By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
pitaranews.com
  • छत्तीसगढ़
  • खास खबर
  • रायपुर
  • रायगढ़
  • सारंगढ़
  • राजनीति
  • क्राईम
Reading: Raigarh News: रायगढ़ कांग्रेस की रीढ़ जयंत ठेठवार की धार्मिक, सामाजिक और राजनीतिक छवि पेश कर रही मजबूत दावेदारी
Whatsapp Facebook Youtube Twitter
Breaking
Raigarh News; बीटी सड़क निर्माण में अनियमितता पर जिला प्रशासन का कड़ा एक्शन, लगातार शिकायतों पर कलेक्टर का औचक निरीक्षण, घटिया निर्माण उजागर
Raigarh News; महिला से दुष्कर्म करने वाला आरोपी 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार, कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म, अश्लील फोटो-वीडियो बनाकर देता रहा धमकी
Raigarh News; पुसौर में नाबालिग से छेड़छाड़ करने वाला आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा रिमांड पर, आरोपी करीब एक माह से गिरफ्तारी के भय से फरार होकर छिपा हुआ था
Raigarh News; केलो बिहार में देह व्यापार का भंडाफोड़, 2 आरोपी गिरफ्तार, पीटा एक्ट के तहत कार्यवाही, किराये के मकान में बाहर से महिलाओं को लाकर कराया जा रहा था देह व्यापार, SSP शशि मोहन सिंह का सख्त संदेश— जिले में किसी भी प्रकार का अनैतिक कार्य बर्दाश्त नहीं
7.50 लाख की नशीली इंजेक्शन के साथ 3 आरोपी जेल दाखिल, संभागीय आबकारी उड़नदस्ता टीम की बड़ी कार्रवाई
Whatsapp Youtube Facebook Twitter Telegram

Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
pitaranews.com > राजनीति > Raigarh News: रायगढ़ कांग्रेस की रीढ़ जयंत ठेठवार की धार्मिक, सामाजिक और राजनीतिक छवि पेश कर रही मजबूत दावेदारी
राजनीतिरायगढ़

Raigarh News: रायगढ़ कांग्रेस की रीढ़ जयंत ठेठवार की धार्मिक, सामाजिक और राजनीतिक छवि पेश कर रही मजबूत दावेदारी

Mohsin Khan
Last updated: 13 September 2023 14:40
Mohsin Khan 6 Min Read
Share

Raigarh News: रायगढ़. आगामी रायगढ़ विधान सभा चुनाव में कांग्रेस के मजबूत दावेदारों में से एक रायगढ़ कांग्रेस की रीढ़ माने जाने वाले नगर निगम सभापति जयंत ठेठवार की मजबूत दावेदारी के बारे में पिछले आर्टिकल्स में हमने आपको बताया था, इसी कड़ी को आगे बढ़ाते हुए हम आपको आज जयंत की उन खासियतों के बारे में बताएंगे जिसके कारण रायगढ़ की जनता उनसे प्रत्यक्ष तौर से जुड़ती है। आईए जानते हैं जयंत ठेठवार की मजबूत दावेदारी के बारे में हो रही सकारात्मक जन चर्चा के बारे में..

