By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
pitaranews.com
  • छत्तीसगढ़
  • खास खबर
  • रायपुर
  • रायगढ़
  • सारंगढ़
  • राजनीति
  • क्राईम
Reading: राजस्व मामलों के निराकरण में लोगों को न हो समस्या- कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा, तमनार की एनआरसी को माह अंत तक पूरा करने के निर्देश, रीपा से जुडऩे वाली समूहों की करवाए ट्रेनिंग, कलेक्टर ने किया निर्देशित
Whatsapp Facebook Youtube Twitter
Breaking
Raigarh News; बीटी सड़क निर्माण में अनियमितता पर जिला प्रशासन का कड़ा एक्शन, लगातार शिकायतों पर कलेक्टर का औचक निरीक्षण, घटिया निर्माण उजागर
Raigarh News; महिला से दुष्कर्म करने वाला आरोपी 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार, कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म, अश्लील फोटो-वीडियो बनाकर देता रहा धमकी
Raigarh News; पुसौर में नाबालिग से छेड़छाड़ करने वाला आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा रिमांड पर, आरोपी करीब एक माह से गिरफ्तारी के भय से फरार होकर छिपा हुआ था
Raigarh News; केलो बिहार में देह व्यापार का भंडाफोड़, 2 आरोपी गिरफ्तार, पीटा एक्ट के तहत कार्यवाही, किराये के मकान में बाहर से महिलाओं को लाकर कराया जा रहा था देह व्यापार, SSP शशि मोहन सिंह का सख्त संदेश— जिले में किसी भी प्रकार का अनैतिक कार्य बर्दाश्त नहीं
7.50 लाख की नशीली इंजेक्शन के साथ 3 आरोपी जेल दाखिल, संभागीय आबकारी उड़नदस्ता टीम की बड़ी कार्रवाई
Whatsapp Youtube Facebook Twitter Telegram

Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
pitaranews.com > रायगढ़ > राजस्व मामलों के निराकरण में लोगों को न हो समस्या- कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा, तमनार की एनआरसी को माह अंत तक पूरा करने के निर्देश, रीपा से जुडऩे वाली समूहों की करवाए ट्रेनिंग, कलेक्टर ने किया निर्देशित
रायगढ़

राजस्व मामलों के निराकरण में लोगों को न हो समस्या- कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा, तमनार की एनआरसी को माह अंत तक पूरा करने के निर्देश, रीपा से जुडऩे वाली समूहों की करवाए ट्रेनिंग, कलेक्टर ने किया निर्देशित

Mohsin Khan
Last updated: 23 May 2023 13:47
Mohsin Khan 4 Min Read
Share

रायगढ़. सभी एसडीएम, तहसीलदार और नायब तहसीलदार यह सुनिश्चित करें कि पटवारियों की अनुपस्थिति के चलते राजस्व मामलों के निराकरण में लोगों को समस्या न हो यह सुनिश्चित करने के निर्देश आज समय-सीमा बैठक के दौरान कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा ने दिए। उन्होंने कहा सीमांकन, बटांकन, नामांतरण सहित दूसरे सभी मामलों में राजस्व अधिकारी विशेष रूप से पूरी सक्रियता के साथ नियमित कार्यवाही करें। उन्होंने इस संबंध में अधीक्षक, लैंड रिकॉर्ड व नजूल के अधिकारियों को भी निर्देशित किया।
कलेक्टर श्री सिन्हा ने बैठक में निर्माण कार्यों की भी समीक्षा की। उन्होंने स्कूलों के निर्माण कार्य के प्रगति की समीक्षा की। इसके साथ ही छाल और मुकड़ेगा में बन रहे तहसील कार्यालय का निर्माण भी पूरी गुणवत्ता से करने के निर्देश उन्होंने दिए। कलेक्टर श्री सिन्हा ने इसके साथ आयुष्मान कार्ड निर्माण की प्रगति की समीक्षा की। प्रभारी अधिकारी ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से लगातार कैम्प लगाए जा रहे हैं। जिससे अब कार्ड निर्माण में प्रगति दिख रही है। कलेक्टर श्री सिन्हा ने कार्ड निर्माण का अभियान जारी रखने के निर्देश दिए। उन्होंने वृक्षारोपण अभियान की तैयारियों की भी समीक्षा की और विभागीय अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि वृक्षारोपण से जुड़ी सारी तैयारियां पूरी कर लें। प्लांटेशन के लिए गड्ढे खोदने और फेंसिंग की तैयारी रखने के लिए कहा। कलेक्टर श्री सिन्हा ने खेल विभाग द्वारा विभिन्न विकासखंडों में करवाए जा रहे खेल ट्रेनिंग के बारे में भी जानकारी ली।
बैठक में सीईओ जिला पंचायत अबिनाश मिश्रा, अपर कलेक्टर सुश्री संतन देवी जांगड़े, नगर निगम आयुक्त संबित मिश्रा सहित अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

