By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
pitaranews.com
  • छत्तीसगढ़
  • खास खबर
  • रायपुर
  • रायगढ़
  • सारंगढ़
  • राजनीति
  • क्राईम
Reading: सारंगढ़ में भाजपा का सेल्फ गोल!
Whatsapp Facebook Youtube Twitter
Breaking
Raigarh News; बीटी सड़क निर्माण में अनियमितता पर जिला प्रशासन का कड़ा एक्शन, लगातार शिकायतों पर कलेक्टर का औचक निरीक्षण, घटिया निर्माण उजागर
Raigarh News; महिला से दुष्कर्म करने वाला आरोपी 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार, कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म, अश्लील फोटो-वीडियो बनाकर देता रहा धमकी
Raigarh News; पुसौर में नाबालिग से छेड़छाड़ करने वाला आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा रिमांड पर, आरोपी करीब एक माह से गिरफ्तारी के भय से फरार होकर छिपा हुआ था
Raigarh News; केलो बिहार में देह व्यापार का भंडाफोड़, 2 आरोपी गिरफ्तार, पीटा एक्ट के तहत कार्यवाही, किराये के मकान में बाहर से महिलाओं को लाकर कराया जा रहा था देह व्यापार, SSP शशि मोहन सिंह का सख्त संदेश— जिले में किसी भी प्रकार का अनैतिक कार्य बर्दाश्त नहीं
7.50 लाख की नशीली इंजेक्शन के साथ 3 आरोपी जेल दाखिल, संभागीय आबकारी उड़नदस्ता टीम की बड़ी कार्रवाई
Whatsapp Youtube Facebook Twitter Telegram

Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
pitaranews.com > रायगढ़ > सारंगढ़ में भाजपा का सेल्फ गोल!
रायगढ़

सारंगढ़ में भाजपा का सेल्फ गोल!

Mohsin Khan
Last updated: 16 November 2023 06:26
Mohsin Khan 5 Min Read
Share

रायगढ़. सिर्फ सारंगढ़ जिला की उपलब्धि को लेकर चुनाव में उतरी कांग्रेस की घेराबंदी सारंगढ़ भाजपाईयों ने जमकर की थी। स्थानीय नेताओं ने खूब पसीना बहाया, दो दिन पहले तक जो चुनाव बराबर का लग रहा था, उसे भाजपा के एक नेता ने एकतरफा बना दिया। कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने भी माना मुकाबला टक्कर का है क्योंकि एक पखवाड़े से सारंगढ़ में भाजपा के झारखंड के विधायक की मौजूदगी ने कार्यकर्तों को रिचार्ज किया था। लेकिन ठीक इसके बाद परिस्थितियां तब बदल गईं जब रायगढ़ के एक विवादित भाजपा नेता को सारंगढ़ का विधानसभा में बड़ी जिम्मेदारी दी गई है।

स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं का आरोप है कि वह सारंगढ़ सिर्फ मुहं-दिखाई के लिए आते हैं और एक निजी होटल में कुछ देर रूककर वापस रायगढ़ लौट जाते हैं। बीते 15 दिन में वह 10 दिन तो रायगढ़ में ही रहे। जब सारंगढ़ आए तो कुछ देर होटल में रूके, जब भी यहां आए तो माहौल बनाने और अपनी उपस्थिति दर्ज कराने को हो-हल्ला मचाया और शाम होते ही रायगढ़ लौट गए। इस बात की गवाही दीवाली के दिन ओपी चौधरी के प्रेसवार्ता देती है जब स्वंय प्रभु प्रभारी जिला भाजपा मुख्यालय में मौजूद थे। कार्यकर्ताओं का आरोप है कि जब धनबाद के विधायक पूरा समय सारंगढ़ में दे रहे थे उक्त अवसरवादी नेता गायब थे। कुछ कार्यकर्ताओं ने यहां तक कहा कि जब उनके नाम की चर्चा चल रही थी तब संगठन स्तर पर ही उनका विरोध होना शुरू हो चुका था पर रायगढ़ हॉट सीट में सभी का ध्यान केंद्रित होने की वजह से सारंगढ़ को ज्यादा तरजीह नहीं दी गई। सारंगढ़ को स्थानीय नेताओं के हवाले छोड़ दिया गया पर एक अघोषित मॉनिटर उक्त नेता को बना दिया गया।
सारंगढ़ के स्थानीय भाजपा कार्यकर्ता नाराज हैं कि उनकी मेहनत को कोई ऐसा नेता आंक रहा है जिसे सारंगढ़ से कोई सरोकार नहीं हैं। सारंगढ़ के एक बड़े नेता ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि यहां मुकाबला 2 दिन पहले तक बराबरी का था पर रायगढ़ वाले नेता ने पार्टी फंड रोका और अपनी मनमानी की जिसके कारण स्थानीय कार्यकर्ताओं में उनके लिए रोष व्याप्त है। कार्यकर्ता कहते हैं कि अगर हम जीत जाते हैं तो लोगों का विवेक और हमारी प्रत्याशी शिवकुमारी चौहान का औरा होगा अन्यथा हमें वॉक ओवर देने या सेल्फ गोल करवाने में माननीय ने कोई कसर नहीं छोड़ी। सारंगढ़ के भाजपाई यह कहते भी नहीं चूक रहे कि जब भाजपा संगठन को पता था कि रायगढ़ के नेता की संगठन में स्थिति विवादित रही है तो उन्हें सारंगढ़ क्यों भेजा गया।
बहरहाल, कांग्रेस सारंगढ़ में दृढ़ता से आगे बढ़ रही हैं। वर्तमान विधायक के घर कभी झांक कर देखने पर पता चलता है कि उनका कद कितना बड़ा है। उत्तरी जांगड़े की सबसे खास बात यह है कि वह इस चुनाव को बराबर का और कांटे का मान कर चुनाव लड़ रही हैं और अपने स्तर पर लगातार जनसंपर्क कर चुकी हैं। चुनाव में कुछ घंटे शेष होने के बाद भी इसे हल्के में नहीं ले रही हैं। उनके पति गणपत जांगड़े भी अपनी पत्नी के कैनवासिंग में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। भाजपा की कमी या फिर अंतर्कलह से उन्हें कोई सरोकर नहीं वह अपने स्तर की राजनीति कर रहे हैं।
अंतत: भाजपा कांग्रेस की स्थिति को देखकर यह लग रहा है कि कांग्रेस अपनी तमाम उपलब्धियों के बाद भी गंभीरता से चुनाव लड़ रही है और भाजपा हर संभव विपरीत परिस्थितियों के बावजूद चुनाव को हल्के में ले रही है।

*कहीं भस्मासुर तो नहीं बन गए नेता जी*
उक्त नेता ओपी चौधरी के प्रत्याशी बनाए जाने से पहले खुद को रायगढ़ सीट से दावेदार मान रहे थे। जबकि रायगढ़ का हर नेता जानता है कि यह पहले खुद के व्यापार को तवज्जों देते हैं फिर राजनीति को। व्यापार को तवज्जों देने के लिए नेताजी ने पार्टी का दामन का थामा है। जिस ओर जीत की बयार बहती है वह उस ओर हो जाते हैं क्योंकि इन्हें सिर्फ अपने फायदे से मतलब होता है। सारंगढ़ भाजपा मजबूर है। उक्त नेता की घृषठता यह कोई नहीं जानता पर यह सारंगढ़ भाजपा के लिए यह नेता जी तो भस्मासुर बन गए हैं।

क्रमशः रायगढ़ की राजनीति में बदनाम और शगल बड़े-बड़े

TAGGED:raigarh newsraigarh news hindi
Share This Article
Facebook Twitter Email Copy Link Print
Previous Article शंकर लाल अग्रवाल के घोषणा पत्र में शहरी व ग्रामीण क्षेत्र के लिए कई घोषणाएं, हर वर्ग को लाभ, 34 बिंदुओं का घोषणा पत्र
Next Article बनोरा के निःशुल्क मासिक नेत्र जांच शिविर में मिला 112 मरीजों को लाभ
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Might Also Like

रायगढ़

Raigarh News; बीटी सड़क निर्माण में अनियमितता पर जिला प्रशासन का कड़ा एक्शन, लगातार शिकायतों पर कलेक्टर का औचक निरीक्षण, घटिया निर्माण उजागर

16 hours ago
रायगढ़क्राईम

Raigarh News; महिला से दुष्कर्म करने वाला आरोपी 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार, कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म, अश्लील फोटो-वीडियो बनाकर देता रहा धमकी

16 hours ago
क्राईमरायगढ़

Raigarh News; पुसौर में नाबालिग से छेड़छाड़ करने वाला आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा रिमांड पर, आरोपी करीब एक माह से गिरफ्तारी के भय से फरार होकर छिपा हुआ था

2 days ago
रायगढ़क्राईम

Raigarh News; केलो बिहार में देह व्यापार का भंडाफोड़, 2 आरोपी गिरफ्तार, पीटा एक्ट के तहत कार्यवाही, किराये के मकान में बाहर से महिलाओं को लाकर कराया जा रहा था देह व्यापार, SSP शशि मोहन सिंह का सख्त संदेश— जिले में किसी भी प्रकार का अनैतिक कार्य बर्दाश्त नहीं

2 days ago
pitaranews.com

Contact 8839364394
Email - pitaranews786@gmail.com, 
Address : Industrial Area Bank Colony Road, 
Raigarh CG 496001

© Copyright 2024, All Rights Reserved | PITARA NEWS
  • छत्तीसगढ़
  • खास खबर
  • रायपुर
  • रायगढ़
  • सारंगढ़
  • राजनीति
  • क्राईम
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?