सेवा संकल्प अभियान के तहत आंगनवाड़ी केंद्रों में पोषण माह का आयोजन

पौष्टिक स्थानीय आहार और शासकीय योजनाओं की दी गई जानकारी

रायगढ़. सेवा संकल्प अभियान के तहत जिले में पोषण माह के अंतर्गत विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में आंगनवाड़ी केंद्र मंडलपारा कलमी में कार्यक्रम आयोजित कर महिलाओं, गर्भवती एवं शिशुवती माताओं को पोषण और स्वास्थ्य से संबंधित जानकारी दी गई।
   कार्यक्रम में आईपी ग्लोबल से दयाकिशन जी उपस्थित रहे। लैपटॉप के माध्यम से स्थानीय स्तर पर उपलब्ध पौष्टिक खाद्य पदार्थों और उनके लाभों की जानकारी दी गई। साथ ही पीएम योजना, नोनी सुरक्षा योजना, सुकन्या समृद्धि योजना सहित विभिन्न शासकीय योजनाओं के बारे में बताया गया तथा पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित महिलाओं ने पोषण शपथ ली। इसके साथ ही कार्यक्रम का समापन हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *