By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
pitaranews.com
  • छत्तीसगढ़
  • खास खबर
  • रायपुर
  • रायगढ़
  • सारंगढ़
  • राजनीति
  • क्राईम
Reading: भवन नियमितीकरण से 65 लाख रुपए राजस्व की हुई आय, भवन नियमितीकरण के लिए अब तक 3002 को नोटिस, कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा की अध्यक्षता में हर 15 दिनों में होती है समिति की बैठक
Whatsapp Facebook Youtube Twitter
Breaking
Raigarh News; बीटी सड़क निर्माण में अनियमितता पर जिला प्रशासन का कड़ा एक्शन, लगातार शिकायतों पर कलेक्टर का औचक निरीक्षण, घटिया निर्माण उजागर
Raigarh News; महिला से दुष्कर्म करने वाला आरोपी 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार, कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म, अश्लील फोटो-वीडियो बनाकर देता रहा धमकी
Raigarh News; पुसौर में नाबालिग से छेड़छाड़ करने वाला आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा रिमांड पर, आरोपी करीब एक माह से गिरफ्तारी के भय से फरार होकर छिपा हुआ था
Raigarh News; केलो बिहार में देह व्यापार का भंडाफोड़, 2 आरोपी गिरफ्तार, पीटा एक्ट के तहत कार्यवाही, किराये के मकान में बाहर से महिलाओं को लाकर कराया जा रहा था देह व्यापार, SSP शशि मोहन सिंह का सख्त संदेश— जिले में किसी भी प्रकार का अनैतिक कार्य बर्दाश्त नहीं
7.50 लाख की नशीली इंजेक्शन के साथ 3 आरोपी जेल दाखिल, संभागीय आबकारी उड़नदस्ता टीम की बड़ी कार्रवाई
Whatsapp Youtube Facebook Twitter Telegram

Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
pitaranews.com > रायगढ़ > भवन नियमितीकरण से 65 लाख रुपए राजस्व की हुई आय, भवन नियमितीकरण के लिए अब तक 3002 को नोटिस, कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा की अध्यक्षता में हर 15 दिनों में होती है समिति की बैठक
रायगढ़

भवन नियमितीकरण से 65 लाख रुपए राजस्व की हुई आय, भवन नियमितीकरण के लिए अब तक 3002 को नोटिस, कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा की अध्यक्षता में हर 15 दिनों में होती है समिति की बैठक

Mohsin Khan
Last updated: 18 May 2023 13:47
Mohsin Khan 7 Min Read
Share

रायगढ़. शासन के अवैध भवन निर्माण नियमितीकरण नियम 2022 के तहत निगम प्रशासन द्वारा लगातार कार्य किया जा रहा है। इसी का नतीजा रहा कि अब तक 297 भवन नियमितीकरण से करीब 44 लाख रुपए अधिरोपित राजस्व की आय हुई है। हर महीने के 15-15 दिनों में कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा की अध्यक्षता में नियमितीकरण समिति की बैठक कलेक्टोरेट में होती है, जिसमें प्राप्त आवेदनों की जांच की जाती है और पात्र आवेदनों को नियमितीकरण के लिए अनुशंसित की जाती है।
निगम कमिश्नर संबित मिश्रा के निर्देशन पर लगातार अवैध भवनों के नियमितीकरण पर नोटिस और कार्यवाही की जा रही है। शहर के अधिकांश नक्शा के अनुसार अवैध भवनों के 3002 भवन मालिकों को नोटिस जारी कर भवन नियमितीकरण कराने की हिदायत दी गई है। नोटिस मिलने के बाद भी तय समय पर भवन नियमितीकरण नहीं कराने वालों के खिलाफ शासन की गाइडलाइन अनुसार कमर्शियल भवनों को सील करने और आवासीय भवनों को तोड़ने की कार्रवाई की जाएगी। पूर्व में शहर के व्यावसायिक संगठनों द्वारा समय की मांग कर नियमानुसार जल्द ही नियमितीकरण कराने की बात कही गई थी। वर्तमान की स्थिति में व्यवसायिक संगठनों द्वारा हर रोज भवन नियमितीकरण के लिए आवेदन निगम कार्यालय में प्रस्तुत किया जा रहा है। इसीतरह आवासीय भवनों के मालिकों द्वारा भी हर रोज भवन नियमितीकरण नियमानुसार नियमितीकरण कराने नगर निगम के भवन विभाग में आवेदन जमा किया जा रहा है। आवेदन लेने के उपरांत भवन विभाग के अधिकारी कर्मचारियों द्वारा राजपत्र में प्रकाशित भवन नियमितीकरण गाइडलाइन जून 2022 के अनुसार प्रस्तुत आवेदनों की अच्छी तरह से जांच की जाती है, यदि आवेदनों में कुछ कमियां रहती है तो उसे बताकर आवेदनकर्ताओं को दसवेज पूर्ण करने संबंधित जानकारी दी जाती है। शासन की गाइडलाइन अनुसार पूर्ण आवेदन ही निगम प्रशासन के भवन विभाग द्वारा स्वीकार किए जा रहे हैं। नियमानुसार पूर्ण आवेदनों एवं अधिरोपित राशि जमा करने पर ही नियमितीकरण समिति द्वारा आवासीय एवं गैर आवासीय कमर्शियल भवनों को नियमितीकरण करने की अनुशंसा की जा रही है। कलेक्टर  तारन प्रकाश सिन्हा की अध्यक्षता में भवन नियमितीकरण समिति की बैठक हर 15 दिनों में यानी महीने में दो बार होती है, जिसमें निगम द्वारा नगर तथा ग्राम निवेश कार्यालय को प्रेषित आवेदनों को रखा जाता है और 120 वर्ग मीटर से ज्यादा के बहन निर्माण पात्र आवेदनों को अधिरोपित राशि के साथ नियमितीकरण की अनुशंसा की जाती है।

40 करोड़ रुपए से ज्यादा की होगी राजस्व आय
निगम की राजस्व सर्वे अनुसार वर्तमान में निगम के सभी 48 वार्डों में 42 हजार 556 मकान और कमर्शियल भवन निर्मित हैं। इसमें 120 वर्ग मीटर यानी 1290 स्क्वेयर फीट के भवन को नियमितीकरण अधिरोपित राशि में छूट है। 120 वर्ग मीटर से कम के भवन मालिकों को कोई शुल्क नहीं देना होगा। एक्सपर्ट के अनुमान के अनुसार शहर में 4 हजार से जायदा आवासीय और कमर्शियल भवन अवैध हैं, जो 120 वर्ग मीटर से ज्यादा भूमि पर भवन अनुज्ञा और नक्शा के हिसाब से अवैध तरीके से निर्मित किए गए हैं। इस हिसाब से यदि सभी अवैध भवनों का नियमितीकरण हो जाए तो एक अनुमान के मुताबिक 40 करोड़ से ज्यादा की राजस्व आय होगी।

दस्तावेजों को सही करने आर्किटेक्ट की लगाई गई ड्यूटी
निगम कमिश्नर संबित मिश्रा के निर्देश पर निगम प्रशासन द्वारा अभियान चलाकर अवैध भवनों का सर्वे करा कर उन्हें नियमितीकरण आवेदन उपलब्ध कराया गया। इस दौरान उन्हें नियमितीकरण के लिए आवश्यक दस्तावेजों की भी जानकारी दी गई। अधिकांश लोगों ने दस्तावेजों के साथ आवेदन निगम कार्यालय में प्रस्तुत किया कैसे। जिन्होंने दस्तावेजों के अभाव में आवेदन नहीं किया ऐसे लोगों के आवेदन को सही करने और सहयोग करने के लिए निगम प्रशासन द्वारा आर्किटेक्ट की ड्यूटी लगाई गई है, जो लोगों से संपर्क करें उनकी दस्तावेज सही करने और दस्तावेज जमा लेने का कार्य कर रहे हैं।

हर हफ्ते होती है समीक्षा
निगम कमिश्नर संबित मिश्रा द्वारा टी एल की बैठक में तो हर सप्ताह भवन नियमितीकरण की स्थीति की समीक्षा की जाती है। इसके अलावा हफ्ते में एक दिन भवन विभाग के अधिकारियों और आर्किटेक्ट की बैठक लेकर भवन नियमितीकरण की समीक्षा की जाती है। प्रति सप्ताह नोटिस और प्राप्त आवेदनों की जानकारी ली जाती है। कमिश्नर श्री मिश्रा ने शासन की महत्वपूर्ण योजना का लाभ लोगों तक पहुंचाने, नियमितीकरण कार्य को मिशन मोड पर तय लक्ष्य के अनुसार करने के निर्देश दिए गए हैं।

नियमितीकरण के लिए या दस्तावेज है जरूरी
अवैध मकान एवं कमर्शियल भवनों के नियमितीकरण के लिए भूमि स्वामित्व दस्तावेज बी1 पी2 खसरा बटाकर या शासन स्थानीय प्राधिकारी या संवैधानिक निकाय द्वारा आवंटित पट्टा विलेख, भवन का निर्माण अधिसूचित तिथि 14 जुलाई 2022 के पूर्व होने का प्रमाण यथा बिजली बिल संपत्ति कर की प्रति, भवन अनुज्ञा की प्रति यदि हो तो, विकास योजना अधिकृत वर्तमान भूमि उपयोग मानचित्र अनुसार उपयोग प्रमाण पत्र, गैर लाभ अर्जन संस्थान चिकित्सालय, शैक्षणिक संस्थान, धर्मशाला अन्य की स्थिति में गैर लाभ अर्जन संबंधी अधिकारी का प्रमाण पत्र, भवन का चारों ओर से फोटोग्राफ, बहुमंजिला भवन के लिए परीक्षण स्ट्रक्चर रिपोर्ट, अग्निशमन व्यवस्था की रिपोर्ट, भवन का स्थल मानचित्र, शपथ पत्र अ एवं ब, वर्तमान में निर्मित भवन के मानचित्र की 5 प्रतियां यह सभी दस्तावेजों के साथ ही तय फॉर्मेट के आवेदन पत्र को भरकर निगम कार्यालय में नियमितीकरण के लिए आवेदकों को जमा करना होगा।

TAGGED:nagar nigamraigarh newsraigarh news hindiraigarh top news
Share This Article
Facebook Twitter Email Copy Link Print
Previous Article छत्तीसगढ़ के ‘राष्ट्रीय रामायण महोत्सव‘ में सभी राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों के रामायण ‘झांकी प्रदर्शन समूह‘ की होगी भागीदारी, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों एवं केंद्र शासित प्रदेशों के प्रशासनिक प्रमुखों को लिखा पत्र: रामायण ‘झांकी प्रदर्शन समूह‘ को किया आमंत्रित
Next Article घर के बाहर सो रही महिला की गोली मारकर हत्या, पड़ोसी युवक पर हत्या का संदेह, पुलिस मामले की जांच में जुटी
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Might Also Like

रायगढ़

Raigarh News; बीटी सड़क निर्माण में अनियमितता पर जिला प्रशासन का कड़ा एक्शन, लगातार शिकायतों पर कलेक्टर का औचक निरीक्षण, घटिया निर्माण उजागर

19 hours ago
रायगढ़क्राईम

Raigarh News; महिला से दुष्कर्म करने वाला आरोपी 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार, कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म, अश्लील फोटो-वीडियो बनाकर देता रहा धमकी

19 hours ago
क्राईमरायगढ़

Raigarh News; पुसौर में नाबालिग से छेड़छाड़ करने वाला आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा रिमांड पर, आरोपी करीब एक माह से गिरफ्तारी के भय से फरार होकर छिपा हुआ था

2 days ago
रायगढ़क्राईम

Raigarh News; केलो बिहार में देह व्यापार का भंडाफोड़, 2 आरोपी गिरफ्तार, पीटा एक्ट के तहत कार्यवाही, किराये के मकान में बाहर से महिलाओं को लाकर कराया जा रहा था देह व्यापार, SSP शशि मोहन सिंह का सख्त संदेश— जिले में किसी भी प्रकार का अनैतिक कार्य बर्दाश्त नहीं

2 days ago
pitaranews.com

Contact 8839364394
Email - pitaranews786@gmail.com, 
Address : Industrial Area Bank Colony Road, 
Raigarh CG 496001

© Copyright 2024, All Rights Reserved | PITARA NEWS
  • छत्तीसगढ़
  • खास खबर
  • रायपुर
  • रायगढ़
  • सारंगढ़
  • राजनीति
  • क्राईम
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?