By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
pitaranews.com
  • छत्तीसगढ़
  • खास खबर
  • रायपुर
  • रायगढ़
  • सारंगढ़
  • राजनीति
  • क्राईम
Reading: Raigarh News: रायगढ़ विधानसभा से अनिल अग्रवाल चीकू की दावेदारी मजबूत,अनिल क्रिएटिव राजनीति से अपनी राह खुद बनाते, कांग्रेस संगठन में नीचे से लेकर ऊपर तक सभी मानते हैं उनकी राजनीति का लोहा
Whatsapp Facebook Youtube Twitter
Breaking
जंगल में ड्रोन कैमरे से छापेमार, आबकारी उड़नदस्ता टीम ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में महुआ शराब एवं महुआ लाहन जब्त, कई आरोपी फरार
अदाणी फाउंडेशन के आयोजन में ग्रामीण महिलाओं ने दिखाई प्रतिभा, खेल प्रतियोगिताओं और सुआ नृत्य में बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा, विजेताओं को किया गया सम्मानित
कोयलंगा स्कूल में वार्षिकोत्सव संपन्न, छात्राओं ने दी शानदार प्रस्तुती, विशेषज्ञ वार्ता का भी हुआ आयोजन
अदाणी फाउंडेशन ने 500 से अधिक महिलाओं को किया सम्मानित, स्व-सहायता समूहों की महिलाओं के उत्पादों की प्रदर्शनी में मशरूम, टेराकोटा और मसालों को मिली सराहना
राज्य स्तरीय सीनियर हॉकी स्पर्धा में रायगढ़ को मिला तीसरा स्थान, युवा खिलाडियों ने बेहतर खेल का किया प्रदर्शन
Whatsapp Youtube Facebook Twitter Telegram
pitaranews.com
जंगल में ड्रोन कैमरे से छापेमार, आबकारी उड़नदस्ता टीम ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में महुआ शराब एवं महुआ लाहन जब्त, कई आरोपी फरार
अदाणी फाउंडेशन के आयोजन में ग्रामीण महिलाओं ने दिखाई प्रतिभा, खेल प्रतियोगिताओं और सुआ नृत्य में बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा, विजेताओं को किया गया सम्मानित
कोयलंगा स्कूल में वार्षिकोत्सव संपन्न, छात्राओं ने दी शानदार प्रस्तुती, विशेषज्ञ वार्ता का भी हुआ आयोजन
अदाणी फाउंडेशन ने 500 से अधिक महिलाओं को किया सम्मानित, स्व-सहायता समूहों की महिलाओं के उत्पादों की प्रदर्शनी में मशरूम, टेराकोटा और मसालों को मिली सराहना
राज्य स्तरीय सीनियर हॉकी स्पर्धा में रायगढ़ को मिला तीसरा स्थान, युवा खिलाडियों ने बेहतर खेल का किया प्रदर्शन
Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
pitaranews.com > राजनीति > Raigarh News: रायगढ़ विधानसभा से अनिल अग्रवाल चीकू की दावेदारी मजबूत,अनिल क्रिएटिव राजनीति से अपनी राह खुद बनाते, कांग्रेस संगठन में नीचे से लेकर ऊपर तक सभी मानते हैं उनकी राजनीति का लोहा
राजनीतिरायगढ़

Raigarh News: रायगढ़ विधानसभा से अनिल अग्रवाल चीकू की दावेदारी मजबूत,अनिल क्रिएटिव राजनीति से अपनी राह खुद बनाते, कांग्रेस संगठन में नीचे से लेकर ऊपर तक सभी मानते हैं उनकी राजनीति का लोहा

Mohsin Khan
Last updated: 31 August 2023 17:28
Mohsin Khan 5 Min Read
Share

 

