By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
pitaranews.com
  • छत्तीसगढ़
  • खास खबर
  • रायपुर
  • रायगढ़
  • सारंगढ़
  • राजनीति
  • क्राईम
Reading: आगामी विधानसभा निर्वाचन के संबंध में कलेक्टर ने ली बैठक, आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करने के दिए निर्देश, निर्वाचन कार्यालय का किया निरीक्षण, मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों की ली बैठक
Whatsapp Facebook Youtube Twitter
Breaking
Raigarh News; बीटी सड़क निर्माण में अनियमितता पर जिला प्रशासन का कड़ा एक्शन, लगातार शिकायतों पर कलेक्टर का औचक निरीक्षण, घटिया निर्माण उजागर
Raigarh News; महिला से दुष्कर्म करने वाला आरोपी 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार, कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म, अश्लील फोटो-वीडियो बनाकर देता रहा धमकी
Raigarh News; पुसौर में नाबालिग से छेड़छाड़ करने वाला आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा रिमांड पर, आरोपी करीब एक माह से गिरफ्तारी के भय से फरार होकर छिपा हुआ था
Raigarh News; केलो बिहार में देह व्यापार का भंडाफोड़, 2 आरोपी गिरफ्तार, पीटा एक्ट के तहत कार्यवाही, किराये के मकान में बाहर से महिलाओं को लाकर कराया जा रहा था देह व्यापार, SSP शशि मोहन सिंह का सख्त संदेश— जिले में किसी भी प्रकार का अनैतिक कार्य बर्दाश्त नहीं
7.50 लाख की नशीली इंजेक्शन के साथ 3 आरोपी जेल दाखिल, संभागीय आबकारी उड़नदस्ता टीम की बड़ी कार्रवाई
Whatsapp Youtube Facebook Twitter Telegram

Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
pitaranews.com > रायगढ़ > आगामी विधानसभा निर्वाचन के संबंध में कलेक्टर ने ली बैठक, आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करने के दिए निर्देश, निर्वाचन कार्यालय का किया निरीक्षण, मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों की ली बैठक
रायगढ़

आगामी विधानसभा निर्वाचन के संबंध में कलेक्टर ने ली बैठक, आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करने के दिए निर्देश, निर्वाचन कार्यालय का किया निरीक्षण, मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों की ली बैठक

Mohsin Khan
Last updated: 7 June 2023 14:08
Mohsin Khan 4 Min Read
Share

रायगढ़. कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा ने कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आगामी विधान सभा निर्वाचन के संबंध में बैठक ली। कलेक्टर श्री सिन्हा ने बैठक में निर्वाचन अधिकारी, ड्यूटी, मतदान केंद्र, पोलिंग बूथ, नोडल अधिकारी सहायक नियुक्ति, मटेरियल मैनेजमेंट, ट्रांसपोर्ट, मानदेय, नॉमिनेशन तैयारी के संबंध में समीक्षा करते हुए आवश्यक तैयारियां की जानकारी ली। उन्होंने विभिन्न कार्यों के लिए अधिकारियों की नियुक्त करते हुए अपने कार्यों को सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
इस दौरान कलेक्टर श्री सिन्हा ने चारों विधानसभा में कुल बूथ की जानकारी ली। उन्होंने विधानसभावार वोटरों की जानकारी लेते हुए, वोटिंग की समीक्षा की। उन्होंने कम वोटिंग वाले बूथ में वोटिंग प्रतिशत बढ़ाने हेतु स्वीप कार्यक्रम के माध्यम से मतदाताओं को मतदान हेतु जागरूक करने के निर्देश दिए। जिससे जनसामान्य को वोटिंग के लिए प्रेरित कर, वोटिंग प्रतिशत में बढ़ोत्तरी किया जा सके। इस दौरान उन्होंने निर्वाचन प्लानिंग के साथ संवेदनशील मतदान केंद्रो की जानकारी ली। उन्होंने पीवीटीजी मतदाताओं का मतदान सुनिश्चत करने के निर्देश दिए।
इसी क्रम में कलेक्टर श्री सिन्हा ने निर्वाचन कार्यालय के वेयर हाऊस का निरीक्षण किया। यहां उन्होंने भूतल ईवीएम हॉल, प्रथम तल वीवीपीएटी जैसे प्रत्येक कक्ष का निरीक्षण किया। कलेक्टर श्री सिन्हा ने यहां कैमरा, बैठक व्यवस्था की जानकारी लेते हुए सभी आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने सुरक्षा संबंधी जानकारी भी ली। इस दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सदानंद कुमार, अपर कलेक्टर सुश्री संतन देवी जांगड़े, अपर कलेक्टर  राजीव पाण्डेय, संयुक्त कलेक्टर  डी.आर.रात्रे, तहसीलदार  लोमश मिरी विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों की हुई बैठक
कलेक्टर श्री सिन्हा ने आगामी विधानसभा निर्वाचन-2023 में उपयोग होने वाले ईव्हीएम, वीवीपीएटी मशीनों का एफएलसी के संबंध में जिले के सर्व मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों की बैठक ली। बैठक में उन्होंने राजनैतिक दलों के प्रतिनिधिगणों को एफएलसी के संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि वेयर हाऊस में 2261 बीयू 1623 सीयू तथा 1760 वीवीपीएटी मशीनें उपलब्ध है। इन्हीं मशीनों में से आगामी विधानसभा निर्वाचन में उपयोग किया जाएगा। आयोग के निर्देशानुसार उपलब्ध ईवीएम/वीवीपीएटी मशीनों का एफएलसी 10 से 27 जून के मध्य पूर्ण किया जाना है। एफएलसी कार्य ईसीआईएल हैदराबाद के इंजीनियरों द्वारा उपस्थित मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के समक्ष में की जाएगी। सभी एफएलसी मशीनों जैसे कंट्रोल यूनिट, बैलेट यूनिट और वीवीपैट को आपस में जोड़कर माकपोल भी किया जाएगा एवं एफएलसी की संपूर्ण प्रक्रिया की वेबकास्टिंग भी की जाएगी। एफएलसी हाल के भीतर एफएलसी कार्य हेतु प्रयुक्त किए जाने वाले इलेक्ट्रानिक डिवाइस/मोबाईल के अलावा अन्य किसी तरह की इलेक्ट्रानिक डिवाइस/मोबाइल का उपयोग प्रतिबंधित रहेगा। एफएलसी कार्य में मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधिगण वेयर हाउस में उपस्थित रहेंगे जिसके लिए सभी राजनैतिक दल अपने प्रतिनिधियों का 01 पासपोर्ट साइज फोटो जिला निर्वाचन कार्यालय में जमा करना होगा ताकि संबंधितों को परिचय पत्र प्रदान किया जा सके। कलेक्टर श्री सिन्हा ने सभी मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों को एफएलसी प्रक्रिया में सहभागी बनकर स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी निर्वाचन में अपना योगदान देने के लिए कहा।
इस अवसर पर निर्वाचन पर्यवेक्षक  फकीर मोहन षडंगी एवं मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों में से  राजेन्द्र पाण्डेय,  ज्ञानेश्वर सिंह गौतम,  राजा चौबे,  पिन्टू सिंह,  प्रिंकल दास,  सरजू अजगल्ले उपस्थित रहे।

TAGGED:raigarh breaking newsraigarh newsraigarh news hindiraigarh top news
Share This Article
Facebook Twitter Email Copy Link Print
Previous Article परिवार वाद की परिक्रमा करने वाले भूपेश बघेल प्राकृतिक बदलाव की व्यवस्था से अनभिज्ञ- गोमती साय, प्रदेश प्रभारी ओम माथुर को बदले जाने मुख्यमंत्री के बयान पर सांसद गोमती की प्रतिक्रिया
Next Article डाकघर के एजेंट ने किया खाताधारको की राशि का गबन, कलेक्टर से शिकायत करने पहुंचे लोग
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Might Also Like

रायगढ़

Raigarh News; बीटी सड़क निर्माण में अनियमितता पर जिला प्रशासन का कड़ा एक्शन, लगातार शिकायतों पर कलेक्टर का औचक निरीक्षण, घटिया निर्माण उजागर

16 hours ago
रायगढ़क्राईम

Raigarh News; महिला से दुष्कर्म करने वाला आरोपी 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार, कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म, अश्लील फोटो-वीडियो बनाकर देता रहा धमकी

16 hours ago
क्राईमरायगढ़

Raigarh News; पुसौर में नाबालिग से छेड़छाड़ करने वाला आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा रिमांड पर, आरोपी करीब एक माह से गिरफ्तारी के भय से फरार होकर छिपा हुआ था

2 days ago
रायगढ़क्राईम

Raigarh News; केलो बिहार में देह व्यापार का भंडाफोड़, 2 आरोपी गिरफ्तार, पीटा एक्ट के तहत कार्यवाही, किराये के मकान में बाहर से महिलाओं को लाकर कराया जा रहा था देह व्यापार, SSP शशि मोहन सिंह का सख्त संदेश— जिले में किसी भी प्रकार का अनैतिक कार्य बर्दाश्त नहीं

2 days ago
pitaranews.com

Contact 8839364394
Email - pitaranews786@gmail.com, 
Address : Industrial Area Bank Colony Road, 
Raigarh CG 496001

© Copyright 2024, All Rights Reserved | PITARA NEWS
  • छत्तीसगढ़
  • खास खबर
  • रायपुर
  • रायगढ़
  • सारंगढ़
  • राजनीति
  • क्राईम
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?