By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
pitaranews.com
  • छत्तीसगढ़
  • खास खबर
  • रायपुर
  • रायगढ़
  • सारंगढ़
  • राजनीति
  • क्राईम
Reading: बाढ़ आपदा राहत एवम बचाव के लिए कलेक्टर ने सभी विभागों को रखा अलर्ट पर, कलेक्टर ने जिला सेनानी से कहा आपातकालीन स्थिति से निपटने की रखें पूरी तैयारी, डूबान क्षेत्रों की लगातार निगरानी के निर्देश
Whatsapp Facebook Youtube Twitter
Breaking
Raigarh News; बीटी सड़क निर्माण में अनियमितता पर जिला प्रशासन का कड़ा एक्शन, लगातार शिकायतों पर कलेक्टर का औचक निरीक्षण, घटिया निर्माण उजागर
Raigarh News; महिला से दुष्कर्म करने वाला आरोपी 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार, कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म, अश्लील फोटो-वीडियो बनाकर देता रहा धमकी
Raigarh News; पुसौर में नाबालिग से छेड़छाड़ करने वाला आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा रिमांड पर, आरोपी करीब एक माह से गिरफ्तारी के भय से फरार होकर छिपा हुआ था
Raigarh News; केलो बिहार में देह व्यापार का भंडाफोड़, 2 आरोपी गिरफ्तार, पीटा एक्ट के तहत कार्यवाही, किराये के मकान में बाहर से महिलाओं को लाकर कराया जा रहा था देह व्यापार, SSP शशि मोहन सिंह का सख्त संदेश— जिले में किसी भी प्रकार का अनैतिक कार्य बर्दाश्त नहीं
7.50 लाख की नशीली इंजेक्शन के साथ 3 आरोपी जेल दाखिल, संभागीय आबकारी उड़नदस्ता टीम की बड़ी कार्रवाई
Whatsapp Youtube Facebook Twitter Telegram

Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
pitaranews.com > रायगढ़ > बाढ़ आपदा राहत एवम बचाव के लिए कलेक्टर ने सभी विभागों को रखा अलर्ट पर, कलेक्टर ने जिला सेनानी से कहा आपातकालीन स्थिति से निपटने की रखें पूरी तैयारी, डूबान क्षेत्रों की लगातार निगरानी के निर्देश
रायगढ़

बाढ़ आपदा राहत एवम बचाव के लिए कलेक्टर ने सभी विभागों को रखा अलर्ट पर, कलेक्टर ने जिला सेनानी से कहा आपातकालीन स्थिति से निपटने की रखें पूरी तैयारी, डूबान क्षेत्रों की लगातार निगरानी के निर्देश

Mohsin Khan
Last updated: 3 August 2023 13:50
Mohsin Khan 3 Min Read
Share

रायगढ़. जिले में बीते दो दिनों से हो रही लगातार बारिश को देखते हुए कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में बाढ़ आपदा बचाव एवं राहत प्रबंधन के संबंध विभागों की समीक्षा बैठक ली। उन्होंने लगातार हो रही बारिश को देखते हुए सभी विभागों को अलर्ट पर रहने के निर्देश दिए हैं। कलेक्टर श्री सिन्हा ने कहा कि जिले में बाढ़ से प्रभावित होने वाले क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखें। आपदा राहत से जुड़े सभी विभाग अपनी पूरी तैयारी रखें । जिससे किसी भी प्रकार की आपातकालीन स्थिति पर तत्काल सहायता उपलब्ध कराई जा सके।
कलेक्टर श्री सिन्हा ने सभी राजस्व अधिकारियों को डूबान क्षेत्रों की जलस्तर की निगरानी के साथ राजस्व अमला को फील्ड पर निगरानी के निर्देश दिए। इसके साथ ही उन्होंने जिला सेनानी को होम गार्ड तथा एसडीआरएफ की टीम को पूरे संसाधनों के साथ तैयार रहने के लिए निर्देशित किया हैं ताकि आपातकालीन स्थिति से निपटा जा सके। कलेक्टर श्री सिन्हा ने पीएचई को निर्देशित किया कि जल ठहराव के पश्चात् हैंडपंप एवं बोर की के पानी की सफाई पर विशेष रूप से ध्यान दें। इस दौरान उन्होंने बिजली सप्लाई के संबंध में जानकारी ली। विद्युत विभाग के अधिकारी द्वारा बताया गया कि वर्षा के कारण कई स्थानों में पेड़ की डाली गिरने के कारण बिजली सप्लाई में रूकावट आयी थी, जिसे तत्काल सुधारने का कार्य भी किया जा रहा हैं। इस दौरान उन्होंने पीडब्लूडी को सड़को के गड्ढों को भरने के निर्देश दिए।

