By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
pitaranews.com
  • छत्तीसगढ़
  • खास खबर
  • रायपुर
  • रायगढ़
  • सारंगढ़
  • राजनीति
  • क्राईम
Reading: विश्व स्तनपान सप्ताह: अदाणी फाउंडेशन पुसौर ब्लॉक के ग्रामों में आयोजित कर रहा जागरूकता कार्यक्रम
Whatsapp Facebook Youtube Twitter
Breaking
स्थानीय खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहन; अदाणी फाउंडेशन ने ग्राम स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं को दिया सहयोग
Raigarh News; बीटी सड़क निर्माण में अनियमितता पर जिला प्रशासन का कड़ा एक्शन, लगातार शिकायतों पर कलेक्टर का औचक निरीक्षण, घटिया निर्माण उजागर
Raigarh News; महिला से दुष्कर्म करने वाला आरोपी 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार, कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म, अश्लील फोटो-वीडियो बनाकर देता रहा धमकी
Raigarh News; पुसौर में नाबालिग से छेड़छाड़ करने वाला आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा रिमांड पर, आरोपी करीब एक माह से गिरफ्तारी के भय से फरार होकर छिपा हुआ था
Raigarh News; केलो बिहार में देह व्यापार का भंडाफोड़, 2 आरोपी गिरफ्तार, पीटा एक्ट के तहत कार्यवाही, किराये के मकान में बाहर से महिलाओं को लाकर कराया जा रहा था देह व्यापार, SSP शशि मोहन सिंह का सख्त संदेश— जिले में किसी भी प्रकार का अनैतिक कार्य बर्दाश्त नहीं
Whatsapp Youtube Facebook Twitter Telegram

Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
pitaranews.com > रायगढ़ > विश्व स्तनपान सप्ताह: अदाणी फाउंडेशन पुसौर ब्लॉक के ग्रामों में आयोजित कर रहा जागरूकता कार्यक्रम
रायगढ़

विश्व स्तनपान सप्ताह: अदाणी फाउंडेशन पुसौर ब्लॉक के ग्रामों में आयोजित कर रहा जागरूकता कार्यक्रम

Mohsin Khan
Last updated: 2 August 2023 13:50
Mohsin Khan 3 Min Read
Share

रायगढ़. विश्व स्तनपान सप्ताह के अवसर पर अदाणी फाउंडेशन द्वारा जिले के पुसौर ब्लॉक में ग्राम स्तर पर 1 से 7 अगस्त तक विभिन्न जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। अदाणी पॉवर लिमिटेड, रायगढ़ के सामाजिक सरोकारों के तहत मंगलवार को विश्व स्तनपान सप्ताह के उद्घाटन समारोह के प्रथम दिन पर सामुदायिक भवन, ग्राम बड़े भंडार में जागरूकता कार्यक्रम की शुरुआत की गई। जिसमें आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं, स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं सहित 50 से अधिक ग्रामीणों ने भाग लिया।

इस अवसर पर कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डॉ काकुली पटनायक -स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ, विशिष्ट अतिथियों में डॉ. के. पी. राठिया-प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, उपसरपंच यशवंत प्रधान, श्रीमती जयश्री शेट्टे – एकीकृत बाल विकास सेवा तथा डॉ सुरेश पटेल उपस्थित थे। कार्यक्रम में डॉ. काकुली पटनायक ने स्तनपान सम्बन्धी भ्रान्ति, सावधानी और उसके महत्व पर प्रकाश डालते हुए शिशुवती महिलाओं को नवजात शिशुओं को जन्म के बाद से स्तनपान कराने की सलाह दी साथ ही स्तनपान से बच्चे और माता को क्या क्या लाभ होते है इस बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी देते उनके शंकाओ और प्रश्नों का उत्तर दिया । इस दौरान कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं में, चार का हीमग्लोबिन टेस्ट, 30 महिलाओं का वजन और 16 महिलाओं का स्वास्थ्य जाँच कर निःशुल्क दवा का वितरण भी किया गया।

कार्यक्रम में मौजूद ग्राम के उपसरपंच यशवंत प्रधान ने कहा कि, “स्वास्थ्य के क्षेत्र में अदाणी फाउंडेशन द्वारा किये जा रहे कार्य सराहनीय है और इनके द्वारा समय समय पर लोगों को जागरूक करने का प्रयास अभूतपूर्व है।“ वहीं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी डॉ. के. पी. राठिया ने अपने सम्बोधन में बताया कि माँ का दूध बच्चे के लिए सर्वोतम आहार है जिसके द्वारा उसका सम्पूर्ण शारीरिक और मानसिक विकास निर्भर होता है उन्होंने उपस्थित सभी माताओ से स्तनपान को अपनाने की सलाह दी।

पुसौर विकासखंड में अदाणी पॉवर लिमिटेड, रायगढ़ आसपास के 14 ग्रामों में सामाजिक सहभागिता के तहत शिक्षा, स्वास्थ्य, आजीविका संवर्धन तथा अधोसंरचना विकास के कई कार्यक्रम संचालित कर रहा है। जिनमें अपने सीएसआर निर्वहन की इकाई अदाणी फाउंडेशन के द्वारा अधोसंरचना विकास के अंतर्गत पिछले महीने जुलाई में ग्राम पंचायत के आग्रह पर तीन ग्रामों रुचिदा, बुनगा और पुटकापुरी में तालाबों का गहरीकरण किया गया है। इस पहल के माध्यम से तालाबों की भू-जल संचय क्षमता में 16 हजार क्यूबिक मीटर से अधिक जल का अतिरिक्त संचय हो सकेगा। यह सामाजिक उत्तरदायित्व का एक महत्वपूर्ण कदम है जो पर्यावरण संरक्षण के लिए महत्वपूर्ण योजना है।

TAGGED:raigarh newsraigarh news hindi
Share This Article
Facebook Twitter Email Copy Link Print
Previous Article अंतरराज्यीय बॉर्डर मीटिंग: राज्य में स्वतंत्र व निष्पक्ष चुनाव कराने ओड़िसा और छत्तीसगढ़ राज्यों के पुलिस अधिकारियों की बरगढ़ जिले में आयोजित बॉर्डर मीटिंग, बेहतर समन्वय के साथ मादक पदाथों की तस्करी रोकने, दोनों राज्य में लुक छिप कर रह रहे बदमाशों पर होगी कार्रवाई 
Next Article किक बाॅक्सिंग के खिलाड़ियों को मिले गोल्ड और सिल्वर मैडल, रायगढ़ के खिलाड़ियों ने प्राप्त किया 23 पदक
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Might Also Like

रायगढ़

Raigarh News; बीटी सड़क निर्माण में अनियमितता पर जिला प्रशासन का कड़ा एक्शन, लगातार शिकायतों पर कलेक्टर का औचक निरीक्षण, घटिया निर्माण उजागर

23 hours ago
रायगढ़क्राईम

Raigarh News; महिला से दुष्कर्म करने वाला आरोपी 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार, कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म, अश्लील फोटो-वीडियो बनाकर देता रहा धमकी

23 hours ago
क्राईमरायगढ़

Raigarh News; पुसौर में नाबालिग से छेड़छाड़ करने वाला आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा रिमांड पर, आरोपी करीब एक माह से गिरफ्तारी के भय से फरार होकर छिपा हुआ था

2 days ago
रायगढ़क्राईम

Raigarh News; केलो बिहार में देह व्यापार का भंडाफोड़, 2 आरोपी गिरफ्तार, पीटा एक्ट के तहत कार्यवाही, किराये के मकान में बाहर से महिलाओं को लाकर कराया जा रहा था देह व्यापार, SSP शशि मोहन सिंह का सख्त संदेश— जिले में किसी भी प्रकार का अनैतिक कार्य बर्दाश्त नहीं

2 days ago
pitaranews.com

Contact 8839364394
Email - pitaranews786@gmail.com, 
Address : Industrial Area Bank Colony Road, 
Raigarh CG 496001

© Copyright 2024, All Rights Reserved | PITARA NEWS
  • छत्तीसगढ़
  • खास खबर
  • रायपुर
  • रायगढ़
  • सारंगढ़
  • राजनीति
  • क्राईम
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?