By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
pitaranews.com
  • छत्तीसगढ़
  • खास खबर
  • रायपुर
  • रायगढ़
  • सारंगढ़
  • राजनीति
  • क्राईम
Reading: सड़क निर्माण पूर्ण करने कमिश्नर चंद्रवंशी ने दिया ठेकेदारों को अल्टीमेटम, बरसात के पूर्व सभी स्वीकृत बीटी सड़क का निर्माण पूर्ण करने के दिए गए निर्देश
Whatsapp Facebook Youtube Twitter
Breaking
Raigarh News; बीटी सड़क निर्माण में अनियमितता पर जिला प्रशासन का कड़ा एक्शन, लगातार शिकायतों पर कलेक्टर का औचक निरीक्षण, घटिया निर्माण उजागर
Raigarh News; महिला से दुष्कर्म करने वाला आरोपी 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार, कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म, अश्लील फोटो-वीडियो बनाकर देता रहा धमकी
Raigarh News; पुसौर में नाबालिग से छेड़छाड़ करने वाला आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा रिमांड पर, आरोपी करीब एक माह से गिरफ्तारी के भय से फरार होकर छिपा हुआ था
Raigarh News; केलो बिहार में देह व्यापार का भंडाफोड़, 2 आरोपी गिरफ्तार, पीटा एक्ट के तहत कार्यवाही, किराये के मकान में बाहर से महिलाओं को लाकर कराया जा रहा था देह व्यापार, SSP शशि मोहन सिंह का सख्त संदेश— जिले में किसी भी प्रकार का अनैतिक कार्य बर्दाश्त नहीं
7.50 लाख की नशीली इंजेक्शन के साथ 3 आरोपी जेल दाखिल, संभागीय आबकारी उड़नदस्ता टीम की बड़ी कार्रवाई
Whatsapp Youtube Facebook Twitter Telegram

Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
pitaranews.com > रायगढ़ > सड़क निर्माण पूर्ण करने कमिश्नर चंद्रवंशी ने दिया ठेकेदारों को अल्टीमेटम, बरसात के पूर्व सभी स्वीकृत बीटी सड़क का निर्माण पूर्ण करने के दिए गए निर्देश
रायगढ़

सड़क निर्माण पूर्ण करने कमिश्नर चंद्रवंशी ने दिया ठेकेदारों को अल्टीमेटम, बरसात के पूर्व सभी स्वीकृत बीटी सड़क का निर्माण पूर्ण करने के दिए गए निर्देश

Mohsin Khan
Last updated: 15 June 2023 13:25
Mohsin Khan 4 Min Read
Share

रायगढ़. शहर के मुख्य सड़कों की डामरीकृत मरम्मत एवं निर्माण कार्य बरसात शुरू होने के पूर्व पूर्ण होने चाहिए। सड़कों के निर्माण में लेटलतीफी या किसी भी तरह की लापरवाही बरतने पर ठेकेदार व अधिकारियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
उक्त बातें निगम कमिश्नर सुनील कुमार चंद्रवंशी ने ठेकेदार व इंजीनियरों की कार्य समीक्षा बैठक में कही।
बैठक के दौरान सबसे पहले शहर की मुख्य बीटी सड़क निर्माण के लिए स्वीकृति एवं कार्यदेश जारी होने की स्थिति की जानकारी ली गई। इस दौरान बताया गया कि कृष्ण बिल्डकॉन फार्म के अमित केडिया को मुख्य मार्ग बीटी सड़क के 17 कार्य एवं रोहन अग्रवाल को 03 बीटी सड़क के कार्य दिया गया है। इसमें करीब 7 करोड रुपए की लागत से शहर के 20 मुख्य बीटी सड़क की मरम्मत और निर्माण शामिल हैं। इस दौरान कमिश्नर श्री चंद्रवंशी ने सभी उप अभियंता एवं सहायक अभियंता को निर्माण जल्द कराने के निर्देश दिए। इसी तरह ठेकेदारों से चर्चा करते हुए बरसात के पूर्व किसी भी हालत में शहर की स्वीकृत सभी बीटी सड़क निर्माण को पूर्ण करने की बात कही। इसपर रोहन अग्रवाल द्वारा बुधवार की रात से ही कार्य शुरू करने की बात कही गई एवं गोगा राइस मिल से अटल चौक तक बीटी सड़क मरम्मत कार्य शुरू किया गया। बाकी सभी कार्यों को जल्द शुरू करने और बरसात शुरू होने से पूर्व निर्माण पूरा करने के निर्देश दिए गए। कमिश्नर श्री चंद्रवंशी ने कहा कि बारिश शुरू होने पर सड़क की निर्माण में काफी परेशानी और गुणवत्ता युक्त कार्य होने में दिक्कतें आती है, इसलिए समय रहते ही सभी बीटी सड़क निर्माण पूर्ण होना चाहिए। इस दौरान सभी बीटी सड़क के निर्माण में पूर्ण गुणवत्ता बरतने और समय सीमा के अंदर कार्य पूर्ण नहीं होने या किसी तरह से गुणवत्ता पर लापरवाही बरतने पर संबंधितों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करने की बात कमिश्नर ने कही। बैठक में सहायक अभियंता सूरज देवांगन, सहायक अभियंता, सभी उप अभियंता और ठेकेदार उपस्थित थे।