Raigarh News: रायगढ़. रायगढ़ में अनिल अग्रवाल चीकू किसी पहचान की मोहताज नहीं। वह हर समय एक जैसे ही रहते हैं फिर वह चुनाव हो, उसके पहले हो या फिर उसके बाद। वह सुलभ हैं और लोगों को सुनते हैं। लोगों के बीच हमेशा रहते हैं और समय-समय पर उनकी आवाज़ भी बन जाते हैं। उनसे हर रायगढ़िया जुड़ा हुआ है। कॉलेज संबंधित हर समस्या लेकर छात्र अभी भी उनसे सलाह और हस्तक्षेप की उम्मीद रखते हैं। भू-विस्थापितों के लिए हमेशा आंदोलन को तैयार चीकू ने इस बार रायगढ़ विधानसभा से अपनी उम्मीदवारी दर्ज कराई है।
अनिल चीकू कांग्रेस कमिटी के ऐसे नेता हैं जो अपनी राह खुद बनाना जानते हैं। उनकी लोकप्रियता कई दफे बड़े नेताओं को रास नहीं आती तो वो चीकू को साइड लगाने लग जाते हैं पर चीकू भी पॉलिटिक्स के ओल्ड स्कूल के छात्र हैं। हर बार वह नए और क्रिएटिव तरीके से कांग्रेस में अपनी पहचान बना लेते हैं जिसका प्रत्यक्ष प्रयास पं जवाहर लाल नेहरू मार्ग का रायगढ़ शहर के मध्य मे नामकरण भी रहा और इसी कारण पार्टी का एक वर्ग उनको इग्नोर चाह कर भी नहीं कर सकता।आमजन के करीब और मीडिया फ्रेंडली चीकू कांग्रेस पार्टी लाइन से कभी नहीं हटे भले ही कई दफे वह भीतरघात का शिकार हुए पर संयम नहीं खोया। शायद इसी कारण पार्टी के बड़े नेताओं में उनके प्रति सम्मान है।
अनिल अग्रवाल जिन्हें चीकू उपनाम से भी जाना जाता है। अनिल चीकू का नाम 2008 के बाद 2018के चुनाव में खूब उछला था उन्होंने काफी जोर-आजमाइश भी की पर दो अग्रवालों के चुनाव नामांकन भरने से ऐन वक़्त पर प्रकाश नायक को टिकट मिली। 5 साल अब वही स्थिति उत्पन्न हो गई है,फिर से चीकू के नाम पर चर्चा पार्टी के ही भीतर शुरू हो गई है।चीकू के नाम और दावेदारी को प्रदेश कांग्रेस कमेटी हल्के में नहीं ले रही वह उनके जनाधार को आंक रही। चीकू के पास चुनाव लड़ने के दमखम के साथ पूरी मशीनरी है और गोरतलब यह भी है कि चीकू लो प्रोफाइल और फक्कड़ प्रजाती के नेताओं मे से है।
यह जाहिर है कि अनिल चीकू जशपुर और सरगुजा में कांग्रेस संगठन की चुनावी डोर को बीते 20 साल से थामे हैं लैलूंगा विधानसभा मे भी विशेष दखल रखते है। युवाओं के साथ अनिल हमेशा खड़े रहते हैं। एनटीपीसी लारा में स्थानीय युवाओं के साथ प्रबंधन व प्रशासन के खिलाफ उनका संघर्ष लारा संघर्ष बना आंदोलन मे उन्होंने कई एफआईआर को झेला जीसमे जेल भी गये पर ईसके कारण कई युवाओं को नौकरी और मुआवजा मिला।
1986 से यानी 38 साल से चीकू कांग्रेस के विभिन्न संगठनों से जुड़े हुए हैं। करीब 4 दशक की इस राजनीतिक पारी में उनके बस्ते में कई चुनाव के अनुभव और समीकरण समाहित हैं। जननायक रामकुमार अग्रवाल के पोते अनिल अग्रवाल चीकू की पैठ राजधानी से लेकर दिल्ली तक है।इसी कारण रायगढ़ विधायक टिकट की रेस में इस बार अनिल चीकू सबसे पहले हैं।
बड़े नेताओं से करीबी
दावेदारों की फेहरिस्त में चीकू इसलिए आगे माने जाते हैं कि कांग्रेसी दिग्गज नेताओं से उनके अच्छे संबंध है और रायगढ़ के लिए किसी भी योजना में उनसे सलाह मशविरा लेते हैं।2 महीने पहले मुख्यमंत्री भूपेश बघेल राष्ट्रीय रामायण महोत्सव में शामिल होने रायगढ़ 2 दफे आये दोनों ही बार अनिल चीकू उनके सबसे पास रहे। सत्यनारायण बाबा धाम भी गए। बीते साल भेंट वार्ता में मुख्यमंत्री जब प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष थे तो पहले 12सचिवों मे अनिल चीकू को सचिव भी बनाया था और चीकू ने अपने अध्यक्ष के हर कार्य को समय से पहले करके भी दिखया सो सीएम से इनकी करीबी किसी नहीं छिपी। इन सब के मद्देनजर इनकी दावेदारी को कांग्रेस कमिटी हल्के में नहीं ले रही क्योंकि कांग्रेस कमिटी में उनकी पहुंच नीचे से लेकर ऊपर तक है और वह सभी का आदर-सम्मान करते हैं।

TAGGED:aaj ki news raigarhraigarh newsraigarh news hindiराजनीति
Share This Article
Facebook Twitter Email Copy Link Print
Previous Article हत्या : मामूली झगड़ा विवाद में ससुर की मारपीट कर हत्या, आरोपी गिरफ्तार, धरमजयगढ़ थानाक्षेत्र की घटना, धरमजयगढ़ पुलिस ने आरोपी को हत्या के अपराध में गिरफ्तार कर भेजा रिमांड पर 
Next Article श्री गोगा नवमी मेला और छड़ी निशान यात्रा 8 सितम्बर को निकाली जाएगी
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Might Also Like

छत्तीसगढ़खास खबररायगढ़

कोयलंगा स्कूल में वार्षिकोत्सव संपन्न, छात्राओं ने दी शानदार प्रस्तुती, विशेषज्ञ वार्ता का भी हुआ आयोजन

1 week ago
छत्तीसगढ़रायगढ़

अदाणी फाउंडेशन ने 500 से अधिक महिलाओं को किया सम्मानित, स्व-सहायता समूहों की महिलाओं के उत्पादों की प्रदर्शनी में मशरूम, टेराकोटा और मसालों को मिली सराहना

2 weeks ago
रायगढ़

राज्य स्तरीय सीनियर हॉकी स्पर्धा में रायगढ़ को मिला तीसरा स्थान, युवा खिलाडियों ने बेहतर खेल का किया प्रदर्शन

2 weeks ago
छत्तीसगढ़खास खबररायगढ़

राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर विज्ञान शिक्षा को नया प्रोत्साहन, साइंस ऑन व्हील्स’ से 14 गाँवों के 980 छात्र लाभान्वित

3 weeks ago
pitaranews.com

Contact 8839364394
Email - pitaranews786@gmail.com, 
Address : Industrial Area Bank Colony Road, 
Raigarh CG 496001

© Copyright 2024, All Rights Reserved | PITARA NEWS
  • छत्तीसगढ़
  • खास खबर
  • रायपुर
  • रायगढ़
  • सारंगढ़
  • राजनीति
  • क्राईम
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?