By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
pitaranews.com
  • छत्तीसगढ़
  • खास खबर
  • रायपुर
  • रायगढ़
  • सारंगढ़
  • राजनीति
  • क्राईम
Reading: Raigarh News: रायगढ़ में आयोजित इंटर स्टेट बॉर्डर मीटिंग में शामिल हुए रायगढ़ और उड़ीसा राज्य के सीमावर्ती जिलों के पुलिस अधिकारीगण, अंतर र्राज्यीय सीमा पर संयुक्त कार्यवाही के लिए बनाई गई विशेष रणनीति 
Whatsapp Facebook Youtube Twitter
Breaking
Raigarh News; बीटी सड़क निर्माण में अनियमितता पर जिला प्रशासन का कड़ा एक्शन, लगातार शिकायतों पर कलेक्टर का औचक निरीक्षण, घटिया निर्माण उजागर
Raigarh News; महिला से दुष्कर्म करने वाला आरोपी 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार, कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म, अश्लील फोटो-वीडियो बनाकर देता रहा धमकी
Raigarh News; पुसौर में नाबालिग से छेड़छाड़ करने वाला आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा रिमांड पर, आरोपी करीब एक माह से गिरफ्तारी के भय से फरार होकर छिपा हुआ था
Raigarh News; केलो बिहार में देह व्यापार का भंडाफोड़, 2 आरोपी गिरफ्तार, पीटा एक्ट के तहत कार्यवाही, किराये के मकान में बाहर से महिलाओं को लाकर कराया जा रहा था देह व्यापार, SSP शशि मोहन सिंह का सख्त संदेश— जिले में किसी भी प्रकार का अनैतिक कार्य बर्दाश्त नहीं
7.50 लाख की नशीली इंजेक्शन के साथ 3 आरोपी जेल दाखिल, संभागीय आबकारी उड़नदस्ता टीम की बड़ी कार्रवाई
Whatsapp Youtube Facebook Twitter Telegram

Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
pitaranews.com > रायगढ़ > Raigarh News: रायगढ़ में आयोजित इंटर स्टेट बॉर्डर मीटिंग में शामिल हुए रायगढ़ और उड़ीसा राज्य के सीमावर्ती जिलों के पुलिस अधिकारीगण, अंतर र्राज्यीय सीमा पर संयुक्त कार्यवाही के लिए बनाई गई विशेष रणनीति 
रायगढ़

Raigarh News: रायगढ़ में आयोजित इंटर स्टेट बॉर्डर मीटिंग में शामिल हुए रायगढ़ और उड़ीसा राज्य के सीमावर्ती जिलों के पुलिस अधिकारीगण, अंतर र्राज्यीय सीमा पर संयुक्त कार्यवाही के लिए बनाई गई विशेष रणनीति 

Mohsin Khan
Last updated: 1 November 2023 13:14
Mohsin Khan 3 Min Read
Share

रायगढ़. चुनाव आयोग से प्राप्त निर्देशों के अनुरूप आज दिनांक 01.11.2023 को पुलिस कंट्रोल रूम में अंतर र्राज्यीय बार्डर मीटिंग का आयोजन किया गया था । बैठक में रायगढ़ और जिले के सीमावर्ती उड़ीसा राज्य के जिलों के पुलिस अधिकारीगण सम्मिलित हुए तथा एसडीओपी धरमजयगढ़, एसडीपीओ सुंदरगढ़, थाना प्रभारी हिमगिर एवं धरमजयगढ़ अनुविभाग के थाना प्रभारी लैलूंगा, तमनार, घरघोड़ा बॉर्डर मीटिंग में वर्चुअल शामिल हुए ।

बैठक में एडिशनल एसपी संजय महादेवा ने जिले के 11 इंटर स्टेट बॉर्डर पर SST टीम के साथ और कड़ी सुरक्षा के लिए संयुक्त रूप से कार्यवाही पर अधिकारियों से चर्चा किया गया । एडिशनल एसपी बताए कि जिले में लगातार फरार आरोपियों एवं वारंटियों की धरपकड़ की जा रही है, ऐसे में उनके उड़ीसा प्रांत में भागने की संभावना बनती है । पूर्व की भांति वारंटियों एवं फरार आरोपियों की धरपकड़ के लिए सहयोग की अपेक्षा जताए । एडिशनल एसपी ने पूर्व की भांति ही नशीले पदार्थों के परिवहन एवं संदिग्ध वस्तुओं के आवाजाही पर नजर रखकर सूचनाओं का आदान-प्रदान एवं कार्यवाही के संबंध में चर्चा किया गया ।
नगर पुलिस अधीक्षक अभिनव उपाध्याय ने बताया कि पूर्व से ही दोनों राज्य के पुलिस अधिकारी निरंतर संपर्क में हैं । चुनाव को लेकर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन पर व्हाट्सएप ग्रुप बनाया गया है जिसमें जानकारी/सूचनाओं का आदान-प्रदान जारी है ।

