  • राजनीति
  • क्राईम
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?