By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
pitaranews.com
  • छत्तीसगढ़
  • खास खबर
  • रायपुर
  • रायगढ़
  • सारंगढ़
  • राजनीति
  • क्राईम
Reading: शीघ्र शुरु होगी गिरदावरी गंभीरता से करें कार्य-कलेक्टर, कन्या छात्रावासों का नियमित निरीक्षण के दिए निर्देश
Whatsapp Facebook Youtube Twitter
Breaking
Raigarh News; युवती को शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने वाला आरोपी बादल सिंह गिरफ्तार
Raigarh News; शिवा नगर में देह व्यापार का भंडाफोड़, 2 आरोपी गिरफ्तार, पीटा एक्ट के तहत कार्यवाही, बाहर से महिलाओं को बुलाकर कराया जा रहा था देह व्यापार
स्थानीय खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहन; अदाणी फाउंडेशन ने ग्राम स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं को दिया सहयोग
Raigarh News; बीटी सड़क निर्माण में अनियमितता पर जिला प्रशासन का कड़ा एक्शन, लगातार शिकायतों पर कलेक्टर का औचक निरीक्षण, घटिया निर्माण उजागर
Raigarh News; महिला से दुष्कर्म करने वाला आरोपी 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार, कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म, अश्लील फोटो-वीडियो बनाकर देता रहा धमकी
Whatsapp Youtube Facebook Twitter Telegram

Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
pitaranews.com > रायगढ़ > शीघ्र शुरु होगी गिरदावरी गंभीरता से करें कार्य-कलेक्टर, कन्या छात्रावासों का नियमित निरीक्षण के दिए निर्देश
रायगढ़

शीघ्र शुरु होगी गिरदावरी गंभीरता से करें कार्य-कलेक्टर, कन्या छात्रावासों का नियमित निरीक्षण के दिए निर्देश

Mohsin Khan
Last updated: 8 August 2023 13:22
Mohsin Khan 5 Min Read
Share

रायगढ़. आगामी दिनों से गिरदावरी का कार्य प्रारंभ हो जाएगा, इस कार्य को गंभीरता से करें। कही भी लापरवाही नहीं होनी चाहिए। उक्त बातें आज कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा ने समय-सीमा की बैठक में राजस्व अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा।
इस दौरान उन्होंने लंबित प्रकरणों की समीक्षा करते हुए विभागीय अधिकारियों को प्रकरण के संबंध में जवाब प्रेषित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी प्रकरणों का प्राथमिकता के साथ निराकरण करें। कलेक्टर श्री सिन्हा ने जाति प्रमाण पत्र बनाने के लक्ष्य की जानकारी लेते हुए आवश्यक प्रगति लाने के निर्देश दिए। उन्होंने राजस्व प्रकरणों में जन सामान्य की सुविधा के लिए राजस्व शिविर लगाने के निर्देश दिए। जिससे राजस्व से जुड़े कार्यों के लिए आम जन को अनावश्यक परेशानियों का सामना ना करना पड़े।
कलेक्टर श्री सिन्हा ने छत्तीसगढिय़ा ओलम्पिक के समय-सारणी में हुए आंशिक परिवर्तन की जानकारी देते हुए, सभी सीईओ जनपद को निर्धारित दिनों में आयोजन करने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने जन शिकायत, जन चौपाल, सीएम जन चौपाल में लंबित प्रकरणों की जानकारी देते हुए विभागीय अधिकारियों को तत्काल निराकरण करने के निर्देश दिए। कलेक्टर श्री सिन्हा ने आरईएस को नवीन तहसील कार्यालय के निर्माण कार्य में प्रगति लाने के निर्देश। इसके साथ ही उन्होंने स्वामी आत्मानंद स्कूलों के शेष कार्यों एवं चक्रपथ के कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। कलेक्टर श्री सिन्हा ने खाद बीज के संबंध में जानकारी ली। विभागीय अधिकारी ने बताया कि खाद की अच्छी खपत हैं, मांग अनुसार खाद की पूर्ति की जा रही हैं। कलेक्टर श्री सिन्हा ने कृषि विभाग को अमानक खाद, कीटनाशकों की नियमित जांच करने एवं अमानक पाए जाने पर दुकान संचालकों पर कार्यवाही के निर्देश दिए।
बैठक में सीईओ जिला पंचायत जितेन्दर यादव, आयुक्त नगर निगम सुनील कुमार चंद्रवंशी, सहायक कलेक्टर युवराज मरमट, डीएफओ रायगढ़ सुश्री स्टायलो मण्डावी, डीएफओ धरमजयगढ़ अभिषेक जोगावत, अपर कलेक्टर राजीव पाण्डेय सहित जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।
डेंगू, मलेरिया एवं जलजनित बीमारियों से बचाव के संबंध में जागरूक करने के दिए निर्देश
कलेक्टर श्री सिन्हा ने जिले में हो रही बारिश एवं जल ठहराव के मद्देनजर डेंगू, मलेरिया एवं जलजनित बीमारियों से बचाव संबंधी जागरुकता के लिए सीएमएचओ को निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि मच्छरों से बचाव हेतु यह आवश्यक हैं कि नगरीय निकायों में जन सामान्य को कूलर सफाई हेतु प्रोत्साहित किया करें।

मवेशियों में रेडियम बेल्ट एवं टैगिंग का करे कार्य
कलेक्टर श्री सिन्हा ने सड़कों में घूम रहे मवेशियों पर की गई कार्यवाही की समीक्षा की। निगम आयुक्त ने बताया की नियमित कार्यवाही करते हुए समीप के गोठानों में पशुओं को स्थानांतरित किया जा रहा हैं। उप संचालक पशुपालन ने बताया की लगातार रेडियम बेल्ट, टैगिंग एवं पशुओं को गोठानों में विस्थापित करने का कार्य किया जा रहा हैं। कलेक्टर श्री सिन्हा ने सभी जनपद सीईओ को कांजी हाउस के निरीक्षण एवं मवेशियों में रेडियम बेल्ट लगाने तथा कांजी हाउस में भेजने के निर्देश दिए। इसी प्रकार पालतू पशुओं की टैगिंग के साथ ही खुले में छोडऩे वाले पशुपालकों पर अर्थदंड लगाने एवं सख्त कार्यवाही के निर्देश दिए, जिससे सड़क दुर्घटनाओं में कमी आ सकें। इस दौरान उन्होंने काऊ कैचर की उपलब्धता की जानकारी ली। इसके साथ ही उन्होंने इसकी नियमित मॉनिटरिंग के निर्देश दिए।
कन्या छात्रावासों का नियमित करें निरीक्षण
कलेक्टर श्री सिन्हा ने छात्रावास में निवासरत बालिकाओं के सुविधाओं और सुरक्षा को लेकर निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि छात्रावास में निवासरत बालिकाओं को किसी प्रकार की समस्या न हो सुनिश्चित किया जाए एवं जिन महिला अधिकारियों को छात्रावास निरीक्षण में ड्यूटी लगी है वे नियमित रुप से छात्रावास का निरीक्षण करें। उन्होंने कहा कि बालिका छात्रावास में कोई भी पुरुष कर्मी नही होना चाहिए। उन्होंने एसडीएम एवं सीईओ जनपद को सुनिश्चित करने एवं स्थानांतरित कर्मी की जगह अन्य महिला कर्मी को रखने के निर्देश दिए। उन्होंने पुलिस विभाग को भी निरीक्षण के निर्देश दिए।
गड्डे मुक्त हो सड़के, लगातार करें कार्य
कलेक्टर श्री सिन्हा ने सड़क सुरक्षा के संबंध में बैठक ली। उन्होंने पीडब्ल्यूडी को निर्देशित किया कि जिले की सड़के गड्डे मुक्त होना चाहिए। उन्होंने विभाग को निर्देशित किया कि सड़कों के गड्ढों को युद्ध स्तर पर भरने का कार्य किया जाएं। इस दौरान उन्होंने विभागीय अधिकारियों एवं ठेकेदारों को फील्ड में नियमित कार्य करने के निर्देश दिए। जिससे लगातार सड़कों गड्डे का फिलिंग का कार्य किया जा सकें।

TAGGED:raigarh newsraigarh news hindi
Share This Article
Facebook Twitter Email Copy Link Print
Previous Article समय-सीमा तय कर सीएचसी पुसौर का काम जल्द पूरा करें- कलेक्टर, स्कूलों के निरीक्षण में पहुंचे कलेक्टर ने मरम्मत कार्य की गति बढ़ाने के दिए निर्देश
Next Article जुर्डा खेल मैदान विकास के लिए खिलाड़ियों ने की विधायक प्रकाश नायक से मुलाकात
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Might Also Like

रायगढ़क्राईम

Raigarh News; युवती को शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने वाला आरोपी बादल सिंह गिरफ्तार

4 hours ago
रायगढ़क्राईम

Raigarh News; शिवा नगर में देह व्यापार का भंडाफोड़, 2 आरोपी गिरफ्तार, पीटा एक्ट के तहत कार्यवाही, बाहर से महिलाओं को बुलाकर कराया जा रहा था देह व्यापार

4 hours ago
रायगढ़

Raigarh News; बीटी सड़क निर्माण में अनियमितता पर जिला प्रशासन का कड़ा एक्शन, लगातार शिकायतों पर कलेक्टर का औचक निरीक्षण, घटिया निर्माण उजागर

1 day ago
रायगढ़क्राईम

Raigarh News; महिला से दुष्कर्म करने वाला आरोपी 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार, कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म, अश्लील फोटो-वीडियो बनाकर देता रहा धमकी

1 day ago
pitaranews.com

Contact 8839364394
Email - pitaranews786@gmail.com, 
Address : Industrial Area Bank Colony Road, 
Raigarh CG 496001

© Copyright 2024, All Rights Reserved | PITARA NEWS
  • छत्तीसगढ़
  • खास खबर
  • रायपुर
  • रायगढ़
  • सारंगढ़
  • राजनीति
  • क्राईम
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?