सभी स्वास्थ्य केंद्रों को करें अलर्ट, मेडिकल टीम और दवाइयों का स्टॉक तैयार रखें
कलेक्टर श्री सिन्हा ने वर्षा ऋतु के दौरान मौसमी बीमारियों की रोकथाम हेतु स्वास्थ्य विभाग को उल्टी, दस्त जैसे विभिन्न प्रकार की बीमारियों के उपचार के लिए पर्याप्त दवाइयों सहित सभी स्वास्थ्य केन्द्रों को सतर्क रहने के निर्देश दिए।
निगम को दिए नियमित साफ -सफाई के निर्देश
कलेक्टर श्री सिन्हा ने बीमारियों से बचाव हेतु शहरी क्षेत्र में नियमित साफ-सफाई के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कई स्थानों में जल जमाव की स्थिति निर्मित होती हैं, ऐसे स्थानों में अमला भेजकर जल निकासी की व्यवस्था करें और भारी बारिश को लेकर विशेष रूप से सतर्क रहें।
बाढ़ राहत के लिए 24/7 कंट्रोल रूम स्थापित, 07762-223750 नंबर जारी
इसके साथ ही कलेक्टर श्री सिन्हा के निर्देश पर जिले में बाढ़/अतिवृष्टि से किसी भी प्रकार की क्षति होने की सूचना एवं सहायता के लिये जिला कार्यालय रायगढ़ में 24 घंटे संचालित कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। जिसमें दूरभाष नंबर 07762-223750 पर कॉल कर बाढ़ राहत के लिए संपर्क किया जा सकता है।

TAGGED:proPro raigarh
Share This Article
Facebook Twitter Email Copy Link Print
Previous Article किक बाॅक्सिंग के खिलाड़ियों को मिले गोल्ड और सिल्वर मैडल, रायगढ़ के खिलाड़ियों ने प्राप्त किया 23 पदक
Next Article स्वीप कार्यक्रम के तहत विभिन्न गतिविधियों से जिले में मतदाताओं को किया जा रहा है जागरूक, स्वीप सतरंगी माह अंतर्गत मतदाता जागरूकता पर हो रहे विविध कार्यक्रम
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Might Also Like

रायगढ़

Raigarh News; बीटी सड़क निर्माण में अनियमितता पर जिला प्रशासन का कड़ा एक्शन, लगातार शिकायतों पर कलेक्टर का औचक निरीक्षण, घटिया निर्माण उजागर

18 hours ago
रायगढ़क्राईम

Raigarh News; महिला से दुष्कर्म करने वाला आरोपी 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार, कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म, अश्लील फोटो-वीडियो बनाकर देता रहा धमकी

19 hours ago
क्राईमरायगढ़

Raigarh News; पुसौर में नाबालिग से छेड़छाड़ करने वाला आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा रिमांड पर, आरोपी करीब एक माह से गिरफ्तारी के भय से फरार होकर छिपा हुआ था

2 days ago
रायगढ़क्राईम

Raigarh News; केलो बिहार में देह व्यापार का भंडाफोड़, 2 आरोपी गिरफ्तार, पीटा एक्ट के तहत कार्यवाही, किराये के मकान में बाहर से महिलाओं को लाकर कराया जा रहा था देह व्यापार, SSP शशि मोहन सिंह का सख्त संदेश— जिले में किसी भी प्रकार का अनैतिक कार्य बर्दाश्त नहीं

2 days ago
pitaranews.com

Contact 8839364394
Email - pitaranews786@gmail.com, 
Address : Industrial Area Bank Colony Road, 
Raigarh CG 496001

© Copyright 2024, All Rights Reserved | PITARA NEWS
  • छत्तीसगढ़
  • खास खबर
  • रायपुर
  • रायगढ़
  • सारंगढ़
  • राजनीति
  • क्राईम
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?