By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
pitaranews.com
  • छत्तीसगढ़
  • खास खबर
  • रायपुर
  • रायगढ़
  • सारंगढ़
  • राजनीति
  • क्राईम
Reading: सकारात्मक सोच ही समाज को सकारात्मक नेतृत्व दे सकता है – आचार्य राकेश, रामदास द्रौपदी फाउंडेशन द्वारा पुसौर के छिछोर उमरिया में किया गया वृहद पौधरोपण
Whatsapp Facebook Youtube Twitter
Breaking
Raigarh News; युवती को शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने वाला आरोपी बादल सिंह गिरफ्तार
Raigarh News; शिवा नगर में देह व्यापार का भंडाफोड़, 2 आरोपी गिरफ्तार, पीटा एक्ट के तहत कार्यवाही, बाहर से महिलाओं को बुलाकर कराया जा रहा था देह व्यापार
स्थानीय खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहन; अदाणी फाउंडेशन ने ग्राम स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं को दिया सहयोग
Raigarh News; बीटी सड़क निर्माण में अनियमितता पर जिला प्रशासन का कड़ा एक्शन, लगातार शिकायतों पर कलेक्टर का औचक निरीक्षण, घटिया निर्माण उजागर
Raigarh News; महिला से दुष्कर्म करने वाला आरोपी 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार, कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म, अश्लील फोटो-वीडियो बनाकर देता रहा धमकी
Whatsapp Youtube Facebook Twitter Telegram

Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
pitaranews.com > रायगढ़ > सकारात्मक सोच ही समाज को सकारात्मक नेतृत्व दे सकता है – आचार्य राकेश, रामदास द्रौपदी फाउंडेशन द्वारा पुसौर के छिछोर उमरिया में किया गया वृहद पौधरोपण
रायगढ़

सकारात्मक सोच ही समाज को सकारात्मक नेतृत्व दे सकता है – आचार्य राकेश, रामदास द्रौपदी फाउंडेशन द्वारा पुसौर के छिछोर उमरिया में किया गया वृहद पौधरोपण

Mohsin Khan
Last updated: 11 August 2023 13:12
Mohsin Khan 5 Min Read
Share

रायगढ़. जिले के विकासखण्ड पुसौर अंतर्गत ग्राम छिछोर उमरिया में निर्माणाधीन आलेख महिमा के ध्वनि मंदिर परिसर में वृहद पौधरोपण कार्यक्रम किया गया। इस कार्यक्रम में आसपास के गांवों से लगभग एक हजार गणमान्य जन व मातृशक्ति ने भाग लिया। उक्त कार्यक्रम के आरम्भ में उपस्थित गणमान्य लोगों ने अतिथि सुनील रामदास व संत प्रमुख भगवान दास एवं आचार्य राकेश का फूल माला से स्वागत किया। उसके पश्चात् उपस्थित सभा को सुनील रामदास व आचार्य राकेश ने संबोधित किया। सभा में संबोधन के दौरान सुनील रामदास कहा कि आने वाले भविष्य में पानी की कमी होना तय है और पौधरोपण एक ऐसा माध्यम है, जिससे जीव जगत के ओर आने वाले संकट को टाला जा सकता है। क्योंकि वनों के पास वर्षा अधिक होती है और हमारा जीवन भी इन पेड़-पौधों से ही जुड़ा हुआ है। इस तथ्य को इस प्रकार भी कहा जा सकता है कि प्रकृति और जीवन को पेड़-पौधे आपस में जोड़कर रखने का कार्य करते हैं। इसलिए समाज में मैं अपनी क्षमता के अनुरूप जागरण का कार्य कर रहा हूं।
जिससे कि आने वाली पीढ़ी को सुरक्षित भविष्य दिया जा सके। वहीं आचार्य राकेश ने अपने संबोधन में कहा कि सुनील जी को समाजसेवा और नेतृत्व क्षमता पैतृक रूप से मिली है। इसलिए वे समाज के लिए सकारात्मक विचार रखते हैं और समाज को ऐसा नेतृत्व ही सकारात्मक दिशा दे सकता है। उसके पश्चात् उपस्थित जन व मातृशक्ति के सहयोग से आलेख महिमा के ध्वनि मंदिर परिसर में वृहद पौधरोपण किया गया। उक्त कार्यक्रम में मुख्य रूप से छिछोर उमरिया आलेख महिमा आश्रम के संत प्रमुख भगवान दास, तुरंगा गुरुकुल के आचार्य राकेश, कार्यक्रम संयोजक व भाजपा युवा मोर्चा मंडल पुसौर के उपाध्यक्ष दुःखनाशन गुप्ता, पूर्व भाजपा मंडल पुसौर के अध्यक्ष ईश्वर गुप्ता, पुसौर भाजपा युवा मोर्चा के महामंत्री अविनाश गुप्ता, नकुल गुप्ता, लोमस पटेल, देवार चंद गुप्ता, केतन गुप्ता, एकादशिया खम्हारी, तुलेश्वर गुप्ता, भोजराज गुप्ता, मोनू राम गुप्ता, वरूण गुप्ता, अशोक भोय, जदुमणि भोय, भाजपा मंडल के उपाध्यक्ष शिशुपाल गुप्ता, शक्ति केन्द्र संयोजक सुभाष गुप्ता, चैतन्य गुप्ता, विराट भोय, बल्लब गुप्ता, जगदीश गुप्ता, सक्राजीत भोय, शंभू गुप्ता, नरसिंह गुप्ता, प्रदीप गुप्ता, सरपंच प्रतिनिधि लक्ष्मण सिदार, स्वयंवर भोय, कोतमा सरपंच आशीष गुप्ता, बी.डी.सी. पुनीराम सिदार, ग्राम बाराटोली के सरपंच प्रतिनिधि परमेश्वर गुप्ता, जिला पंचायत सदस्य गोपिका गुप्ता, प्रतिनिधि प्रमोद गुप्ता, श्रवण प्रधान, श्रवण निषाद, रोहित गुप्ता, रजनी श्रीवास सहित सैकडो गणमान्य जन व मातृ शक्ति की उपस्थिति रही।

