प्रयागराज विशाखापट्टनम ट्रेन निरस्त, ट्रेड यूनियन काउंसिल ने बहाली के लिए सौंपा ज्ञापन

रायगढ़. ट्रेड यूनियन काउंसिल द्वारा लंबे समय से प्रयागराज और दक्षिण भारत के लिए रायगढ़ होकर ट्रेन चलाई जाने की मांग की जाती रही है. यह मांग स्वीकार करते हुए रेलवे प्रशासन द्वारा प्रयागराज से विशाखापट्टनम, विशाखापट्टनम से प्रयागराज के लिए साप्ताहिक ट्रेन (04159-04160)16 फेरो के लिए शुरू की गयी. विशाखापट्टनम से प्रयागराज के लिए पहली बार रायगढ़ स्टेशन पहुंचने पर ट्रेन का ट्रेड यूनियन काउंसिल रायगढ़ के पदाधिकारीयो द्वारा बाजा गाजा के साथ, ट्रेन को फूल से सजाकर स्वागत किया गया.रायगढ़ स्टेशन में यात्रियों को मिठाई बाँट कर खुशी का इजहार किया गया. यह खुशी ज्यादा दिन तक नहीं रह पाई इस साप्ताहिक ट्रेन को अचानक बंद कर दिया गया. इस सीधी ट्रेन सेवा के बंद होने से रायगढ़ वासियो में काफी आक्रोश है. प्रयागराज विशाखापत्तनम साप्ताहिक ट्रेन के बंद होने पर ट्रेड यूनियन काउंसिल रायगढ़ में कड़ा एतराज जताया है .ट्रेड यूनियन काउंसिल रायगढ़ के अध्यक्ष शेख कलीमुल्लाह ने कहा कि रायगढ़ वासियो को प्रयागराज- विशाखापट्टनम जाने के लिए कोई सीधी ट्रेन नहीं होने की वजह से काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है. कई वर्षों से हम इस ट्रेन की मांग कर रहे थे. इस साप्ताहिक ट्रेन के शुरू होने से रायगढ़ वासियों को काफी राहत मिल रही थी. हम इस साप्ताहिक ट्रेन के नियमित होने की आशा कर रहे थे. ट्रेन के निरस्त होने से हम काफी निराश हैं. यही वजह है कि ट्रेड यूनियन काउंसिल का प्रतिनिधि मंडल ने इस साप्ताहिक ट्रेन की बहाली की मांग को लेकर मुख्य प्रबंधक दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे बिलासपुर के नाम स्टेशन प्रबंधक रायगढ़ श्री एस. एस महापात्र को ज्ञापन सौपा. ट्रेड यूनियन काउंसिल के प्रतिनिधि मंडल में संरक्षक प्रमोद शराफ अध्यक्ष शेख कलीमुल्लाह कोषाध्यक्ष सुनील कुमार मेघमाला,साथी बिंदेश्वर राम रौतिया साथी विष्णु यादव साथी गणेश मिश्रा, साथी एस एल भगत साथी देवेंद्र साहू शामिल थे. ज्ञापन में उम्मीद जताई गई है कि रेलवे प्रशासन द्वारा यात्रियों को हो रही असुविधा को दृष्टिगत रखते हुए निरस्त प्रयागराज विशाखापट्टनम साप्ताहिक ट्रेन की बहाली की जाएगी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular Post

Trending Popular

No posts found.

No posts found.