इलाज के बाद शावक की हालत में सुधार, निगरानी जारी
सीसीएफ बिलासपुर वृत्त मनोज पांडे के अनुसार, उपचार के बाद हाथी शावक की हालत में सुधार बताया जा रहा है। वहीं धरमजयगढ़ एसडीओ एसडी दीवान ने बताया कि शावक करीब 6 साल का है और अकेले विचरण कर रहा था। ट्रैकरों की सूचना पर वन अमला मौके पर पहुंचा और उसका उपचार शुरू कराया गया। विशेषज्ञ चिकित्सक भी पहुंच रहे हैं। इलाज के बाद भी शावक पर लगातार निगरानी रखी जाएगी।








