By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
pitaranews.com
  • छत्तीसगढ़
  • खास खबर
  • रायपुर
  • रायगढ़
  • सारंगढ़
  • राजनीति
  • क्राईम
Reading: परीक्षा में आंसर राइटिंग की प्रेक्टिस निभाता है मेन रोल- सीईओ जितेन्दर यादव, यूपीएससी की तैयारी के लिए सिलेबस को जानना बेहद जरूरी
Whatsapp Facebook Youtube Twitter
Breaking
Raigarh News; बीटी सड़क निर्माण में अनियमितता पर जिला प्रशासन का कड़ा एक्शन, लगातार शिकायतों पर कलेक्टर का औचक निरीक्षण, घटिया निर्माण उजागर
Raigarh News; महिला से दुष्कर्म करने वाला आरोपी 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार, कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म, अश्लील फोटो-वीडियो बनाकर देता रहा धमकी
Raigarh News; पुसौर में नाबालिग से छेड़छाड़ करने वाला आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा रिमांड पर, आरोपी करीब एक माह से गिरफ्तारी के भय से फरार होकर छिपा हुआ था
Raigarh News; केलो बिहार में देह व्यापार का भंडाफोड़, 2 आरोपी गिरफ्तार, पीटा एक्ट के तहत कार्यवाही, किराये के मकान में बाहर से महिलाओं को लाकर कराया जा रहा था देह व्यापार, SSP शशि मोहन सिंह का सख्त संदेश— जिले में किसी भी प्रकार का अनैतिक कार्य बर्दाश्त नहीं
7.50 लाख की नशीली इंजेक्शन के साथ 3 आरोपी जेल दाखिल, संभागीय आबकारी उड़नदस्ता टीम की बड़ी कार्रवाई
Whatsapp Youtube Facebook Twitter Telegram

Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
pitaranews.com > रायगढ़ > परीक्षा में आंसर राइटिंग की प्रेक्टिस निभाता है मेन रोल- सीईओ जितेन्दर यादव, यूपीएससी की तैयारी के लिए सिलेबस को जानना बेहद जरूरी
रायगढ़

परीक्षा में आंसर राइटिंग की प्रेक्टिस निभाता है मेन रोल- सीईओ जितेन्दर यादव, यूपीएससी की तैयारी के लिए सिलेबस को जानना बेहद जरूरी

Mohsin Khan
Last updated: 7 July 2023 14:56
Mohsin Khan 3 Min Read
Share

रायगढ़. यूपीएससी की तैयारी के लिए सिलेबस को जानना जरूरी है साथ ही आंसर राईटिंग की प्रेक्टिस बेहद आवश्यक है। आंसर राइटिंग के दौरान ध्यान दें कि आपने जो आंसर लिखे है उसे प्रमाणित भी करें। ऐसा करने से आपके आंसर में वैधता अधिक होगी। अगर आप ऐसा करते हैं तो आपको आंसर राइटिंग में बेहतर अंक प्राप्त होंगे। उक्त बातें सीईओ जिला पंचायत के पद पर कार्यरत आईएएस अधिकारी जितेन्दर यादव ने जिला ग्रंथालय में आयोजित कैरियर गाईडेंस सेमीनार में कही।
उल्लेखनीय है कि कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा की पहल से जिले में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों के मार्गदर्शन के लिए प्रत्येक शुक्रवार को जिला ग्रंथालय में कैरियर गाइडेंस सेशन आयोजित किया जा रहा है। जिसमें जिले के वरिष्ठ अधिकारी छात्रों से रूबरू होकर अपने अनुभव साझा करते हुए प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे प्रतिभागियों को सफलता के टिप्स दे रहे है। ताकि प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे युवाओं को बेहतर रिजल्ट मिल सके।
सेमीनार के दौरान सीईओ श्री यादव ने प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे प्रतिभागियों को अपना अनुभव साझा करते हुए परीक्षा में अच्छे अंक लाने एवं सफलता अर्जित करने के लिए टिप्स दिए। सर्वप्रथम उन्होंने उपस्थित सभी युवाओं को बताया कि जिस फील्ड का आप चुनाव कर रहे है, उससे आपका भविष्य तैयार होगा। तो इस बात का विशेष ध्यान रखें कि आप जो करने जा रहे है क्या वह आपकी रूचि अनुसार सही है या गलत। इस बात को गंभीरता से ले और उसका चुनाव करें। साथ ही किसी भी परीक्षा के लिए जब भी आप उत्तर लिखते हैं तो यह ध्यान में रखें कि जरूरी विषयों को दर्शाने के लिए कीवर्ड का इस्तेमाल करें। ऐसा करने से आप जरूरी प्वाइंट्स को हाइलाइट कर पाएंगे और पेपर चेक करने वाले को आइडिया हो जाएगा कि आप क्या कहना चाहते हैं। अच्छे अंक प्राप्त करने का यह सबसे किफायती और आसान तरीका है। इस दौरान उन्होंने सेमीनार में आए युवाओं के प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी को लेकर मन में उठ रहे उनके प्रश्नों को बेहद सहज तरीके से सीईओ जिला पंचायत श्री यादव ने जवाब भी दिए।
इस अवसर पर एपीसी भुनेश्वर पटेल, केन्द्र समन्वयक मनोज पटेल, लाईब्रेरिन अशोक पटेल सहित लाईब्रेरी के अन्य स्टॉफ एवं प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे युवा एवं कक्षा 12 वीं में अध्ययनरत विद्यार्थी शामिल हुए थे।
प्रेजेंटेशन का ख्याल रखें
आंसर राइटिंग के समय प्रेजेंटेशन का ख्याल रखना बेहद जरूरी है। साफ.-सुथरी हैंडराइटिंग के साथ ही जहां जरूरी हो वहां हेडिंग और सब हेडिंग दें। इसके अलावा टेबल और डाटा का इस्तेमाल भी अपने आंसर में रखें। ऐसा करने से आपके आंसर की क्वालिटी में भी सुधार आएगा।

TAGGED:raigarh newsraigarh top news
Share This Article
Facebook Twitter Email Copy Link Print
Previous Article रायगढ़ का हाईटेक लाईब्रेरी संवार रही युवाओं का भविष्य, शिक्षक भर्ती परीक्षा में मुकेश को मिला राज्य में 9 वां रैंक, जिला प्रशासन को किया धन्यवाद
Next Article समलाई मंदिर प्रांगण में 14 जुलाई से सवा महीने चलेगा अखंड “ॐ नमः शिवाय” का जाप
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Might Also Like

रायगढ़

Raigarh News; बीटी सड़क निर्माण में अनियमितता पर जिला प्रशासन का कड़ा एक्शन, लगातार शिकायतों पर कलेक्टर का औचक निरीक्षण, घटिया निर्माण उजागर

19 hours ago
रायगढ़क्राईम

Raigarh News; महिला से दुष्कर्म करने वाला आरोपी 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार, कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म, अश्लील फोटो-वीडियो बनाकर देता रहा धमकी

19 hours ago
क्राईमरायगढ़

Raigarh News; पुसौर में नाबालिग से छेड़छाड़ करने वाला आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा रिमांड पर, आरोपी करीब एक माह से गिरफ्तारी के भय से फरार होकर छिपा हुआ था

2 days ago
रायगढ़क्राईम

Raigarh News; केलो बिहार में देह व्यापार का भंडाफोड़, 2 आरोपी गिरफ्तार, पीटा एक्ट के तहत कार्यवाही, किराये के मकान में बाहर से महिलाओं को लाकर कराया जा रहा था देह व्यापार, SSP शशि मोहन सिंह का सख्त संदेश— जिले में किसी भी प्रकार का अनैतिक कार्य बर्दाश्त नहीं

2 days ago
pitaranews.com

Contact 8839364394
Email - pitaranews786@gmail.com, 
Address : Industrial Area Bank Colony Road, 
Raigarh CG 496001

© Copyright 2024, All Rights Reserved | PITARA NEWS
  • छत्तीसगढ़
  • खास खबर
  • रायपुर
  • रायगढ़
  • सारंगढ़
  • राजनीति
  • क्राईम
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?