एकेडमी के सक्षम का चयन विनू मांकड़ ट्राफी में हुआ है, दोनों खिलाड़ियों का चयन जिले के लिए गर्व का अवसर
रायगढ़. जिंदल पाॅवर तमनार द्वारा खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में क्रिकेट प्रतिभाओं को निखारने के लिए ओपी जिंदल क्रिकेट एकेडमी का संचालन किया जा रहा है। यहां प्रषिक्षण से खिलाड़ियों को अलग अलग प्लेटफार्म में खेलने का मौका मिल रहा है। ओपी जिंदल क्रिकेट एकेडमी घरघोड़ा से नियमित रूप से प्रषिक्षण लेने वाले राहुल प्रधान का चयन छत्तीसगढ़ रणजी टीम के लिए हुआ है। राहुल प्रधान अभी गुजरात में चल रहे रणजी ट्राफी क्रिकेट प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ की ओर से खेल रहे हैं। प्रतियोगिता के तीसरे दिन उन्हें बैटिंग का मौका मिला। आठवें नंबर पर आकर उन्होंने षानदार बल्लेबाजी की और भारतीय क्रिकेट टीम के आॅल राउंडर रविंद्र जडेजा और जयदेव उनदकट जैसे गेंदबाजों का सामना करते हुए नाबाद 41 रन बनाए।जिंदल पाॅवर तमनार न सिर्फ सामाजिक उत्तरदायित्वों के तहत क्षेत्र के गांवों में विकास के काम करा रहा है, बल्कि विभिन्न खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित कर रहा है। क्रिकेट भारत के सबसे लोकप्रिय खेलों में षामिल है। जिंदल फाउंडेषन की चेयरपर्सन षालू जिंदल के निर्देष व उनके नेतृत्व में खेल के क्षेत्र में भी काम किया जा रहा है। इसी कड़ी में जिंदल फाउंडेषन द्वारा घरघोड़ा में ओपी जिंदल क्रिकेट एकेडमी का संचालन किया जा रहा है। यहां क्षेत्र के खिलाड़ियों को क्रिकेट की बारीकियों से अवगत करा कर उन्हें बड़े मंचों के लिए निखारने का काम किया जा रहा है। इसका परिणाम भी दिखने लगा है। एकेडमी के कई खिलाड़ियों का चयन अलग अलग स्तर पर हो चुका है। बड़ी उपलब्धि भी ओपी जिंदल एकेडमी के नाम जुड़ गई है। इस एकेडमी से प्रषिक्षित राहुल प्रधान का चयन रणजी ट्राॅफी क्रिकेट प्रतियोगिता के लिए छत्तीसगढ़ की टीम में हुआ है।
39Û42 की औसत से बनाए नाबाद 41 रन
रणजी ट्राॅफी का पहला मैच छत्तीसगढ़ और सौराश्ट्र के बीच खेला जा रहा है। चार दिनों के इस मैच में टाॅस छत्तीसगढ़ के कप्तान ने जीता और बाॅलिंग करने का निर्णय लिया। सौराश्ट्र के खिलाफ बैटिंग का मौका राहुल प्रधान को तीसरे दिन मिला। इस मौके का राहुल ने भरपूर फायदा उठाया। आठवें नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए उन्होंने 104 गेंदों का सामना किया और 41 रनों की नाबाद पारी खेली। रविंद्र जडेजा जैसे बाॅलर के सामने एकाग्रता के साथ बल्लेबाजी करना बांए हाथ के बैट्समैन राहुल की बल्लेबाजी कौषल को प्रदर्षित करता है।
सक्षम का चयन वीनू मांकड़ ट्राॅफी के लिए
ओपी जिंदल क्रिकेट एकेडमी घरघोड़ा की एक और उपलब्धि है। यहां के खिलाड़ी सक्षम चैबे का चयन वीनू मांकड़ ट्राॅफी के लिए हुआ है। सक्षम लेफ्ट हैंड बाॅलर हैं और अंडर 19 में बिलासपुर की ओर से खेलते हैं। चेयरपर्सन ने दी षुभकामनाएंजिंदल फाउंउेषन की चेयरपर्सन षालू जिंदल ने ओपी जिंदल क्रिकेट एकेडमी के दोनों खिलाड़ियों के चयन होने पर हर्श व्यक्त किया है। उन्होंने अपने आॅफिषियल सोषल मीडिया साइट में दोनों खिलाड़ियों का फोटो षेयर करते हुए उन्हें षुभकामनाएं दी है तथा यह प्रतिबद्धता दोहराई है कि जिंदल फाउंडेषन प्रतिभाओं को आगे लाने के लिए हमेषा काम करता रहेगा।