By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
pitaranews.com
  • छत्तीसगढ़
  • खास खबर
  • रायपुर
  • रायगढ़
  • सारंगढ़
  • राजनीति
  • क्राईम
Reading: पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के संयुक्त सचिव रायगढ़ प्रवास पर, गोपालपुर में निर्मित अमृत सरोवर और तालाब गहरीकरण कार्य को देखा, जनपद पंचायत रायगढ़ में चल रहे विभिन्न कार्यों का किया निरीक्षण
Whatsapp Facebook Youtube Twitter
Breaking
Raigarh News; युवती को शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने वाला आरोपी बादल सिंह गिरफ्तार
Raigarh News; शिवा नगर में देह व्यापार का भंडाफोड़, 2 आरोपी गिरफ्तार, पीटा एक्ट के तहत कार्यवाही, बाहर से महिलाओं को बुलाकर कराया जा रहा था देह व्यापार
स्थानीय खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहन; अदाणी फाउंडेशन ने ग्राम स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं को दिया सहयोग
Raigarh News; बीटी सड़क निर्माण में अनियमितता पर जिला प्रशासन का कड़ा एक्शन, लगातार शिकायतों पर कलेक्टर का औचक निरीक्षण, घटिया निर्माण उजागर
Raigarh News; महिला से दुष्कर्म करने वाला आरोपी 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार, कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म, अश्लील फोटो-वीडियो बनाकर देता रहा धमकी
Whatsapp Youtube Facebook Twitter Telegram

Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
pitaranews.com > रायगढ़ > पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के संयुक्त सचिव रायगढ़ प्रवास पर, गोपालपुर में निर्मित अमृत सरोवर और तालाब गहरीकरण कार्य को देखा, जनपद पंचायत रायगढ़ में चल रहे विभिन्न कार्यों का किया निरीक्षण
रायगढ़

पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के संयुक्त सचिव रायगढ़ प्रवास पर, गोपालपुर में निर्मित अमृत सरोवर और तालाब गहरीकरण कार्य को देखा, जनपद पंचायत रायगढ़ में चल रहे विभिन्न कार्यों का किया निरीक्षण

Mohsin Khan
Last updated: 29 July 2023 14:58
Mohsin Khan 2 Min Read
Share

रायगढ़. पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के संयुक्त सचिव अशोक चौबे दो दिवसीय प्रवास के दौरान 28 जुलाई को रायगढ़ आये थे। इस दौरान वे जिले में मिशन उत्कर्र्ष की समीक्षा करते हुए विभागीय योजनाओं के साथ-साथ जिले में निर्मित अधिकतम अमृत सरोवरों का निरीक्षण किए।
संयुक्त सचिव श्री अशोक चौबे जनपद पंचायत रायगढ़ में चल रहे विभिन्न कार्यों का निरीक्षण किया। जिसमें मुख्य रूप से ग्राम पंचायत गोपालपुर में निर्मित अमृत सरोवर रायगढ़ और तालाब गहरीकरण, ग्राम पंचायत एकताल पुसौर में चल रहे कार्यों को देखा और सराहना की। इस दौरान उन्होंने जल संरक्षण के महत्व को समझाते हुए अमृत सरोवर की रख-रखाव के विशेष निर्देश दिए। तत्पश्चात संयुक्त सचिव श्री चौबे ने ग्राम पंचायत जुर्डा में पर्यावरण संरक्षण पर आधारित मियाँवाकी पद्धति से किए जा रहे वृक्षारोपण कार्य को देखा।

उन्होंने पर्यावरण संरक्षण के लिहाज से किए जा रहे इस अनूठे कदम की प्रशंसा की और रोपित पौधों की सुरक्षा के निर्देश दिए। ज्ञात हो कि भारत सरकार द्वारा देश के 10 राज्यों से 10 जिलों को मिशन उत्कर्ष अंतर्गत चयनित किया गया है। जिसमें प्रदेश का एकमात्र जिला रायगढ़ भी शामिल है। मिशन उत्कर्ष अंतर्गत महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना, राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन, प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण तथा दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल्य योजना के केपीआई को शामिल किया गया है। पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के संयुक्त सचिव श्री अशोक चौबे का रायगढ़ प्रवास का उद्देश्य था कि रायगढ़ जिले के प्रत्येक ग्राम पंचायतों में विभिन्न सामुदायिक एवं हितग्राही मूलक महत्वाकांक्षी योजनाओं का परिणाम उन्मुख एवं निर्देशानुसार क्रियान्वयन हो रहा है या नहीं इसका निरीक्षण कर उचित दिशा निर्देश देना था।
इस दौरान अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत नीलाराम पटेल, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत पुसौर महेश पटेल, जिला पंचायत सहायक परियोजना अधिकारी मनरेगा राजेश शर्मा, जिला तकनीकी समन्वयक आशुतोष श्रीवास्तव उपस्थित रहे।

TAGGED:raigarh newsraigarh news hindi
Share This Article
Facebook Twitter Email Copy Link Print
Previous Article राजीव युवा मितान क्लब के मास्टर ट्रेनरों को सड़क सुरक्षा मित्र का दिया गया प्रशिक्षण
Next Article रामदास द्रौपदी फाउंडेशन ने किया किरोड़ीमल, कोसमपाली सहित कई स्थानों में पौधरोपण
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Might Also Like

रायगढ़क्राईम

Raigarh News; युवती को शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने वाला आरोपी बादल सिंह गिरफ्तार

4 hours ago
रायगढ़क्राईम

Raigarh News; शिवा नगर में देह व्यापार का भंडाफोड़, 2 आरोपी गिरफ्तार, पीटा एक्ट के तहत कार्यवाही, बाहर से महिलाओं को बुलाकर कराया जा रहा था देह व्यापार

4 hours ago
रायगढ़

Raigarh News; बीटी सड़क निर्माण में अनियमितता पर जिला प्रशासन का कड़ा एक्शन, लगातार शिकायतों पर कलेक्टर का औचक निरीक्षण, घटिया निर्माण उजागर

1 day ago
रायगढ़क्राईम

Raigarh News; महिला से दुष्कर्म करने वाला आरोपी 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार, कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म, अश्लील फोटो-वीडियो बनाकर देता रहा धमकी

1 day ago
pitaranews.com

Contact 8839364394
Email - pitaranews786@gmail.com, 
Address : Industrial Area Bank Colony Road, 
Raigarh CG 496001

© Copyright 2024, All Rights Reserved | PITARA NEWS
  • छत्तीसगढ़
  • खास खबर
  • रायपुर
  • रायगढ़
  • सारंगढ़
  • राजनीति
  • क्राईम
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?