तमनार में एनआरसी माह अंत तक करें पूरा
कलेक्टर श्री सिन्हा ने बैठक में स्वास्थ्य विभाग में चल रहे काम काज की भी समीक्षा की। उन्होंने तमनार में एनआरसी (पोषण पुनर्वास केंद्र) की शुरुआत इस माह के अंत तक पूरी करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही छाल में भी एनआरसी शुरू करने के लिए भवन चिन्हांकित करने के लिए कहा। धरमजयगढ़ और पुसौर में तैयार हो रहे हमर लैब का काम भी जल्द पूरा करने के लिए कहा।
रीपा में करवाएं स्किल ट्रेनिंग
कलेक्टर श्री सिन्हा ने रीपा से जुड़े महिला समूहों की ट्रेनिंग को लेकर चर्चा की। उन्होंने कहा कि यहां जो गतिविधियां चल रही हैं महिला समूहों की ट्रेनिंग सुनिश्चित हो। जिससे महिलाएं अपने काम में दक्ष हो तथा उनके उत्पाद की गुणवत्ता बेहतर हो।
राष्ट्रीय रामायण महोत्सव के आयोजन के संबंध में दिए निर्देश
रायगढ़ के रामलीला मैदान में 1 से 3 जून तक राष्ट्रीय रामायण महोत्सव का आयोजन होने जा रहा है। जिसकी तैयारियों को लेकर कलेक्टर श्री सिन्हा ने विभागीय अधिकारियों से चर्चा की। उन्होंने कहा कि संस्कृति विभाग के तत्वाधान में आयोजित राष्ट्रीय रामायण महोत्सव की मेजबानी का मौका रायगढ़ को मिला है, अत: जिस विभाग को जो जिम्मेदारी मिली है उसे समय-सीमा में पूरा करें।
पेंशन प्रकरणों के निराकरण की 1 वर्ष पहले से शुरू करें तैयारी
कलेक्टर श्री सिन्हा ने पेंशन प्रकरणों के संबंध में सभी आहरण संवितरण अधिकारियों को रिटायर होने वाले कर्मचारी के प्रकरण की तैयारी 1 वर्ष पहले शुरू करने के लिए कहा। जिससे सेवानिवृत्ति के दिनांक तक पेंशन निर्धारण से जुड़ी सारी फॉर्मेलिटी पूरी हो सके और सेवानिवृत्ति पर उसे उसके स्वत्वों का भुगतान किया जा सका और संबंधित अधिकारी कर्मचारी को रिटायरमेंट के पश्चात अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े। पेंशन प्रकरणों के निराकरण के संबंध में संयुक्त संचालक कोष एवं लेखा द्वारा समय-सीमा के बैठक में जानकारी दी गई।

TAGGED:chhattisgarh latest newsnagar nigamproPro raigarhraigarh breaking newsraigarh newsraigarh top news
Share This Article
Facebook Twitter Email Copy Link Print
Previous Article संबलपुरी शहरी गौठान में स्वास्थ्य सुविधा और पर्याप्त पौष्टिक आहार के साथ की जा रही है मवेशियों की सेवा, वर्तमान में 153 पशुओं को रखा गया है संबलपुरी गौठान पर, 3 साल 3 महीने से सफलतापूर्वक संचालित हो रही है गौठान
Next Article गौठान से जुड़ी महिलाएं बना रही मिट्टी के बर्तन, मिट्टी से बनी वाटर बॉटल की है अच्छी डिमांड, कुकर, तवा और कढ़ाई भी बना रही महिलाएं, सी मार्ट में है उपलब्ध, मिट्टी के बर्तन स्वाद के साथ सेहत के लिहाज से माने जाते हैं बेहतर
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Might Also Like

रायगढ़

Raigarh News; बीटी सड़क निर्माण में अनियमितता पर जिला प्रशासन का कड़ा एक्शन, लगातार शिकायतों पर कलेक्टर का औचक निरीक्षण, घटिया निर्माण उजागर

19 hours ago
रायगढ़क्राईम

Raigarh News; महिला से दुष्कर्म करने वाला आरोपी 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार, कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म, अश्लील फोटो-वीडियो बनाकर देता रहा धमकी

19 hours ago
क्राईमरायगढ़

Raigarh News; पुसौर में नाबालिग से छेड़छाड़ करने वाला आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा रिमांड पर, आरोपी करीब एक माह से गिरफ्तारी के भय से फरार होकर छिपा हुआ था

2 days ago
रायगढ़क्राईम

Raigarh News; केलो बिहार में देह व्यापार का भंडाफोड़, 2 आरोपी गिरफ्तार, पीटा एक्ट के तहत कार्यवाही, किराये के मकान में बाहर से महिलाओं को लाकर कराया जा रहा था देह व्यापार, SSP शशि मोहन सिंह का सख्त संदेश— जिले में किसी भी प्रकार का अनैतिक कार्य बर्दाश्त नहीं

2 days ago
pitaranews.com

Contact 8839364394
Email - pitaranews786@gmail.com, 
Address : Industrial Area Bank Colony Road, 
Raigarh CG 496001

© Copyright 2024, All Rights Reserved | PITARA NEWS
  • छत्तीसगढ़
  • खास खबर
  • रायपुर
  • रायगढ़
  • सारंगढ़
  • राजनीति
  • क्राईम
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?