By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
pitaranews.com
  • छत्तीसगढ़
  • खास खबर
  • रायपुर
  • रायगढ़
  • सारंगढ़
  • राजनीति
  • क्राईम
Reading: अभ्यारण्य में अवैध गतिविधियों की रोकथाम के लिए वन अमला चला रहा अभियान, हुकिंग न हो इसके लिए लगातार किया जा रहा जंगल गश्त, वन मंडलाधिकारी कर रहे मानिटरिंग
Whatsapp Facebook Youtube Twitter
Breaking
Raigarh News; बीटी सड़क निर्माण में अनियमितता पर जिला प्रशासन का कड़ा एक्शन, लगातार शिकायतों पर कलेक्टर का औचक निरीक्षण, घटिया निर्माण उजागर
Raigarh News; महिला से दुष्कर्म करने वाला आरोपी 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार, कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म, अश्लील फोटो-वीडियो बनाकर देता रहा धमकी
Raigarh News; पुसौर में नाबालिग से छेड़छाड़ करने वाला आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा रिमांड पर, आरोपी करीब एक माह से गिरफ्तारी के भय से फरार होकर छिपा हुआ था
Raigarh News; केलो बिहार में देह व्यापार का भंडाफोड़, 2 आरोपी गिरफ्तार, पीटा एक्ट के तहत कार्यवाही, किराये के मकान में बाहर से महिलाओं को लाकर कराया जा रहा था देह व्यापार, SSP शशि मोहन सिंह का सख्त संदेश— जिले में किसी भी प्रकार का अनैतिक कार्य बर्दाश्त नहीं
7.50 लाख की नशीली इंजेक्शन के साथ 3 आरोपी जेल दाखिल, संभागीय आबकारी उड़नदस्ता टीम की बड़ी कार्रवाई
Whatsapp Youtube Facebook Twitter Telegram

Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
pitaranews.com > छत्तीसगढ़ > अभ्यारण्य में अवैध गतिविधियों की रोकथाम के लिए वन अमला चला रहा अभियान, हुकिंग न हो इसके लिए लगातार किया जा रहा जंगल गश्त, वन मंडलाधिकारी कर रहे मानिटरिंग
छत्तीसगढ़रायगढ़

अभ्यारण्य में अवैध गतिविधियों की रोकथाम के लिए वन अमला चला रहा अभियान, हुकिंग न हो इसके लिए लगातार किया जा रहा जंगल गश्त, वन मंडलाधिकारी कर रहे मानिटरिंग

Mohsin Khan
Last updated: 20 February 2024 13:37
Mohsin Khan 6 Min Read
Share

रायगढ़/सारंगढ़. सारंगढ़ वन मंडल में गोमर्डा अभ्यारण्य कई एकड़ में फैला हुआ है। जिसमें कई वन्यप्राणी विचरण करते हैं। वहीं इस अभ्यारण्य में वन अमला ने निगरानी पहले से अधिक बढ़ा दी है और करंट से किसी प्रकार का कोई शिकार न हो इसके लिए लगातार जंगल गश्त करते हुए अवैध गतिविधियों की रोकथाम के लिए विभाग द्वारा अभियान चलाया जा रहा है। साथ ही मैदानी अमला की क्षमता निर्माण सुनिश्चित करने के लिए दो दिवसीय कार्यशाला एवं प्रशिक्षण का आयोजन भी किया गया। जिसमें प्रशिक्षकों ने कई तरह की जानकारियों वन कर्मचारियों को दिया।

सारंगढ़ वन मंडलाधिकारी गणेश यूआर की पहल व उनके मार्गदर्शन में गोमर्डा अभ्यारण्य के वनों व वन्यप्राणियों की सुरक्षा को लेकर कई कदम उठाए जा रहे हैं। जहां विभागीय कर्मचारियों द्वारा अभ्यारण्य के सभी संवेदनशील क्षेत्रों के सभी बिजली खंबो का सर्वे नबंरिंग किया गया। इसके अलावा अवैध हुकिंग न हो सके इसके लिए लगातार वन कर्मचारियों के द्वारा जंगल गश्त भी किया जा रहा है। ताकि किसी प्रकार से शिकार व अवैध हुकिंग न हो सके।

इस तरह विभाग द्वारा करीब तेरह सौ से अधिक बिजली खंभो पर निगरानी रखी जा रही है। अभ्यारण्य क्षेत्र में पहले से अधिक सुरक्षा बढ़ा दी गई है साथ ही लोगों को जागरूक भी किया जा रहा है। इसके लिए गांव में विभागीय अमला द्वारा स्थानीय जनप्रतिनिधियों व ग्रामीणों के साथ बैठक की जा रही है। साथ ही विद्युत विभाग के साथ संयुक्त कार्यवाही करते हुए वन मंडलाधिकारी द्वारा खुले विद्युत तार के केबलिंग के लिए प्रोजेक्ट तैयार कर शासन को प्रस्तुत किया गया है और झुके हुए विद्युत तार के संबंध में मिड स्पैन पोल लगाने की भी प्रक्रिया वर्क ऑर्डर जारी कर चालू कर दिया है। जिससे वन्यप्राणियों की सुरक्षा सुनिश्चित किया जा सके। इसके अलावा सारंगढ़ वन मंडल में सूचना तंत्र को सशक्त किया जा रहा है और किसी प्रकार की वन अपराध संबंधी सूचना देने के लिए टोल फ्री नंबर 07768-299221 जारी किया गया है।

डीएफओ की पहल से अभ्यारण्य को मिलेंगे दो डाॅग स्क्वाड
अभ्यारण्य क्षेत्र में वन्यप्राणियों की काफी संख्या है और इसे देखते हुए कई बार शिकारी भी सक्रिय हो जाते हैं, लेकिन शिकारियों पर लगाम लगाने विभाग लगातार प्रयास कर रहा है। ऐसे में डीएफओ गणेश यूआर की पहल पर अब गोमर्डा अभ्यारण्य को दो डाॅग स्क्वाड मिलने जा रहा है। जिससे वन व वन्यप्राणी संबंधी अपराधों के निराकरण पर खास मदद मिलेगी। इसके लिए दो परिसर रक्षकों को पंचकुला हरियाणा में स्थित प्रशिक्षण केन्द्र में प्रशिक्षण प्राप्त करने उन्हें चयनित कर भेजा गया है।

5 से अधिक शिकार प्रकरणों में 25 से ज्यादा आरोप पकड़ में आ चुके
सारंगढ़ नया जिला गठन के बाद गोमर्डा अभ्यारण्य में करीब पांच से ज्यादा शिकार का मामला सामने आया। जिसमें डीएफओ गणेश यूआर व उनकी टीम ने शिकार के मामले में 25 से ज्यादा आरोपियों को धरदबोच कर जेल दाखिल कराया है। इसके अलावा पिछले दिनों एक बड़ी घटना होने के बाद से अभ्यारण्य क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था पहले से अधिक बढ़ा दी गई है और लगातार जंगल गश्त के साथ ही शिकार रोकने निगरानी की जा रही है।

हाथी सुरक्षा हेतु लेटेस्ट टेक्नोलॉजी का भी सहारा
पिछले कई माह से गोमर्डा अभ्यारण्य क्षेत्र में लगभग 25 हाथियों का दल विचरण कर रहा है। ऐसे में उनकी व ग्रामीणों की सुरक्षा विभाग के लिए पहली प्राथमिकता है। यही कारण है कि लगातार विभाग द्वारा हाथियों के दल की मानिटरिंग कर रहा है। इसके लिए पूर्व में डीएफओ द्वारा हाथी मित्र दल का गठन भी किया गया। जिससे करीब दस स्थानीय युवकों को रोजगार भी मिला। वहीं हाथी सुरक्षा के लिए विभाग द्वारा लेटेस्ट टेक्नोलाॅजी का भी सहारा लिया जा रहा है। यहां हाथी की ट्रैकिंग ड्रोन कैमरा से भी की जा रही है। साथ ही ओडीके एप के माध्यम से गांव में हाथियों की सूचना मिलने के बाद सभी अलर्ट भी कर दिया जा रहा है।

वर्सन
सारंगढ़ वन मंडल में मुखबीर तंत्र मजबूत किया जा रहा है। ताकि वन अपराध को रोका जा सके और वन अपराध संबधी किसी भी प्रकार की जानकारी देने के लिए टोल फ्री नंबर भी जारी किया गया है। इसके अलावा अवैध हुकिंग न हो इसके लिए विद्युत तार को केबलिंग करने प्रोजेक्ट तैयार कर भेजा गया है। लगातार वन अमला द्वारा जंगल गश्त किया जा रहा है। ताकि किसी प्रकार की कोई वन अपराध घटित न हो सके।
गणेश यू आर
वन मंडलाधिकारी, सारंगढ़ वन मंडल

TAGGED:chhattisgarh latest newsforestforest newsJungal newsraigarh newsछत्तीसगढ़ फॉरेस्ट न्यूजफॉरेस्ट
Share This Article
Facebook Twitter Email Copy Link Print
Previous Article अशरफ हुसैन स्मृति क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य आयोजन संपन्न, अरुण इलेवन सांरगढ़ की टीम रही विजयी
Next Article फर्जी ईआईए रिपोर्ट बनाकर अब अपना विस्तार भी करेगा मेसर्स रायगढ़ इस्पात एंड पावर प्राइवेट लिमिटेड, जनसुनवाई 20 मार्च को
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Might Also Like

रायगढ़

Raigarh News; बीटी सड़क निर्माण में अनियमितता पर जिला प्रशासन का कड़ा एक्शन, लगातार शिकायतों पर कलेक्टर का औचक निरीक्षण, घटिया निर्माण उजागर

16 hours ago
रायगढ़क्राईम

Raigarh News; महिला से दुष्कर्म करने वाला आरोपी 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार, कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म, अश्लील फोटो-वीडियो बनाकर देता रहा धमकी

16 hours ago
क्राईमरायगढ़

Raigarh News; पुसौर में नाबालिग से छेड़छाड़ करने वाला आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा रिमांड पर, आरोपी करीब एक माह से गिरफ्तारी के भय से फरार होकर छिपा हुआ था

2 days ago
रायगढ़क्राईम

Raigarh News; केलो बिहार में देह व्यापार का भंडाफोड़, 2 आरोपी गिरफ्तार, पीटा एक्ट के तहत कार्यवाही, किराये के मकान में बाहर से महिलाओं को लाकर कराया जा रहा था देह व्यापार, SSP शशि मोहन सिंह का सख्त संदेश— जिले में किसी भी प्रकार का अनैतिक कार्य बर्दाश्त नहीं

2 days ago
pitaranews.com

Contact 8839364394
Email - pitaranews786@gmail.com, 
Address : Industrial Area Bank Colony Road, 
Raigarh CG 496001

© Copyright 2024, All Rights Reserved | PITARA NEWS
  • छत्तीसगढ़
  • खास खबर
  • रायपुर
  • रायगढ़
  • सारंगढ़
  • राजनीति
  • क्राईम
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?