रणनीति के माहिर खिलाड़ी
गत विधान सभा चुनाव में जिलाध्यक्ष रहते हुए वर्तमान विधायक प्रकाश नायक को टिकट दिलाने में जयंत ने अहम भूमिका निभाई थी जो जगजाहिर है। जयंत ठेठवार ने अपनी अध्यक्षता में 15 सालों से विपक्ष का दंश झेल रहे कांग्रेसियों को एका का पाठ पढ़ाया और जीत का मूल मंत्र देते हुए जबरदस्त रणनीति बनाकर टीम मैनेजमेंट किया था। शहरी और ग्रामीण क्षेत्र में जयंत ने चुनाव प्रचार-प्रसार की बागडोर स्वयं संभाली और प्रकाश नायक का चेहरा रायगढ़ में इस प्रकार रखा कि मतदाताओं ने भाजपा के नेता स्व. रोशन लाल अग्रवाल और निर्दलीय प्रत्याशी विजय अग्रवाल जैसे पूंजीपति दिग्गज नेताओं को नकारते हुए प्रकाश नायक को विजेता बना दिया। जीत का सेहरा प्रकाश के सर बंधा लेकिन जीत के पीछे की व्यूह रचना करने वाले जिलाध्यक्ष जयंत ठेठवार का नाम सुनहरे अक्षरों में अंकित हो गया। जयंत के बारे में कहा जाता है कि वे एकमात्र से नेता है जो भाजपा के किले को भेदने का सामर्थ्य रखते हैं। इसकी एक बानगी गत नगर निगम चुनाव में भी देखने को मिला है। जयंत ठेठवार के कुशल नीति के सामने बीजेपी चारों खाने चित हो गई और कांग्रेस ने शहर में सरकार बनाया।

रामनवमी शोभा यात्रा के प्रमुख शिल्पकार
श्रीराम जन्मोत्सव पर शहर में भव्य शोभा यात्रा के लिए जयंत ठेठवार, आशीष ताम्रकार, प्रदीप गर्ग और दीपक पाण्डेय ने मिलकर रामनवमी शोभा यात्रा की नींव रखी थी। सभी ने सर्वसमाज और राजनीतिक दलों को साथ लेकर श्री रामनवमी आयोजन समिति का गठन किया। समिति के बैनर तले पिछले 11 वर्षों से रामनवमी पर भव्य शोभा यात्रा निकाली जाती है। रायगढ़ में रामनवमी एकता के प्रतीक रूप में मनाया जाना जाता है, जहां हर दल के नेता-कार्यकर्ता, हर समाज के महिला-पुरुष, बच्चे-बुजुर्ग बिना किसी भेदभाव के शामिल होते हैं। रामनवमी शोभा यात्रा की सफलता के पीछे समिति के मुख्य शिल्पकारों में से एक जयंत ठेठवार की संगठनात्मक क्षमता, दूरगामी सोच, कुशल योजना और बेहतर मैनेजमेंट का प्रत्यक्ष प्रमाण है।

केलो आरती से रायगढ़ का बढ़ाया मान
केलो उद्धार समिति के बैनर तले अध्यक्ष जयंत ठेठवार के नेतृत्व में केलो आरती प्रारंभ की गई थी। आज केलो आरती रायगढ़वासियों की एकता का प्रतीक बन चुका है। जब केलो तट पर केलो आरती आयोजित होती है तो हजारों श्रद्धालु शामिल होते हैं। पूजा-पाठ, शंख-घंटी की करतल ध्वनि और भक्ति भाव से ओतप्रोत भजन से केलो तट पर आस्था का ज्वार उमड़ पड़ता है। केलो आरती में विभिन्न समाज के लोग श्रद्धापूर्वक शामिल होते हैं जिसमें मुख्य रुप से उत्कल समाज, तीऊर समाज, केवट समाज, माली समाज, सोनार समाज, बरेठ समाज, सतनामी समाज, बराई समाज, नामदेव समाज, अग्रहरी समाज, सारथी समाज, केशरवानी समाज, वैष्णव समाज, जयसवाल समाज, ब्राह्मण समाज, सिख समाज, यादव समाज, देवांगन समाज, सिंधी समाज, छत्तीसगढ़ कनौजिया समाज, अग्रवाल समाज, नाई समाज, साहू समाज व अन्य समाजों के साथ हिंदू-मुस्लिम गंगा-जमुना की तहजीब भी देखी जाती है। केलो उद्धार समिति के प्रयासों से अब नदी की स्वच्छता के प्रति लोग जागरूक हो रहे हैं और वहीं केलो नदी के प्रति उनमें आस्था भी बढ़ी है। राष्ट्रीय रामायण महोत्सव के अवसर पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भी केलो आरती की प्रशंसा करते हुए केलो नदी के उद्धार के लिए जरूरी पहल की बात कही है। आज जयंत एंड टीम की मेहनत का ही परिणाम है कि पूरे प्रदेश में केलो आरती से रायगढ़ का मान बढ़ा है।

काबिलियत की साबित
राजनीतिक जानकारों का कहना है कि जयंत ने कई बार अपनी काबिलियत साबित की है फिर चाहे वो पार्षद, नेता प्रतिपक्ष, जिलाध्यक्ष या फिर सभापति का कार्यकाल हो, जयंत ने संगठन द्वारा दी गई सभी जिम्मेदारीयों का पूरी निष्ठा से निर्वहन किया है। एक जिम्मेदार जनप्रतिनिधि होने के नाते उन्होंने भूपेश सरकार की योजनाओं से हर वर्ग को लाभान्वित करने का प्रयास किया है। जयंत पिछले विधान सभा चुनाव में कृष्ण की भूमिका में नजर आए थे लेकिन इस बार उन्होंने स्वयं गांडीव उठाकर अपनी मजबूत दावेदारी प्रस्तुत कर दी है। बहरहाल, उच्च नेतृत्व यदि जयंत ठेठवार की काबिलियत, लोकप्रियता, संगठनात्मक क्षमता, धार्मिक, सामाजिक और राजनीतिक पृष्ठभूमि में उनके कद का विश्लेषण करेगी तो जयंत ठेठवार को रायगढ़ विधान सभा के प्रत्याशी के तौर पर उन्हें उपयुक्त पाएगी।

TAGGED:Chunavraigarh newsraigarh news hindiराजनीति
Share This Article
Facebook Twitter Email Copy Link Print
Previous Article Raigarh News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम में सुरक्षा के कड़े इंतजाम, एडीजी प्रदीप गुप्ता ने देखा फाइनल रिहर्सल, कार्यक्रम स्थल में प्रत्येक व्यक्ति के सीसीटीवी से निगरानी व्यवस्था
Next Article Raigarh News: उपमुख्यमंत्री टी एस सिंहदेव का विधायक प्रकाश नायक ने पुष्पगुच्छ भेंटकर किया स्वागत
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Might Also Like

रायगढ़

Raigarh News; बीटी सड़क निर्माण में अनियमितता पर जिला प्रशासन का कड़ा एक्शन, लगातार शिकायतों पर कलेक्टर का औचक निरीक्षण, घटिया निर्माण उजागर

18 hours ago
रायगढ़क्राईम

Raigarh News; महिला से दुष्कर्म करने वाला आरोपी 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार, कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म, अश्लील फोटो-वीडियो बनाकर देता रहा धमकी

19 hours ago
क्राईमरायगढ़

Raigarh News; पुसौर में नाबालिग से छेड़छाड़ करने वाला आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा रिमांड पर, आरोपी करीब एक माह से गिरफ्तारी के भय से फरार होकर छिपा हुआ था

2 days ago
रायगढ़क्राईम

Raigarh News; केलो बिहार में देह व्यापार का भंडाफोड़, 2 आरोपी गिरफ्तार, पीटा एक्ट के तहत कार्यवाही, किराये के मकान में बाहर से महिलाओं को लाकर कराया जा रहा था देह व्यापार, SSP शशि मोहन सिंह का सख्त संदेश— जिले में किसी भी प्रकार का अनैतिक कार्य बर्दाश्त नहीं

2 days ago
pitaranews.com

Contact 8839364394
Email - pitaranews786@gmail.com, 
Address : Industrial Area Bank Colony Road, 
Raigarh CG 496001

© Copyright 2024, All Rights Reserved | PITARA NEWS
  • छत्तीसगढ़
  • खास खबर
  • रायपुर
  • रायगढ़
  • सारंगढ़
  • राजनीति
  • क्राईम
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?