निरीक्षण के दौरान नाला सफाई के निर्देश
कमिश्नर श्री चंद्रवंशी ने बरसात में जल भराव की समस्या से निबटने नाला सफाई का निरीक्षण किया। इस दौरान सबसे पहले मोदीनगर मुख्य मार्ग पर स्थित नाला का जायजा लिया गया। इस दौरान बाढ़ग्रस्त वाले क्षेत्र की एक बार और सफाई करने और नाला किनारे स्थित बड़े-बड़े घास की सफाई करने के निर्देश दिए। इसके बाद चिरंजीवी दास नगर स्थित नाला का निरीक्षण किया गया। इस दौरान नाले के पास ही मोहल्लेवासियों द्वारा नाले में कचरा फेंकने की बात सामने आई, जिसपर कमिश्नर श्री चंद्रवंशी ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को मोहल्ले में समझाइस देने के साथ स्वच्छता दीदियों को ही कचरा देने के लिए प्रेरित करने की बात कही। इस दौरान कमिश्नर श्री चंद्रवंशी ने बरसात में शहर के जल भराव की समस्या संबंधित क्षेत्र के आसपास के बड़े नालों के साथ छोटी नाली, नाला की भी सफाई सुनिश्चित करने के निर्देश स्वास्थ्य अधिकारी सहायक अभियंता अनुराग शर्मा को दिए।

TAGGED:nagar nigamnagar nigam raigarhraigarh news hindiraigarh top news
Share This Article
Facebook Twitter Email Copy Link Print
Previous Article संवरते स्कूल: नए कलेवर में आ रहे नजर, स्कूल भवनों का कायाकल्प युद्धस्तर पर जारी, कलेक्टर लगातार कर रहे समीक्षा, शहरी इलाकों से लेकर दूर दराज के स्कूलों का हो रहा जीर्णोद्धार
Next Article एसटीपी के पानी का उपयोग करने जल्द एग्रीमेंट करें- कमिश्नर
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Might Also Like

रायगढ़

Raigarh News; बीटी सड़क निर्माण में अनियमितता पर जिला प्रशासन का कड़ा एक्शन, लगातार शिकायतों पर कलेक्टर का औचक निरीक्षण, घटिया निर्माण उजागर

21 hours ago
रायगढ़क्राईम

Raigarh News; महिला से दुष्कर्म करने वाला आरोपी 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार, कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म, अश्लील फोटो-वीडियो बनाकर देता रहा धमकी

21 hours ago
क्राईमरायगढ़

Raigarh News; पुसौर में नाबालिग से छेड़छाड़ करने वाला आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा रिमांड पर, आरोपी करीब एक माह से गिरफ्तारी के भय से फरार होकर छिपा हुआ था

2 days ago
रायगढ़क्राईम

Raigarh News; केलो बिहार में देह व्यापार का भंडाफोड़, 2 आरोपी गिरफ्तार, पीटा एक्ट के तहत कार्यवाही, किराये के मकान में बाहर से महिलाओं को लाकर कराया जा रहा था देह व्यापार, SSP शशि मोहन सिंह का सख्त संदेश— जिले में किसी भी प्रकार का अनैतिक कार्य बर्दाश्त नहीं

2 days ago
pitaranews.com

Contact 8839364394
Email - pitaranews786@gmail.com, 
Address : Industrial Area Bank Colony Road, 
Raigarh CG 496001

© Copyright 2024, All Rights Reserved | PITARA NEWS
  • छत्तीसगढ़
  • खास खबर
  • रायपुर
  • रायगढ़
  • सारंगढ़
  • राजनीति
  • क्राईम
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?