By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
pitaranews.com
  • छत्तीसगढ़
  • खास खबर
  • रायपुर
  • रायगढ़
  • सारंगढ़
  • राजनीति
  • क्राईम
Reading: रायगढ़ के दर्जनों ध्वजारोहण कार्यक्रमों में शामिल हुए सुनील रामदास
Whatsapp Facebook Youtube Twitter
Breaking
Raigarh News; युवती को शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने वाला आरोपी बादल सिंह गिरफ्तार
Raigarh News; शिवा नगर में देह व्यापार का भंडाफोड़, 2 आरोपी गिरफ्तार, पीटा एक्ट के तहत कार्यवाही, बाहर से महिलाओं को बुलाकर कराया जा रहा था देह व्यापार
स्थानीय खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहन; अदाणी फाउंडेशन ने ग्राम स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं को दिया सहयोग
Raigarh News; बीटी सड़क निर्माण में अनियमितता पर जिला प्रशासन का कड़ा एक्शन, लगातार शिकायतों पर कलेक्टर का औचक निरीक्षण, घटिया निर्माण उजागर
Raigarh News; महिला से दुष्कर्म करने वाला आरोपी 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार, कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म, अश्लील फोटो-वीडियो बनाकर देता रहा धमकी
Whatsapp Youtube Facebook Twitter Telegram

Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
pitaranews.com > रायगढ़ > रायगढ़ के दर्जनों ध्वजारोहण कार्यक्रमों में शामिल हुए सुनील रामदास
रायगढ़

रायगढ़ के दर्जनों ध्वजारोहण कार्यक्रमों में शामिल हुए सुनील रामदास

Mohsin Khan
Last updated: 16 August 2023 17:47
Mohsin Khan 4 Min Read
Share

रायगढ़. नगर के भाजपा मुख्यालय में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सुबह 8 बजे भाजपा कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में ध्वजारोहण किया गया। इस अवसर पर भाजपा नेता व रामदास द्रौपदी फाउंडेशन के चेयरमैन सुनील रामदास ने आरोहित राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी। उपरोक्त कार्यक्रम में जिला भाजपा के वरिष्ठ उपाध्यक्ष कौशलेश मिश्रा द्वारा ध्वज आरोहित किया गया।

उक्त कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश कार्य समिति के सदस्य गुरूपाल भल्ला, वरिष्ठ भाजपा नेता मुकेश जैन, भाजपा नेता ज्ञानु गौतम, शीला तिवारी, मंडल अध्यक्ष डिग्रीलाला साहू सहित सैकड़ो भाजपा कार्यकर्ताओं ने आपस में एक दूसरे को मिठाइयां खिलाकर स्वतंत्रता दिवस की खुशियां मनाई। उसके पश्चात् सुनील रामदास द्वारा गांधी चौक पहुंचकर गांधी जी के प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। तत्पश्चात् उनके द्वारा सुभाष चौक में स्थापित नेता जी सुभाष चन्द्र बोस के प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। उसके बाद वे करगिल चौक पहुंचे और वहां स्थापित वीर जवानों की प्रतिमा पर उन्होंने श्रद्धा सुमन अर्पित की। उसके पश्चात् बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ चौक पर लायंस क्लब रायगढ़ मिडटाउन के अध्यक्ष विजय हरि अग्रवाल के नेतृत्व में आयोजित ध्वजारोहण कार्यक्रम में सुनील रामदास शामिल हुए और उनके द्वारा ध्वज को सलामी दी गयी।

इस अवसर पर रामदास द्रौपदी फाउंडेशन द्वारा नगर के गणमान्यजन में पौधे वितरित किए गए। उक्त कार्यक्रम में अध्यक्ष लायंन विजय हरि अग्रवाल, आनंद बेरीवाल, सुभाष चिराग, अनुराग मित्तल, पुरंजन पटेल, कविता बेरीवाल, लता डोरा, रेखा महामिया, रेणु गोयल, पुनम सोलंकी, कविता अग्रवाल सहित अनेकों मातृशक्ति की उपस्थिति रही। उसके बाद रोटरी चौक पर रोटरी ग्रेटर के अध्यक्ष विकास अग्रवाल के नेतृत्व में क्लब द्वारा आयोजित ध्वजारोहण कार्यक्रम में सुनील रामदास शामिल हुए और ध्वज को उनके द्वारा सलामी दी गयी। उसके बाद गौशाला चौक पर अमित यादव द्वारा आयोजित ध्वजारोहण कार्यक्रम में उन्होंने ध्वजारोहण किया।

