By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
pitaranews.com
  • छत्तीसगढ़
  • खास खबर
  • रायपुर
  • रायगढ़
  • सारंगढ़
  • राजनीति
  • क्राईम
Reading: शाला प्रवेशोत्सव: अदाणी फाउंडेशन के प्रोजेक्ट उत्थान के तहत 600 से अधिक बच्चों को कॉपीयों का वितरण
Whatsapp Facebook Youtube Twitter
Breaking
Raigarh News; बीटी सड़क निर्माण में अनियमितता पर जिला प्रशासन का कड़ा एक्शन, लगातार शिकायतों पर कलेक्टर का औचक निरीक्षण, घटिया निर्माण उजागर
Raigarh News; महिला से दुष्कर्म करने वाला आरोपी 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार, कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म, अश्लील फोटो-वीडियो बनाकर देता रहा धमकी
Raigarh News; पुसौर में नाबालिग से छेड़छाड़ करने वाला आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा रिमांड पर, आरोपी करीब एक माह से गिरफ्तारी के भय से फरार होकर छिपा हुआ था
Raigarh News; केलो बिहार में देह व्यापार का भंडाफोड़, 2 आरोपी गिरफ्तार, पीटा एक्ट के तहत कार्यवाही, किराये के मकान में बाहर से महिलाओं को लाकर कराया जा रहा था देह व्यापार, SSP शशि मोहन सिंह का सख्त संदेश— जिले में किसी भी प्रकार का अनैतिक कार्य बर्दाश्त नहीं
7.50 लाख की नशीली इंजेक्शन के साथ 3 आरोपी जेल दाखिल, संभागीय आबकारी उड़नदस्ता टीम की बड़ी कार्रवाई
Whatsapp Youtube Facebook Twitter Telegram

Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
pitaranews.com > रायगढ़ > शाला प्रवेशोत्सव: अदाणी फाउंडेशन के प्रोजेक्ट उत्थान के तहत 600 से अधिक बच्चों को कॉपीयों का वितरण
रायगढ़

शाला प्रवेशोत्सव: अदाणी फाउंडेशन के प्रोजेक्ट उत्थान के तहत 600 से अधिक बच्चों को कॉपीयों का वितरण

Mohsin Khan
Last updated: 22 July 2023 13:46
Mohsin Khan 3 Min Read
Share

रायगढ़. छत्तीसगढ़ प्रदेश के सभी स्कूलों में वर्तमान शैक्षणिक सत्र के लिए पूरे जुलाई माह में शाला प्रवेशोत्सव मनाया जा रहा है। इसी उपलक्ष्य में शुक्रवार को जिले के पुसौर विकासखंड के शासकीय प्राथमिक शाला और पूर्व माध्यमिक शाला, सूपा में शाला प्रवेशोत्सव कार्यक्रम की शुरुआत की गई। जिसमें अदाणी फाउंडेशन द्वारा प्रोजेक्ट उत्थान के तहत कुल 161 बच्चों को कॉपी का वितरण किया गया। वहीं आगामी एक सप्ताह में शेष अन्य स्कूलों में शाला प्रवेशोत्सव कार्यक्रम के दौरान कुल 486 बच्चों को भी कॉपीयों का वितरण किया जायेगा। अदाणी पॉवर लिमिटेड, रायगढ़ के सामाजिक सहभागिता के अन्तर्गत पास के ग्राम-बड़ेभंडार, अमलीभौना, सरवानी, जेवरीडीह, सुपा और कठली के कुल आठ शासकीय प्राथमिक विद्यालय एवं शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय में उत्थान प्रोजेक्ट का क्रियान्वयन शिक्षा विभाग, पुसौर के समन्वय में किया जा रहा है। जिसका मुख्य उद्देश्य यहां पढ़ने वाले बच्चों मे आधारभूत साक्षरता एवं संख्यात्मक ज्ञान को बढ़ाना है।

शाला प्रवेशोत्सव कार्यक्रम के दौरान स्कूल में प्रवेश लेने वाले नए विद्यार्थियों को संकुल प्रभारी एवं शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक राम प्रसाद साव द्वारा तिलक लगाकर स्वागत किया गया। कार्यक्रम में पूर्व माध्यमिक शाला के प्रधानाध्यापक पदमलोचन पटेल, प्राथमिक शाला के प्रधानाध्यापक हुरदानंद पटेल, सूपा सरपंच श्रीमती चंद्रिका बाई रात्रे एवं अदाणी पॉवर लिमिटेड, रायगढ़ से एचआर प्रमुख घनश्याम दास गर्ग और सीएसआर प्रमुख पूर्णेन्दु कुमार उपस्थित थे।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राम प्रसाद साव ने अदानी फाउंडेशन द्वारा चलाए जा रहे उत्थान प्रोजेक्ट की सराहना की एवं विभिन्न गतिविधियों द्वारा बच्चें प्रोत्साहित होंगे एवं शिक्षा के स्तर मे वृद्धि होने की बात कही। अदाणी पॉवर लिमिटेड,रायगढ़ के एचआर प्रमुख श्री घनश्याम दास गर्ग ने बच्चों को अच्छे से पढ़ाई करने और भविष्य में आगे बढ़ने के लिये प्रोत्साहित किया एवं सभी बच्चों को उनके उज्जवल भविष्य के लिये शुभकामनाएं प्रदान की। उन्होंने बताया कि प्रोजेक्ट उत्थान के तहत ही अदाणी फाउंडेशन द्वारा इन्हीं स्कूलों के बच्चों में पठेय्त्तर गतिविधियों के विकास हेतु खेलकूद, लेखन,पठन, पाठन, संगीत वाद्ययंत्र इत्यादि की सामग्रियाँ भी उपलब्ध करायी गयी है। कार्यक्रम के आयोजन मे अदाणी फाउंडेशन के विवेक पाण्डेय ,निलेश महाना, परमेश्वर गुप्ता एवं उत्थान सहायक का सहयोग रहा |

अदाणी फाउंडेशन, आरईजीएल के सामाजिक सहभागिता के अंतर्गत गुणवत्तायुक्त शिक्षा, स्वास्थ्य, आजीविका संवर्धन एवं अधोसंरचना विकास के विभिन्न कार्यक्रम संचालित कर रहा है। जिनमें उत्कृष्ट स्वास्थ्य सुविधा हेतु मोबाइल मेडिकल वैन का परिचालन भी किया जा रहा है।

TAGGED:raigarh newsraigarh news hindi
Share This Article
Facebook Twitter Email Copy Link Print
Previous Article बिरहोर समुदाय के बीच पहुंचकर बता रहे ईवीएम मशीन से कैसे दें वोट, मतदान के लिए कर रहे जागरूक, कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा के निर्देश पर विशेष पिछड़ी जनजाति बाहुल्य गांवों में चलाया जा रहा है मतदाता जागरूकता अभियान
Next Article महिला से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, ओड़िशा भागने की फिराक में था आरोपी पुलिस ने जामगांव में पकड़ा 
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Might Also Like

रायगढ़

Raigarh News; बीटी सड़क निर्माण में अनियमितता पर जिला प्रशासन का कड़ा एक्शन, लगातार शिकायतों पर कलेक्टर का औचक निरीक्षण, घटिया निर्माण उजागर

16 hours ago
रायगढ़क्राईम

Raigarh News; महिला से दुष्कर्म करने वाला आरोपी 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार, कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म, अश्लील फोटो-वीडियो बनाकर देता रहा धमकी

16 hours ago
क्राईमरायगढ़

Raigarh News; पुसौर में नाबालिग से छेड़छाड़ करने वाला आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा रिमांड पर, आरोपी करीब एक माह से गिरफ्तारी के भय से फरार होकर छिपा हुआ था

2 days ago
रायगढ़क्राईम

Raigarh News; केलो बिहार में देह व्यापार का भंडाफोड़, 2 आरोपी गिरफ्तार, पीटा एक्ट के तहत कार्यवाही, किराये के मकान में बाहर से महिलाओं को लाकर कराया जा रहा था देह व्यापार, SSP शशि मोहन सिंह का सख्त संदेश— जिले में किसी भी प्रकार का अनैतिक कार्य बर्दाश्त नहीं

2 days ago
pitaranews.com

Contact 8839364394
Email - pitaranews786@gmail.com, 
Address : Industrial Area Bank Colony Road, 
Raigarh CG 496001

© Copyright 2024, All Rights Reserved | PITARA NEWS
  • छत्तीसगढ़
  • खास खबर
  • रायपुर
  • रायगढ़
  • सारंगढ़
  • राजनीति
  • क्राईम
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?