एसडीओपी धरमजयगढ़ दीपक मिश्रा ने उड़ीसा के पुलिस अधिकारियों के साथ अनुविभाग के थाना प्रभारी की संयुक्त बैठक ली जिसमें सीमावर्ती क्षेत्र में जिले संवेदनशील मतदान केन्द्रों की सुरक्षा और मतदान तिथि के पूर्व क्षेत्र के असामाजिक तत्वों को प्रतिबंधित करने समेत सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में चर्चा किया गया । मीटिंग पश्चात उड़ीसा पुलिस अधिकारियों और जिले के अधिकारियों द्वारा थाना तमनार, लैलूंगा के ओड़िसा सीमा के नजदीकी मतदान केंद्रों का निरीक्षण भी किया गया और शांतिपूर्ण मतदान के लिए हर सहयोग करना बताए । बैठक का उद्देश्य आगामी चुनाव को शांतिपूर्ण वातावरण में भय मुक्त और निर्विवाद तरीके से सम्पन्न कराना इस नजरिये से बैठक सार्थक रही ।

कंट्रोल रूम बैठक में एडिशनल एसपी संजय महादेवा, नगर पुलिस अधीक्षक अभिनव उपाध्याय, एसडीपीओ बृजराज नगर चिंतामणि प्रधान, थाना प्रभारी रेंगली कमल लोचन बेहरा, जिले के नगर निरीक्षक शनिप रात्रे, प्रशांत राव अहेर, रामकिंकर यादव, सीता राम ध्रुव, सुखनंदन पटेल, उप निरीक्षक दिनेश बोहिदार, उप निरीक्षक अमृतलाल साहू उपस्थित थे तथा एसडीओपी धरमजयगढ़ दीपक मिश्रा, एसडीपीओ सुंदरगढ़ हिमांशु बेहरा, थाना प्रभारी हिमगिर जगदीश बड़ा, थाना प्रभारी घरघोड़ा निरीक्षक शरद चंद्रा, थाना प्रभारी तमनार निरीक्षक आशीर्वाद राहटगांवकर, थाना प्रभारी लैलूंगा निरीक्षक मोहन भारद्वाज मीटिंग में वर्चुअल शामिल हुए ।

TAGGED:police raigarhraigarh news
Share This Article
Facebook Twitter Email Copy Link Print
Previous Article विधायक प्रकाश नायक के जनसंपर्क को मिल रहा लोगों का भरपूर समर्थन
Next Article Sarangarh News: शिकार करने से पहले शिकारियों को वन अमला ने धरदबोचा, एक किलोमीटर करंट प्रवाहित तार बिछा कर शिकार करने की थी तैयारी, आरोपी जेल दाखिल
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Might Also Like

रायगढ़

Raigarh News; बीटी सड़क निर्माण में अनियमितता पर जिला प्रशासन का कड़ा एक्शन, लगातार शिकायतों पर कलेक्टर का औचक निरीक्षण, घटिया निर्माण उजागर

18 hours ago
रायगढ़क्राईम

Raigarh News; महिला से दुष्कर्म करने वाला आरोपी 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार, कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म, अश्लील फोटो-वीडियो बनाकर देता रहा धमकी

18 hours ago
क्राईमरायगढ़

Raigarh News; पुसौर में नाबालिग से छेड़छाड़ करने वाला आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा रिमांड पर, आरोपी करीब एक माह से गिरफ्तारी के भय से फरार होकर छिपा हुआ था

2 days ago
रायगढ़क्राईम

Raigarh News; केलो बिहार में देह व्यापार का भंडाफोड़, 2 आरोपी गिरफ्तार, पीटा एक्ट के तहत कार्यवाही, किराये के मकान में बाहर से महिलाओं को लाकर कराया जा रहा था देह व्यापार, SSP शशि मोहन सिंह का सख्त संदेश— जिले में किसी भी प्रकार का अनैतिक कार्य बर्दाश्त नहीं

2 days ago
pitaranews.com

Contact 8839364394
Email - pitaranews786@gmail.com, 
Address : Industrial Area Bank Colony Road, 
Raigarh CG 496001

© Copyright 2024, All Rights Reserved | PITARA NEWS
  • छत्तीसगढ़
  • खास खबर
  • रायपुर
  • रायगढ़
  • सारंगढ़
  • राजनीति
  • क्राईम
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?