ऑपरेशन आघात के तहत अवैध शराब पर रायगढ़ पुलिस की कार्रवाई, तीन आरोपियों से 35 पाव अंग्रेजी शराब और 17 लीटर महुआ शराब जब्त

रायगढ़. एसएसपी  शशि मोहन सिंह के मार्गदर्शन पर जिले में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे “ऑपरेशन आघात” के तहत रायगढ़ पुलिस द्वारा अवैध शराब के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में भूपदेवपुर एवं तमनार पुलिस ने अलग-अलग मामलों में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से कुल 23.3 लीटर अवैध शराब जब्त की है। दोनों मामलों में आरोपियों के विरुद्ध आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई कर उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। भूपदेवपुर में 35 पाव अंग्रेजी शराब के साथ दो आरोपी गिरफ्तार कल दिनांक 09 सितंबर 2026 को थाना प्रभारी भूपदेवपुर निरीक्षक रोशन कौशिक के हमराह पुलिस टीम माइनर एक्ट की कार्रवाई के लिए क्षेत्र में जानकारी जुटा रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि किरोड़ीमल नगर की ओर से दो व्यक्ति अवैध रूप से अंग्रेजी शराब बिक्री के लिए पैदल परिवहन करते हुए भूपदेवपुर की ओर आ रहे हैं। सूचना पर पुलिस टीम ने गवाहों के साथ ग्राम भूपदेवपुर मुख्य मार्ग बाजार चौक के पास नाकाबंदी की। कुछ देर बाद मुखबिर के बताए हुलिए के दो व्यक्ति हाथ में थैला लेकर आते दिखाई दिए। पुलिस नाकाबंदी देखकर दोनों भागने का प्रयास करने लगे, जिन्हें पुलिस टीम ने घेराबंदी कर पकड़ लिया। पूछताछ में दोनों की पहचान विकास कुमार यादव (21 वर्ष), निवासी किरीतमाल, थाना भूपदेवपुर तथा ब्रिजेश यादव (28 वर्ष), निवासी किरोड़ीमल नगर, थाना कोतरारोड़, हाल मुकाम किरीतमाल, थाना भूपदेवपुर के रूप में हुई। तलाशी लेने पर उनके कब्जे से एक थैले में 35 पाव अंग्रेजी सिंडिकेट व्हिस्की, प्रत्येक पाव में 180 एमएल, कुल 6.300 लीटर, कीमत करीब 4,200 रुपये की शराब बरामद हुई। दोनों आरोपियों के विरुद्ध थाना भूपदेवपुर में धारा 34(2), 59(क) आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई कर उन्हें न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें रिमांड पर भेज दिया गया। तमनार में 17 लीटर महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार वहीं आज दिनांक 10 सितंबर 2026 को थाना प्रभारी तमनार निरीक्षक प्रशांत रावे को मुखबिर से सूचना मिली कि सिदारपारा-मिलुपारा निवासी कन्हैया सारथी अपने घर में बड़ी मात्रा में कच्ची महुआ शराब रखकर बिक्री कर रहा है। सूचना पर थाना प्रभारी ने क्षेत्र में पेट्रोलिंग कर रही पुलिस टीम को कार्रवाई करने निर्देशित किया गया । गवाहों के साथ पुलिस टीम आरोपी के घर पहुंची और पूछताछ की। पूछताछ में आरोपी ने महुआ शराब बिक्री करना स्वीकार किया। उसकी निशानदेही पर घर की कोलाबाड़ी में घुरना के पास छिपाकर रखी 17 लीटर महुआ शराब, जिसकी कीमत करीब 3,400 रुपये, तथा शराब बिक्री की रकम 200 रुपये बरामद की गई। आरोपी कन्हैया सारथी के विरुद्ध थाना तमनार में धारा 34(2), 59(क) आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई कर उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे रिमांड पर भेज दिया गया।टीम में सहायक उप निरीक्षक गौतम ठाकुर, प्रशिक्षु उप निरीक्षक युगलकिशोर यादव, महिला प्रधान आरक्षक सुदो भगत एवं आरक्षक पुष्पेंद्र सिदार शामिल थे। रायगढ़ पुलिस द्वारा “ऑपरेशन आघात” के तहत जिले में अवैध शराब, मादक पदार्थों एवं नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। पुलिस का स्पष्ट उद्देश्य नशे के अवैध कारोबार पर प्रभावी अंकुश लगाना तथा इसके नेटवर्क से जुड़े लोगों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्रवाई करना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular Post

Trending Popular

No posts found.

No posts found.