रायगढ़. रायगढ़ में अंत्योदय परिवारों को पांच माह से चीनी नहीं मिलने व चीनी की बढ़ती कीमतों को लेकर कांग्रेस ने विरोध प्रदर्शन किया। चीनी सत्याग्रह कर नारेबाजी की और कलेक्ट्रेट पहुंचकर जिला खाद्य अधिकारी के नाम आवेदन सौंपा। जहां मांग की गई है कि चीनी वितरण में किसी भी अनियमितता या लापरवाही के लिए जिम्मेदार अधिकारियों या व्यक्तियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। बुधवार को शहर के एमजी रोड पर जिला कांग्रेस कमेटी के काफी संख्या में पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने चीनी सत्याग्रह कर विरोध प्रदर्शन किया। जहां उन्होंने चीनी वितरण में अनियमितता व उसके बढ़ते दामों को लेकर नारेबाजी की। साथ ही आने-जाने वाले लोगों को एक-एक चम्मच शक्कर देकर प्रतिकात्मक विरोध जताया। इसके बाद यहां से कांग्रेस नेता कलेक्ट्रेट पहुंचे। जहां उनके द्वारा पहले तो खाद्य अधिकारी व अन्य मौजूद अधिकारियों को कम शक्कर वाली चाय और नमकीन भेंट किया। इसके बाद उन्होंने खाद्य अधिकारी के नाम ज्ञापन सौंपा। जहां उन्होंने अपने आवेदन मंे बताया कि जिले के अंत्योदय राशन कार्डधारी परिवारों को पिछले पांच माह से सार्वजनिक वितरण प्रणाली के माध्यम से चीनी उपलब्ध नहीं कराई जा रही है। इससे गरीब व जरूरतमंद परिवारों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।लोगों को चीनी महंगे दामों पर खरीदना पड़ रहा एक ओर अंत्योदय परिवार अपने अधिकार की चीनी से वंचित हैं, वहीं दूसरी ओर बाजार में चीनी की कीमतों में लगातार वृद्धि से लोगों को महंगे दामों पर चीनी खरीदना पड़ रहा है। जिससे उन्हें अतिरिक्त आर्थिक बोझ का सामना करना पड़ रहा है। ज्ञापन में कहा कि सरकार की सार्वजनिक वितरण प्रणाली का उद्देश्य गरीब परिवारों को आवश्यक खाद्य सामग्री उचित दर पर उपलब्ध कराना है, ऐसे में चीनी का नियमित वितरण नहीं होना गंभीर चिंता का विषय है।कांग्रेस ने अधिकारियों से की यह मांगजिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों ने मांग की है कि अंत्योदय परिवारों को पिछले पांच माह की लंबित चीनी तत्काल उपलब्ध कराई जाए। सार्वजनिक वितरण प्रणाली के माध्यम से चीनी का नियमित और समय पर वितरण सुनिश्चित करें। इसके अलावा चीनी की बढ़ती कीमतों को नियंत्रित करने के लिए प्रभावी कदम उठाने के साथ-साथ चीनी वितरण में किसी भी अनियमितता या लापरवाही के लिए जिम्मेदार अधिकारियों या व्यक्तियों पर कार्रवाई किया जाए।जमाखोरी को रोकना चाहिएजिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष शाखा यादव ने कहा कि कांग्रेस द्वारा चीनी सत्याग्रह आंदोलन किया गया। खाद्य अधिकारी को फिकी चाय व नमकीन भेंट कर प्रतिकात्मक विरोध जताया गया। उन्होंने कहा कि प्रदेष सरकार को लोगों की मुलभूत सुविधाओं से कोई लेना देना नहीं है। जबकि लोगों की समस्या को दूर करना उनकी जवाबदारी है। उन्होंने कहा कि शक्कर महंगा होने के कारण अब इसकी जमाखोरी की जा रही है। त्यौहारी सीजन है और इस तरह की जमाखोरी को रोकना चाहिए।