By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
pitaranews.com
  • छत्तीसगढ़
  • खास खबर
  • रायपुर
  • रायगढ़
  • सारंगढ़
  • राजनीति
  • क्राईम
Reading: रायगढ़ में राहुल गांधी की न्याय यात्रा, कहा नफरत के बाजार में हम मोहब्बत की दुकान खोल रहे, गांधी प्रतिमा चौक से शुरू हुई थी यात्रा, जीप में सवार होकर निकले राहुल
Whatsapp Facebook Youtube Twitter
Breaking
Raigarh News; बीटी सड़क निर्माण में अनियमितता पर जिला प्रशासन का कड़ा एक्शन, लगातार शिकायतों पर कलेक्टर का औचक निरीक्षण, घटिया निर्माण उजागर
Raigarh News; महिला से दुष्कर्म करने वाला आरोपी 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार, कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म, अश्लील फोटो-वीडियो बनाकर देता रहा धमकी
Raigarh News; पुसौर में नाबालिग से छेड़छाड़ करने वाला आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा रिमांड पर, आरोपी करीब एक माह से गिरफ्तारी के भय से फरार होकर छिपा हुआ था
Raigarh News; केलो बिहार में देह व्यापार का भंडाफोड़, 2 आरोपी गिरफ्तार, पीटा एक्ट के तहत कार्यवाही, किराये के मकान में बाहर से महिलाओं को लाकर कराया जा रहा था देह व्यापार, SSP शशि मोहन सिंह का सख्त संदेश— जिले में किसी भी प्रकार का अनैतिक कार्य बर्दाश्त नहीं
7.50 लाख की नशीली इंजेक्शन के साथ 3 आरोपी जेल दाखिल, संभागीय आबकारी उड़नदस्ता टीम की बड़ी कार्रवाई
Whatsapp Youtube Facebook Twitter Telegram

Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
pitaranews.com > छत्तीसगढ़ > रायगढ़ में राहुल गांधी की न्याय यात्रा, कहा नफरत के बाजार में हम मोहब्बत की दुकान खोल रहे, गांधी प्रतिमा चौक से शुरू हुई थी यात्रा, जीप में सवार होकर निकले राहुल
छत्तीसगढ़रायगढ़

रायगढ़ में राहुल गांधी की न्याय यात्रा, कहा नफरत के बाजार में हम मोहब्बत की दुकान खोल रहे, गांधी प्रतिमा चौक से शुरू हुई थी यात्रा, जीप में सवार होकर निकले राहुल

Mohsin Khan
Last updated: 11 February 2024 15:08
Mohsin Khan 5 Min Read
Share
#न्याय यात्रा: रायगढ़. कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा आज रायगढ़ के गांधी प्रतिमा चौक पहुंची। जहां राहुल ने गांधी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसके बाद खुली जीप पर सवार होकर राहुल आगे बढ़े। इस दौरान यात्रा का जगह-जगह जोरदार स्वागत हुआ। इसके साथ ही उन्होंने केवड़ाबाड़ी चौक पर जीप से ही जनसभा को संबोधित किया और बच्चों से भी बात की। जिसके बाद राहुल गांधी की यात्रा चपले होते हुए खरसिया के लिए रवाना हुई। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और टीएस सिंहदेव एक ही गाड़ी में बैठकर यात्रा में शामिल हुए।
सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि देश में बीजेपी और संघ नफरत फैला रहे हैं, जबकि हमने मोहब्बत की दुकान खोली है। एक बार फिर जातीय जनगणना का जिक्र छेड़ते हुए राहुल ने पीएम मोदी को इसका विरोधी बताया। इसके साथ ही अडानी-अंबानी पर भी बरसे। राहुल ने इसके साथ ही अग्नि वीर योजना, मणिपुर हिंसा को लेकर भी केंद्र सरकार पर सवाल उठाए। राहुल गांधी ने कहा कि अंबानी चाइना का मोबाइल बनाते हैं। पैसा अंबानी और चाइना की जेब में जाता है। मैं चाहता हूं कि ये मोबाइल छत्तीसगढ़ में बने। पर ये सब मीडिया में नहीं आता। किसान मर जाएं, मजदूर मर जाएं मीडिया नहीं दिखाता। मीडिया अंबानी-अडानी के बच्चों की शादी दिखाता है।
मणिपुर को जला दिया- राहुल गांधी
राहुल गांधी ने मणिपुर हिंसा का जिक्र करते हुए कहा कि मणिपुर में हजारों घर जल गए। सैकड़ों लोग मारे गए लेकिन प्रधानमंत्री वहां नहीं गए। उन्होंने कहा कि मणिपुर में मेतेई-कुुकी समाज के बीच बीजेपी ने आग लगाई। वहां, कोई नहीं गया, मैं गया था। मेतेई और कुकी समाज ने मुझे बुलाया। मैतेई समाज ने कहा हम आपको चाहते हैं। अगर आपकी सुरक्षा में कुकी समाज का कोई मिल गया तो हम गोली मार देंगे। हमने कुकी समाज के सुरक्षाकर्मियों को बाहर कर दिया। यही बात कुकी समाज ने कही। सरकार का यहां कोई कंट्रोल नहीं है। न मोदी जी गए, न बीजेपी का कोई नेता यहां जा पा रहा है।
राहुल ने फिर उठाया जातीय जनगणना का मुद्दा
राहुल गांधी ने कहा कि देश की 2 सौ सबसे बड़ी कंपनियों में पिछड़े, दलित, आदिवासियों के लिए कोई जगह नहीं है। मैंने कहा कि जाति जनगणना करानी है तो मोदी जी ने कहा देश में दो ही जाति हैं, गरीब और अमीर। पहले कहते थे मैं भी OBC वर्ग का हूं।
मेरा घर जनता के दिल में- राहुल
राहुल गांधी ने आर्थिक और सामाजिक न्याय की बात कहते हुए कहा कि हम आदिवासियों को कहते हैं कि आप यहां के मूल निवासी हैं। बीजेपी उन्हें वनवासी कहती है। यही सामाजिक अन्याय है।
डेढ़ लाख युवा भटक रहे हैं- राहुल
राहुल गांधी ने कहा कि देश में डेढ़ लाख युवा नौकरी के लिए भटक रहे हैं। उनसे कहा गया कि तुम्हें नहीं लेंगे। ऐसे युवा मेरे सामने रोए तो मैंने कहा कि हम ये मुद्दा उठाएंगे। तुम्हें आर्मी में भर्ती करके दिखाएंगे। राहुल ने बच्चे से पूछा कि अगर किसी ने दिल से 5 साल मेहनत की लेकिन उन्हें सेना में भर्ती नहीं किया गया तो ये अन्याय है न। इसी अन्याय के खिलाफ ये यात्रा है।
राहुल ने बच्चियों से पूछा- बड़े होकर क्या बनना चाहते हो
बच्चों ने डॉक्टर, इंजीनियर और सैनिक बनने की बात कही। इस पर राहुल ने उनसे पूछा अग्निवीर योजना क्या है जानते हो। अग्निवीर योजना में बीजेपी और मोदी 4 साल के युवाओं को सेना में ले रहे हैं। बाद में उन्हें घर भेज देंगे। अगर अग्निवीर को चाइना बॉर्डर पर गोली लग जाती है, वो शहीद हो जाता है तो उसे शहीद का दर्जा नहीं दिया जाता है।
राहुल ने बच्चों से पूछा- कैसा हिंदुस्तान चाहते हो
राहुल गांधी ने बच्चों से पूछा आप कैसा हिंदुस्तान चाहते हो। न्याय का अन्याय का, मोहब्बत का या नफरत हिंदुस्तान चाहते हो। इस पर जीप पर सवार एक बच्ची ने कहा कि उन्हें मोहब्बत का हिंदुस्तान चाहिए।
TAGGED:aaj ki news raigarhchhattisgarh latest newsNyyay yataraRahul Ghandhi nyaay yatraन्याय यात्राराहुल गांधी न्याय यात्रा
Share This Article
Facebook Twitter Email Copy Link Print
Previous Article दो और फरार शिकारी वन अमले के हत्थे चढ़े, बाघ के शिकार में संलिप्त थे दोनों, मामले की जांच में जुटा हुआ है अमला
Next Article हजारों समर्थकों के साथ विभाष ने किया राहुल गांधी का इस्तकबाल, विभाष समर्थकों ने राहुल गांधी के कार्यक्रम में जलवा बिखेरा
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Might Also Like

रायगढ़

Raigarh News; बीटी सड़क निर्माण में अनियमितता पर जिला प्रशासन का कड़ा एक्शन, लगातार शिकायतों पर कलेक्टर का औचक निरीक्षण, घटिया निर्माण उजागर

16 hours ago
रायगढ़क्राईम

Raigarh News; महिला से दुष्कर्म करने वाला आरोपी 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार, कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म, अश्लील फोटो-वीडियो बनाकर देता रहा धमकी

16 hours ago
क्राईमरायगढ़

Raigarh News; पुसौर में नाबालिग से छेड़छाड़ करने वाला आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा रिमांड पर, आरोपी करीब एक माह से गिरफ्तारी के भय से फरार होकर छिपा हुआ था

2 days ago
रायगढ़क्राईम

Raigarh News; केलो बिहार में देह व्यापार का भंडाफोड़, 2 आरोपी गिरफ्तार, पीटा एक्ट के तहत कार्यवाही, किराये के मकान में बाहर से महिलाओं को लाकर कराया जा रहा था देह व्यापार, SSP शशि मोहन सिंह का सख्त संदेश— जिले में किसी भी प्रकार का अनैतिक कार्य बर्दाश्त नहीं

2 days ago
pitaranews.com

Contact 8839364394
Email - pitaranews786@gmail.com, 
Address : Industrial Area Bank Colony Road, 
Raigarh CG 496001

© Copyright 2024, All Rights Reserved | PITARA NEWS
  • छत्तीसगढ़
  • खास खबर
  • रायपुर
  • रायगढ़
  • सारंगढ़
  • राजनीति
  • क्राईम
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?