उक्त कार्यक्रम में उनके द्वारा भारत माता के तैलचित्र की आरती की गयी। उसके बाद इस कार्यक्रम में वहां उपस्थित लोगों व बच्चों में उनके करकमलों से प्रसाद का वितरण किया गया। उसके बाद शहीद चौक में आयोजित ध्वजारोहण कार्यक्रम में वे शामिल हुए। उक्त कार्यक्रम सुशील मित्तल, दीपक डोरा सहित गणमान्यजन द्वारा आयोजित किया गया था। इस कार्यक्रम में उन्होंने चौक में स्थापित शहीदों के प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और ध्वज को सलामी दी। उक्त अवसर पर बच्चों द्वारा स्केटिंग की अद्भुत प्रस्तुति भी दी गयी, जिसके बाद बच्चों में पुरस्कार व मिठाइयां वितरित की गयी।

उसके बाद नगर के अटल चौक में ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किया गया था, जिसमें भाजपा के प्रदेश महामंत्री ओम प्रकाश चौधरी द्वारा ध्वजारोहण किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य गुरूपाल भल्ला, विवेक रंजन सिंहा, वरिष्ठ भाजपा नेता मुकेश जैन, सुभाष पाण्डेय, श्रीकांत सोमावार, ज्ञानु गौतम, आलोक सिंह सहित महिला मोर्चा से अनेकों भाजपा नेत्री उपस्थित रहीं। इस अवसर पर सुनील रामदास ने ध्वज को सलामी दी और उसके बाद सभी भाजपा कार्यकर्ताओं ने आपस में मिठाइयां बांटकर स्वतंत्रता दिवस की खुशियां मनाई। स्वतंत्रता दिवस के दिन सबसे अंत में रामदास नर्सरी में सुनील रामदास द्वारा ध्वजारोहण किया गया, जिसके बाद नर्सरी में कार्यरत सहयोगियों में मिठाइयां बांटकर स्वतंत्रता दिवस की खुशियां मनाई गयी।

TAGGED:raigarh newsraigarh news hindi
Share This Article
Facebook Twitter Email Copy Link Print
Previous Article Raigarh news: राजीव नगर सरस्वती शिशु मंदिर में भाजपा नेता विकास केडिया ने किया ध्वजारोहण 
Next Article Raigarh news: राष्ट्र निर्माण में अपना पूरा योगदान दे रही है जेएसपी- नवीन जिंदल, जिंदल स्टील एंड पाॅवर के रायगढ़ संयंत्र में मनाया गया स्वतंत्रता दिवस
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Might Also Like

रायगढ़क्राईम

Raigarh News; युवती को शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने वाला आरोपी बादल सिंह गिरफ्तार

4 hours ago
रायगढ़क्राईम

Raigarh News; शिवा नगर में देह व्यापार का भंडाफोड़, 2 आरोपी गिरफ्तार, पीटा एक्ट के तहत कार्यवाही, बाहर से महिलाओं को बुलाकर कराया जा रहा था देह व्यापार

4 hours ago
रायगढ़

Raigarh News; बीटी सड़क निर्माण में अनियमितता पर जिला प्रशासन का कड़ा एक्शन, लगातार शिकायतों पर कलेक्टर का औचक निरीक्षण, घटिया निर्माण उजागर

1 day ago
रायगढ़क्राईम

Raigarh News; महिला से दुष्कर्म करने वाला आरोपी 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार, कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म, अश्लील फोटो-वीडियो बनाकर देता रहा धमकी

1 day ago
pitaranews.com

Contact 8839364394
Email - pitaranews786@gmail.com, 
Address : Industrial Area Bank Colony Road, 
Raigarh CG 496001

© Copyright 2024, All Rights Reserved | PITARA NEWS
  • छत्तीसगढ़
  • खास खबर
  • रायपुर
  • रायगढ़
  • सारंगढ़
  • राजनीति
  • क्राईम
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?