रायगढ़ में आकाश झुला से गिरा युवक; मौत, दशहरा के दिन हुआ हादसा

मामले की जांच में जुटी पुलिस, सुरक्षा व्यवस्था पर उठने लगे सवाल

रायगढ़. छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिला के खरसिया में मीना बाजार का संचालन किया जा रहा है, जहां दशहरा के दिन आकाश झूला झूल रहे एक युवक का ऊँचाई से गिरने से मौत हो गई। घटना के बाद मामले की सूचना पर पुलिस ने आगे की जांच शुरू कर दिए हैं।मामला खरसिया थाना क्षेत्र का है। मिली जानकारी के मुताबिक पठानपारा का रहने वाला नकुल निषाद 39 साल मंगलवार को दशहरा के दिन खरसिया के नगर पालिका परिषद के मैदान में संचालित मीना बाजार घुमाने गया था। जहां शाम में वह आकाश झुला झूलने बैठा और आकाश झुला झूलते दौरान अचानक से ऊंचाई से अनियंत्रित होकर गिर गया। जिससे उसके सिर चेहरे पर गंभीर चोट आयी। घटना से नकुल घायल होकर बेहोश हो गया।

अस्पताल ले जाने से पहले हुई मौत

घटना से आसपास के लोगों की काफी भीड़ मौके पर इकट्ठा हो गई इसके बाद उसे गंभीर हालत में उपचार के लिए अस्पताल ले जाया जाता लेकिन उससे पहले ही नकुल ने मौके पर ही दम तोड़ दिया इसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई जहां पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया।

पुलिस आगे की जांच में जुटी

वहीं इस घटना से मीना बाजार की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं। बताया जा रहा है कि युवक शराब के नशे में था और इसी वजह से अनियंत्रित होकर वह आकाश झूले से नीचे गिर गया। फिलहाल पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *