रायगढ़ में 6 सूत्रीय मांगो को लेकर पेंशनर्स संघ का प्रदर्षन, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

रायगढ़. बढ़ती हुई महंगाई से चिंतित, महंगाई भत्ता की घोषणा नहीं होने से क्षुब्ध पेंशनर्स, कर्मचारियों ने छत्तीसगढ़ कर्मचारी – अधिकारी पेंशनर्स एसोसिएशन और छत्तीसगढ़ प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ रायगढ़ के आव्हान पर कलेक्ट्रेट गेट में प्रदर्शन कर दीपावली पूर्व प्रदेश के पेंशनर्स एवं कर्मचारियों को लंबित दो प्रतिशत महंगाई भत्ता की घोषणा की मांग, मोदी की गारंटी को लागू करने के लिए नारेबाजी की। प्रदर्शन पश्चात शेख कलीमुल्लाह, संजीव सेठी के नेतृत्व में रैली कलेक्ट्रेट पहुंचा, जहां 6 सूत्रीय मांगों के निराकरण हेतु मुख्यमंत्री और मुख्य सचिव के नाम डिप्टी कलेक्टर शिल्पा भगत को ज्ञापन दिया। ज्ञापन में उल्लेख किया गया है कि प्रदेश के पेशनरों व कर्मचारियों को जनवरी 26 से लंबित दो प्रतिशत महंगाई भत्ते का एरियर्स सहित भुगतान दीपावली पूर्व किया जाए। प्रदेश के पेंशनरों को कैशलेस चिकित्सा की सुविधा दी जाए, आंध्रप्रदेश के पेंशनरों के समान छत्तीसगढ़ के पेंशनरों को 70 वर्ष के आयु पर पेंशन में 10 प्रतिशत की वृद्धि ,75 वर्ष की आयु पर 15% वृद्धि एवं 80 वर्ष की आयु पर 20% पेंशन में वृद्धि की जाए, पेंशनर्स कल्याण परिषद का पुनर्गठन कर पेंशनरों की समस्याओं के निदान के लिए शासन स्तर पर प्रत्येक 3 माह में बैठक आयोजित की जाए। मुख्यमंत्री तीर्थयात्रा योजना में पेंशनरों को शामिल किया जाए, उच्च न्यायालय के निर्णय का पालन करते हुए पेंशनरों के 86 माह के महंगाई भत्ते का लंबित एरियर्स का भुगतान किया जाए। प्रदर्शन में छत्तीसगढ़ अधिकारी-कर्मचारी पेंशनर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष शेख कलीमुल्लाह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष विष्णु यादव, उपाध्यक्ष रवि गुप्ता, जिला पदाधिकारी सुदर्शन उरांव, एसएल भगत, निराकार चौहान, हिलेरियुस लकड़ा, मोहम्मद लतीफ, टिल्लूराम पटेल, मदन सिंह सिदार, नंदलाल डनसेना, गौतम पटेल, नकुल प्रसाद सोनी आदि छत्तीसगढ़ प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय-कर्मचारी संघ के कार्यकारी अध्यक्ष संजीव सेठी, मार्गदर्शक मंडल सदस्य डॉ. माधुरी त्रिपाठी महामंत्री वेदप्रकाश अजगल्ले, सचिव विकास तिवारी, कर्मचारी नेता विवेकानंद पटनायक, अविनाश भगत, कलीम बख्श, कमल सारथी, खेमराज लहरे सहित काफी संख्या में पेंशनर्स व कर्मचारी शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *