By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
pitaranews.com
  • छत्तीसगढ़
  • खास खबर
  • रायपुर
  • रायगढ़
  • सारंगढ़
  • राजनीति
  • क्राईम
Reading: Raigarh News: सर्वहारा वर्ग के चहेते जयंत का मजबूत जनाधार उनकी दावेदारी का प्रबल आधार
Whatsapp Facebook Youtube Twitter
Breaking
Raigarh News; बीटी सड़क निर्माण में अनियमितता पर जिला प्रशासन का कड़ा एक्शन, लगातार शिकायतों पर कलेक्टर का औचक निरीक्षण, घटिया निर्माण उजागर
Raigarh News; महिला से दुष्कर्म करने वाला आरोपी 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार, कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म, अश्लील फोटो-वीडियो बनाकर देता रहा धमकी
Raigarh News; पुसौर में नाबालिग से छेड़छाड़ करने वाला आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा रिमांड पर, आरोपी करीब एक माह से गिरफ्तारी के भय से फरार होकर छिपा हुआ था
Raigarh News; केलो बिहार में देह व्यापार का भंडाफोड़, 2 आरोपी गिरफ्तार, पीटा एक्ट के तहत कार्यवाही, किराये के मकान में बाहर से महिलाओं को लाकर कराया जा रहा था देह व्यापार, SSP शशि मोहन सिंह का सख्त संदेश— जिले में किसी भी प्रकार का अनैतिक कार्य बर्दाश्त नहीं
7.50 लाख की नशीली इंजेक्शन के साथ 3 आरोपी जेल दाखिल, संभागीय आबकारी उड़नदस्ता टीम की बड़ी कार्रवाई
Whatsapp Youtube Facebook Twitter Telegram

Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
pitaranews.com > राजनीति > Raigarh News: सर्वहारा वर्ग के चहेते जयंत का मजबूत जनाधार उनकी दावेदारी का प्रबल आधार
राजनीतिरायगढ़

Raigarh News: सर्वहारा वर्ग के चहेते जयंत का मजबूत जनाधार उनकी दावेदारी का प्रबल आधार

Mohsin Khan
Last updated: 31 August 2023 13:46
Mohsin Khan 4 Min Read
Share

Raigarh News: रायगढ़. रायगढ़ विधान सभा में इस बार कांग्रेस के कई नामचीन नेताओं ने विधायक टिकट के लिए दावेदारी प्रस्तुत की है। इसी कड़ी में विधायक प्रकाश नायक के क्षत्रप माने जाने वाले रायगढ़ जिले के कद्दावर नेता सभापति जयंत ठेठवार की दावेदारी ने सभी को चौकातें हुए उनके माथे पर बल ला दिया है। गौरतलब हो कि गत विधान सभा चुनाव में जयंत ठेठवार ने बतौर जिलाध्यक्ष प्रकाश नायक को विधायक बनाने की नींव रखी थी लेकिन इस बार उन्होंने स्वयं विधान सभा का आवेदन प्रस्तुत कर रायगढ़ की राजनीति में हलचल मचा दी है। रायगढ़ के दिग्गज नेताओं में शुमार जयंत के बारे में राजनीतिक जानकारों ने इनके प्रबल दावेदारी के बारे में हमें कुछ ऐसी खासियतें बताई हैं जो अन्य दावेदारों से इन्हें मजबूत बनाती है। आईए जानते हैं कैसे..

सर्वहारा वर्ग में स्वीकार्यता
जयंत की राजनीतिक और सामाजिक छवि अन्य कांग्रेसी नेताओं की तुलना में सर्वहारा वर्ग में अधिक स्वीकार्य है। उनकी साफ-सुथरी छवि लोगों को रास आती है। जयंत को पसंद करने वाले मतदाताओं में अग्रवाल, सिंधी, सिख और ईसाई समुदाय के लोग बड़ी संख्या में शामिल हैं। कांग्रेस को जयंत की बेदाग छवि का लाभ चुनाव में मिल सकता है। यादव समाज के साथ-साथ शहर के लगभग प्रत्येक समाज के लोग जयंत को बेहद पसंद करते हैं।

मजबूत जनाधार जयंत का आधार
रायगढ़ में कांग्रेस हो या बीजेपी यदि सबसे अधिक जनाधार वाले नेता जयंत ठेठवार को कहा जाए तो ये अतिसंयोक्ति नहीं होगी क्योंकि तीन दशकों के अधिक समय से राजनीति कर रहे जयंत को रायगढ़ का हर मतदाता चेहरे से जानता है। कांग्रेस के ग्रामीण हो या शहरी प्रत्येक नेता एवं कार्यकर्ता से जयंत सीधे तौर पर जुड़े हुए हैं। भाजपा के अलावा अन्य दलों के नेताओं से भी इनके मधुर संबंध हैं। कई जनप्रतिनिधि जयंत को अपना गुरु मानते हैं और उनके मार्गदर्शन में जनसेवा कर रहे हैं। राजनीतिक पंडितों का कहना है कि प्रत्येक चुनावी रणनीती में जयंत ठेठवार की अहम भूमिका रही है। उनकी कुशल रणनीति की बदौलत कांग्रेस को कई सफलता मिली है। जयंत आज रायगढ़ की राजनीति के वो केंद्र बिंदु है जिनके इर्द-गिर्द भाजपा, कांग्रेस एवं अन्य दलों की राजनीति घूमती है। जयंत का मजबूत जनाधार ही उनकी दावेदारी का मजबूत आधार है।

बहरहाल, जयंत ठेठवार की जिताऊ परफॉर्मेंस के बाद जिले में उनकी शख्सियत एक विजेता के रूप में उभरी है। गहरा राजनीतिक अनुभव रखने वाले जयंत अपने वार्ड से अजेय हैं। निगम में नेता प्रतिपक्ष और सभापति रहते हुए इन्होंने कई बार विरोधियों के चक्रव्यूह को भेदा है। आम नागरिकों के हितों के लिए घर-घर तक कांग्रेस सरकार की योजनाओं को पहुंचाया है। जयंत को जब-जब संगठन ने मौका दिया तब-तब उन्होंने कांग्रेस की कमान संभाली है। उनकी इन्हीं खासियतों के मद्देनजर राजनीतिक जानकार उन्हें अन्य दावेदारों की तुलना में मजबूत बताते हुए आगामी विधानसभा चुनाव में एक विनिंग कैंडिडेट के रूप में देख रहें हैं। उनका कहना है कि यदि उच्च नेतृत्व इस बार जयंत ठेठवार पर दांव लगाती है तो कांग्रेस का झंडा एक बार फिर से बुलंद होगा।

क्रमशः ……

TAGGED:aaj ki news raigarhraigarh newsraigarh news hindiराजनीति
Share This Article
Facebook Twitter Email Copy Link Print
Previous Article आओ आप और हम मिलकर विकसित रायगढ़ बनाएँ- सुनील रामदास
Next Article Raigarh News: AICC लीडरशिप डेवलपमेंट मिशन के राष्ट्रीय संयोजक, छत्तीसगढ़ सामान्य सीट के प्रभारी नशिर अहमद पहुँचे रायगढ़
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Might Also Like

रायगढ़

Raigarh News; बीटी सड़क निर्माण में अनियमितता पर जिला प्रशासन का कड़ा एक्शन, लगातार शिकायतों पर कलेक्टर का औचक निरीक्षण, घटिया निर्माण उजागर

18 hours ago
रायगढ़क्राईम

Raigarh News; महिला से दुष्कर्म करने वाला आरोपी 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार, कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म, अश्लील फोटो-वीडियो बनाकर देता रहा धमकी

19 hours ago
क्राईमरायगढ़

Raigarh News; पुसौर में नाबालिग से छेड़छाड़ करने वाला आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा रिमांड पर, आरोपी करीब एक माह से गिरफ्तारी के भय से फरार होकर छिपा हुआ था

2 days ago
रायगढ़क्राईम

Raigarh News; केलो बिहार में देह व्यापार का भंडाफोड़, 2 आरोपी गिरफ्तार, पीटा एक्ट के तहत कार्यवाही, किराये के मकान में बाहर से महिलाओं को लाकर कराया जा रहा था देह व्यापार, SSP शशि मोहन सिंह का सख्त संदेश— जिले में किसी भी प्रकार का अनैतिक कार्य बर्दाश्त नहीं

2 days ago
pitaranews.com

Contact 8839364394
Email - pitaranews786@gmail.com, 
Address : Industrial Area Bank Colony Road, 
Raigarh CG 496001

© Copyright 2024, All Rights Reserved | PITARA NEWS
  • छत्तीसगढ़
  • खास खबर
  • रायपुर
  • रायगढ़
  • सारंगढ़
  • राजनीति
  • क्राईम
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?