नगर में चल रहे “ओम नमः शिवाय” अनुष्ठान स्थल पर किया गया पौध वितरण
नगर में राजा महल के पास चल रहे ओम नमः शिवाय जाप स्थल पर श्रद्धालु गण के बीच रामदास द्रौपदी फाउंडेशन द्वारा पौध वितरण किया गया। ज्ञात हो कि यह अनुष्ठान गत 14 जूलाई से आरम्भ हुआ है और आगामी 21 अगस्त तक चलेगा। जिसके समापन के पश्चात् मंत्र से सिद्ध रूद्राक्ष जन समान्य के बीच वितरित किया जाएगा। वहीं 11 जुलाई को लोगों में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता लाने के दृष्टि से आम, आंवला, नीम आदि के पौधे जन सामान्य में वितरित किए गए। इस अवसर पर सामाजिक विषय के चिंतक डॉ. राजकुमार भारद्वाज व रामदास द्रौपदी फाउंडेशन के चेयरमैन सुनील रामदास के हाथों जन सामान्य में पौधे वितरित किए गए। इस विषय में सुनील रामदास ने कहा कि पूजा परमात्मा के प्रति कृतज्ञता ज्ञापित करने का माध्यम है और उससे मनुष्य में आत्म चैतन्यता भी जागृत होती है। ऐसे अनुष्ठानों में सेवा देना हमारे लिए सौभाग्य का विषय है।

गोपालपुर में भी किया गया पौधरोपण
जिला मुख्यालय से लगभग 7 किलोमीटर दूर स्थित ग्राम गोपालपुर के फुटहा तलाब के चारों ओर मेड़ पर गत 9 जुलाई को पौधरोपण किया गया। इस अवसर पर स्थानीय गणमान्य जन सर्वश्री भोग सिंह सिदार, कन्हाई लाल सिदार, सुकालूराम उरांव, लखन लाल यादव, डमरूधर सिदार, शखिराम मैत्री, ननकी चौहान, मदन महंत, समाजसेवी विजय देशमुख, दीपक, लोचन आदि की उपस्थिति रही। इन्होंने रामदास द्रौपदी फाउंडेशन के पर्यावरण संरक्षण अभियान की प्रशंसा करते हुए कहा कि हमें आने वाली पीढ़ी को यदि सुरक्षित भविष्य देना है, तो स्वस्थ पर्यावरण बनाने हेतु सामूहिक प्रयास करना होगा। इस अभियान के संचालन में सहयोग देने वाले राम नंदन यादव के कार्यों की भी उपरोक्त जन ने प्रशंसा की।

TAGGED:raigarh newsraigarh news hindi
Share This Article
Facebook Twitter Email Copy Link Print
Previous Article 19 से 21 सितम्बर तक पूरी गरिमा के साथ चक्रधर समारोह का होगा तीन दिवसीय आयोजन, जिला प्रशासन ने शुरू की तैयारियां, समारोह में शामिल होने 31 अगस्त तक स्थानीय कलाकार कर सकते है आवेदन
Next Article कांग्रेस सरकार की तुलना में मोदी सरकार ने छग रेलवे में हजार करोड़ से अधिक खर्च किया:- गोमती साय
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Might Also Like

रायगढ़क्राईम

Raigarh News; युवती को शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने वाला आरोपी बादल सिंह गिरफ्तार

7 hours ago
रायगढ़क्राईम

Raigarh News; शिवा नगर में देह व्यापार का भंडाफोड़, 2 आरोपी गिरफ्तार, पीटा एक्ट के तहत कार्यवाही, बाहर से महिलाओं को बुलाकर कराया जा रहा था देह व्यापार

7 hours ago
रायगढ़

Raigarh News; बीटी सड़क निर्माण में अनियमितता पर जिला प्रशासन का कड़ा एक्शन, लगातार शिकायतों पर कलेक्टर का औचक निरीक्षण, घटिया निर्माण उजागर

1 day ago
रायगढ़क्राईम

Raigarh News; महिला से दुष्कर्म करने वाला आरोपी 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार, कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म, अश्लील फोटो-वीडियो बनाकर देता रहा धमकी

1 day ago
pitaranews.com

Contact 8839364394
Email - pitaranews786@gmail.com, 
Address : Industrial Area Bank Colony Road, 
Raigarh CG 496001

© Copyright 2024, All Rights Reserved | PITARA NEWS
  • छत्तीसगढ़
  • खास खबर
  • रायपुर
  • रायगढ़
  • सारंगढ़
  • राजनीति
  • क्राईम
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?