By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
pitaranews.com
  • छत्तीसगढ़
  • खास खबर
  • रायपुर
  • रायगढ़
  • सारंगढ़
  • राजनीति
  • क्राईम
Reading: चाइल्ड पोर्नोग्राफी पर रायगढ़ पुलिस की बड़ी कार्यवाही, सायबर सेल और शहर के थानों की संयुक्त कार्यवाही में 5 आरोपी आईटी एक्ट में गिरफ्तार
Whatsapp Facebook Youtube Twitter
Breaking
Raigarh News; बीटी सड़क निर्माण में अनियमितता पर जिला प्रशासन का कड़ा एक्शन, लगातार शिकायतों पर कलेक्टर का औचक निरीक्षण, घटिया निर्माण उजागर
Raigarh News; महिला से दुष्कर्म करने वाला आरोपी 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार, कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म, अश्लील फोटो-वीडियो बनाकर देता रहा धमकी
Raigarh News; पुसौर में नाबालिग से छेड़छाड़ करने वाला आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा रिमांड पर, आरोपी करीब एक माह से गिरफ्तारी के भय से फरार होकर छिपा हुआ था
Raigarh News; केलो बिहार में देह व्यापार का भंडाफोड़, 2 आरोपी गिरफ्तार, पीटा एक्ट के तहत कार्यवाही, किराये के मकान में बाहर से महिलाओं को लाकर कराया जा रहा था देह व्यापार, SSP शशि मोहन सिंह का सख्त संदेश— जिले में किसी भी प्रकार का अनैतिक कार्य बर्दाश्त नहीं
7.50 लाख की नशीली इंजेक्शन के साथ 3 आरोपी जेल दाखिल, संभागीय आबकारी उड़नदस्ता टीम की बड़ी कार्रवाई
Whatsapp Youtube Facebook Twitter Telegram

Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
pitaranews.com > क्राईम > चाइल्ड पोर्नोग्राफी पर रायगढ़ पुलिस की बड़ी कार्यवाही, सायबर सेल और शहर के थानों की संयुक्त कार्यवाही में 5 आरोपी आईटी एक्ट में गिरफ्तार
क्राईमरायगढ़

चाइल्ड पोर्नोग्राफी पर रायगढ़ पुलिस की बड़ी कार्यवाही, सायबर सेल और शहर के थानों की संयुक्त कार्यवाही में 5 आरोपी आईटी एक्ट में गिरफ्तार

Mohsin Khan
Last updated: 7 May 2023 14:40
Mohsin Khan 7 Min Read
Share

रायगढ़. इंटरनेट पर चाइल्ड पोर्नोग्राफी से जुड़े कंटेट एक्सेस करने वाले और शेयर करने वालों पर रायगढ़ पुलिस की सायबर सेल और शहर के थानों की टीम द्वारा संयुक्त रूप से कार्यवाही करते हुये थाना कोतवाली में 03, कोतरारोड़ में 02 एवं थाना जूटमिल में 01 टीप लाइन पर आईटी एक्ट की धारा 67 (बी) के तहत अपराध दर्ज बाद आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है । जिले के थाना चक्रधरनगर, घरघोड़ा, खरसिया को प्रेषित सायबर टीप लाइन जांच में हैं, जिनमें भी शीघ्र अपराध दर्ज कर आरोपियों पर विधि सम्मत कार्यवाही किया जावेगा ।

प्राय: देखा जा रहा है कि बार-बार चेतावनी के बावजूद भी लोगों के द्वारा चाइल्ड पोर्नोग्राफी के कंटेंट मोबाइल पर देखे जाते हैं । ऐसे सभी सोशल साइट राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (NCRB) की निगरानी में हैं, जो सोशल साइट पर ऐसे कंटेंट, फोटो, वीडियो शेयर करने वालों को चिन्हांकित कर उन पर कार्यवाही करती है । एनसीआरबी द्वारा पुलिस मुख्यालय नवा रायपुर को लगातार ऐसे प्रकरणों में विस्तृत जांच कर कार्यवाही के लिए प्रतिवेदन प्रेषित किया जाता रहा है जिस पर जिले में अभियान स्तर पर आईटी एक्ट की धारा 67 (बी) के तहत कार्यवाही किया जा रहा है ।

आईटी एक्ट की धारा 67 (बी) को सरल शब्दों में इस प्रकार समझा जा सकता है कि “कोई व्यक्ति अश्लील या अभद्र या यौन रूप से स्पष्ट रूप से बच्चों को चित्रित करने वाले किसी भी इलेक्ट्रॉनिक रूप में पाठ या डिजिटल चित्र बनाता है, एकत्र करता है, खोजता है, ब्राउज़ करता है, डाउनलोड करता है, विज्ञापन करता है, प्रचार करता है, आदान-प्रदान करता है या वितरित करता है” । वह आईटी एक्ट की धारा 67 (बी) के तहत दोषी होगा । इस अपराध में पहली दोषसिद्धि पर दोनों में से किसी भांति के कारावास से, जिसकी अवधि पांच वर्ष तक की हो सकती है और जुर्माने से, जो दस लाख रुपए तक बढ़ाया जा सकता है और दूसरी या पश्चात्वर्ती दोषसिद्धि की दशा में, दोनों में से किसी भांति के कारावास से, जिसकी अवधि हो सकती है, दंडित किया जाएगा। सात साल तक का विस्तार और जुर्माना जो दस लाख रुपये तक हो सकता है।

इसी क्रम में विगत दिनों पुलिस मुख्यालय नया रायपुर से प्राप्त चाइल्ड पोर्नोग्राफी संबंधी टीप लाइन (NCRB का पत्र) की विस्तृत जांच के आधार पर थाना कोतवाली में 03, कोतरारोड़ में 02 एवं जूटमिल में 01 अपराध धारा 67 (बी) आईटी एक्ट के तहत कायम किये गये हैं । मामले की जांच पर थाना कोतवाली के अपराध में आरोपी- (1) मोहम्द वसीम उर्फ भोपू पिता मो अशरफ 22 साल निवासी शाहपुर थाना मनियारी, जिला मुज्फरपुर बिहार हाल मुकाम दीनदयाल कालोनी रायगढ़ (2) महिला आरोपी जूटमिल थानाक्षेत्र जिस पर दो अलग-अलग मामले दर्ज । थाना कोतरारोड़ के अपराध में आरोपी- (1) अमित खलखो पिता अलबिनुस खलखो उम्र 19 वर्ष निवासी गोरखा थाना कोतरारोड जिला रायगढ (2) सौरभ शर्मा पिता दिलीप शर्मा उम्र 39 वर्ष निवासी म.नं. 820, वार्ड नं. 12, गौतरा, थाना मस्तुरी जिला बिलासपुर छ.ग. हाल मुकाम मकान नंबर 7 फेस 2 कृष्णवाटिका रायगढ़ छत्तीसगढ़ कोतरारोड़ तथा थाना जूटमिल के अपराध में आरोपी- (1) शुभम राय पिता रमेश रॉय उम्र 25 साल निवासी झोपड़ीपारा थाना जूटमिल रायगढ़ को गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा गया है ।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रायगढ़ सदानंद कुमार द्वारा बीते दिनों पुलिस मुख्यालय में ली गई कार्यशाला के परिपालन में सभी थाना, चौकी प्रभारियों और साइबर सेल के साथ वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से संयुक्त बैठक आयोजित की गई थी जिसमें सायबर टीप लाइन पर विधिवत कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया था । साथ ही साथ जिले में साइबर संबंधी जागरूकता अभियान में तेजी लाने निर्देशित किया गया था जिसके परिपालन में साइबर सेल पर्यवेक्षण अधिकारी दीपक मिश्रा एवं उनकी टीम द्वारा लगातार कार्यशाला आयोजित की गई और समस्त थानों के चिन्हांकित स्टाफ को बुलवाकर उन्हें सायबर क्राइम पोर्टल पर कार्यशाला आयोजित कर प्रशिक्षण दिलवाया गया । साथ ही साथ जागरूकता कार्यक्रम चलाने संबंधी निर्देश दिए गए जिस क्रम में पिछले बुधवार को साइबर सेल की टीम द्वारा शिव कानन कॉलोनी में साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया । एसएसपी रायगढ़ के निर्देशन पर सायबर सेल और सभी थानों में “सायबर हेल्प डेस्क” बनाये जा रहे हैं । इस हेल्प डेस्क द्वारा ऑनलाइन फ्रॉड के पीड़ित की हर संभव मदद करें । सायबर फ्रॉड के पीड़ित समय रहते हेल्प लाइन नंबर 1930 पर कॉल कर मदद लें अथवा सायबर सेल या नजदीकी थानों मे जाकर CCTNS के सायबर पोर्टल के माध्यम से अपनी शिकायत दर्ज कराएं। सायबर पोर्टल ऑटो ट्रैकिंग कर पैसा होल्ड कराकर वापस करने मे मदद करती है या पीड़ित Cybercrime.gov.in पर भी रिपोर्ट कर सकते हैं।

रायगढ़ के संवेदनशील वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सदानंद कुमार द्वारा “जनचेतना” जागरूकता अभियान के तहत जागरूक किये जाने वृहद रूप से अभियान चलाने साइबर सेल एवं सभी थाना, चौकी प्रभारियों को निर्देशित किया गया है जिस पर लगातार विभिन्न थानाक्षेत्रों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं । आज थाना प्रभारी पुसौर निरीक्षक सीताराम ध्रुव के नेतृत्व में पुसौर पुलिस द्वारा *ग्राम चंघोरी* में जन चेतना चौपाल लगाकर साइबर क्राइम, ऑनलाइन ठगी, महिला से संबंधित होने वाले अपराध नशा मुक्ति अभियान, यातायात नियमों के संबंध में ग्रामीणों को विस्तृत जानकारी देकर जागरूक किया गया ।

TAGGED:chhattisgarh policecrime newscrime news raigarhpolice raigarhraigarh breaking newsraigarh newsraigarh news hindiraigarh policeraigarh top news
Share This Article
Facebook Twitter Email Copy Link Print
Previous Article जिला भाजपा में पदाधिकारी, मोर्चा प्रकोष्ठ के लिए सौंपा गया इन्हे दायित्व… जानने के लिए आगे पढ़े.….
Next Article प्रदेश की कांग्रेस गांव,गरीब,किसान,सियान की सरकार- विधायक प्रकाश नायक
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Might Also Like

रायगढ़

Raigarh News; बीटी सड़क निर्माण में अनियमितता पर जिला प्रशासन का कड़ा एक्शन, लगातार शिकायतों पर कलेक्टर का औचक निरीक्षण, घटिया निर्माण उजागर

21 hours ago
रायगढ़क्राईम

Raigarh News; महिला से दुष्कर्म करने वाला आरोपी 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार, कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म, अश्लील फोटो-वीडियो बनाकर देता रहा धमकी

21 hours ago
क्राईमरायगढ़

Raigarh News; पुसौर में नाबालिग से छेड़छाड़ करने वाला आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा रिमांड पर, आरोपी करीब एक माह से गिरफ्तारी के भय से फरार होकर छिपा हुआ था

2 days ago
रायगढ़क्राईम

Raigarh News; केलो बिहार में देह व्यापार का भंडाफोड़, 2 आरोपी गिरफ्तार, पीटा एक्ट के तहत कार्यवाही, किराये के मकान में बाहर से महिलाओं को लाकर कराया जा रहा था देह व्यापार, SSP शशि मोहन सिंह का सख्त संदेश— जिले में किसी भी प्रकार का अनैतिक कार्य बर्दाश्त नहीं

2 days ago
pitaranews.com

Contact 8839364394
Email - pitaranews786@gmail.com, 
Address : Industrial Area Bank Colony Road, 
Raigarh CG 496001

© Copyright 2024, All Rights Reserved | PITARA NEWS
  • छत्तीसगढ़
  • खास खबर
  • रायपुर
  • रायगढ़
  • सारंगढ़
  • राजनीति
  • क्राईम
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?