धरमजयगढ़ वनमंडल में नर हाथी का शव बरामद, जांच के लिए डॉग स्क्वाड की ली जा रही मदद

रायगढ़. आज दिनांक 27 नवंबर 2026 को वनमंडल धरमजयगढ़ के अंतर्गत परिक्षेत्र धरमजयगढ़ के ग्राम बरतापाली स्थित कक्ष क्रमांक (कम्पार्टमेंट नंबर) 437 में एक नर हाथी का शव प्राप्त हुआ है। प्रथम दृष्टया मृत्य का कारण करंट प्रतीत हो रहा है। घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग के वरिष्ठ अधिकारी एवं मैदानी अमला तत्काल मौके पर पहुंचे और घटनास्थल को सुरक्षित किया गया। हाथी की मृत्यु के वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए पशु चिकित्सकों की टीम द्वारा शव परीक्षण (पोस्टमार्टम) की कार्रवाई की जाएगी। प्रकरण की सूक्ष्म और निष्पक्ष जांच सुनिश्चित करने के लिए वन विभाग द्वारा डॉग स्क्वाड (श्वान दल) की भी मदद ली जा रही है, ताकि घटनास्थल व आसपास के क्षेत्र की बारीकी से छानबीन की जा सके। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच पूरी होने के बाद ही मृत्यु के स्पष्ट कारणों की पुष्टि हो सकेगी। वनमंडलाधिकारी वनमंडल धरमजयगढ़

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *