अभियान संवेदना के तहत कापू पुलिस की त्वरित कार्रवाई, महिला से छेड़खानी करने वाला आरोपी गिरफ्तार

रायगढ़. वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन पर महिलाओं की सुरक्षा एवं उनके विरुद्ध होने वाले अपराधों पर त्वरित कार्रवाई के लिए चलाए जा रहे “अभियान संवेदना” के तहत कापू पुलिस ने महिला से छेड़खानी के मामले में तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी कृष्णमोहन यादव (34 वर्ष), पिता युधिष्ठिर यादव, निवासी पुटुकछार, थाना धरमजयगढ़, जिला रायगढ़ को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। जानकारी के अनुसार, पीड़िता (35 वर्ष) ने दिनांक 08 सितंबर 2026 को थाना कापू में रिपोर्ट दर्ज कराई। उसने बताया कि दिनांक 05 सितंबर 2026 को ग्राम डुमरनारा में कृष्ण जन्माष्टमी उत्सव मनाया जा रहा था। इसी दौरान ग्राम खम्हार-पुटुकछार निवासी कृष्णमोहन यादव ने उसे अकेला पाकर हाथ-बांह पकड़कर खींचतान कर छेड़खानी की। घटना के बाद सामाजिक रूप से बेइज्जती महसूस होने के कारण महिला ने तत्काल रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई। बाद में परिवार से चर्चा करने के पश्चात उसने दिनांक 08 सितंबर को थाना कापू पहुंचकर घटना की शिकायत दर्ज कराई। महिला की शिकायत पर थाना प्रभारी कापू निरीक्षक धर्माराम तिर्की ने तत्काल अपराध पंजीबद्ध कर महिला पुलिस अधिकारी से पीड़िता का कथन दर्ज कराया तथा उसका मेडिकल परीक्षण कराया। प्रकरण की जानकारी वरिष्ठ अधिकारियों को देते हुए आरोपी की गिरफ्तारी के लिए तत्काल पुलिस टीम को रवाना किया गया। पुलिस टीम ने धरमजयगढ़ क्षेत्र में आरोपी की पतासाजी करते हुए ग्राम सुपकालो में उसके रिश्तेदार के घर दबिश दी। पुलिस की घेराबंदी के दौरान आरोपी पुलिस से बचने के लिए लुक-छिप रहा था, जिसे पुलिस टीम ने हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपी ने घटना करना स्वीकार किया। पुलिस ने आरोपी कृष्णमोहन यादव को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular Post

Trending Popular

No posts found.

No posts found.

Most Popular