By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
pitaranews.com
  • छत्तीसगढ़
  • खास खबर
  • रायपुर
  • रायगढ़
  • सारंगढ़
  • राजनीति
  • क्राईम
Reading: तेंदुआ ने किया वृद्धा पर हमला, घायल महिला का इलाज जारी, विभाग ने दिया तात्कालिक सहायता राशि
Whatsapp Facebook Youtube Twitter
Breaking
Raigarh News; बीटी सड़क निर्माण में अनियमितता पर जिला प्रशासन का कड़ा एक्शन, लगातार शिकायतों पर कलेक्टर का औचक निरीक्षण, घटिया निर्माण उजागर
Raigarh News; महिला से दुष्कर्म करने वाला आरोपी 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार, कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म, अश्लील फोटो-वीडियो बनाकर देता रहा धमकी
Raigarh News; पुसौर में नाबालिग से छेड़छाड़ करने वाला आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा रिमांड पर, आरोपी करीब एक माह से गिरफ्तारी के भय से फरार होकर छिपा हुआ था
Raigarh News; केलो बिहार में देह व्यापार का भंडाफोड़, 2 आरोपी गिरफ्तार, पीटा एक्ट के तहत कार्यवाही, किराये के मकान में बाहर से महिलाओं को लाकर कराया जा रहा था देह व्यापार, SSP शशि मोहन सिंह का सख्त संदेश— जिले में किसी भी प्रकार का अनैतिक कार्य बर्दाश्त नहीं
7.50 लाख की नशीली इंजेक्शन के साथ 3 आरोपी जेल दाखिल, संभागीय आबकारी उड़नदस्ता टीम की बड़ी कार्रवाई
Whatsapp Youtube Facebook Twitter Telegram

Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
pitaranews.com > छत्तीसगढ़ > तेंदुआ ने किया वृद्धा पर हमला, घायल महिला का इलाज जारी, विभाग ने दिया तात्कालिक सहायता राशि
छत्तीसगढ़रायगढ़

तेंदुआ ने किया वृद्धा पर हमला, घायल महिला का इलाज जारी, विभाग ने दिया तात्कालिक सहायता राशि

Mohsin Khan
Last updated: 22 February 2024 10:13
Mohsin Khan 4 Min Read
Share

रायगढ़/सारंगढ़. छत्तीसगढ़ के नवगठित सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के गोमर्डा अभ्यारण से लगे हुए सारंगढ़ सामान्य रेंज के मल्दा ब गांव में बीती रात घर के सामने सो रही बुजुर्ग महिला पर तेंदुआ ने हमला करते हुए उसे घायल कर दिया है। घायल महिला को सारंगढ़ अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसका उपचार जारी है।

इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार सारंगढ़ के गोमर्डा अभ्यारण्य में कई प्रकार के वन्य प्राणी विचरण करते हैं। इनमें पिछले कुछ सालों के दौरान यहां के जंगलो में तेंदुआ की भी मौजूदगी देखी जाती रही है। साथ ही साथ तेंदुआ के द्वारा कई मवेशियों को अपना शिकार भी बनाया जा चुका है।

इसी क्रम में बुधवार की देर रात गोमार्डा अभ्यारण्य से लगे हुए सामान्य रेंज के मल्दा ब गांव में एक तेंदुआ ने दस्तक दी और घर के बाहर सो रही बुजुर्ग महिला दुखदाई चौहान पिता स्व. सीताराम चौहान उम्र 72 पर अचानक हमला कर दिया।

तेंदुए के हमले से बुजुर्ग महिला के चिखने चिल्लाने की आवाज सुनकर परिजन जागे जिसके बाद हो हल्ला सुनकर तेंदुआ वापस जंगल की ओर भाग गया। घायल महिला को परिजनों के द्वारा सारंगढ़ अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसका उपचार जारी है।

परिजनों को दी गई सहायता राशि
बीती रात मल्दा ब गांव में तेंदुआ के हमले से महिला के घायल होनें की जानकारी मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर घायल महिला के परिजनों को उपचार हेतु 5 हजार रूपये की सहायता राशि दी गई है।
तेंदुआ की संख्या में हुआ इजाफा
एक अन्य जानकारी के अनुसार सारंगढ़ के गोमर्डा अभ्यारण्य के जंगलों में पूर्व की अपेक्षा तेंदुआ की संख्या बढ़ी है। अनुमान लगाया जा रहा है कि गोमर्डा अभ्यारण के जंगलों में लगभग 15 से 20 की संख्या में तेंदुआ विचरण कर रहे हैं। वन विभाग के अधिकारी जंगलों में लगाये गए ट्रैप कैमरों के जरिये तेंदुआ पर निगरानी रखी जा रही है।
मवेशियों को भी बना चुके हैं शिकार
पिछले साल तेंदुआ के द्वारा जंगल से सटे हुए कुछ गांव के ग्रामीणों के मवेशियों को भी अपना शिकार बनाया गया था। जिसके बाद वन विभाग के द्वारा गांव-गांव में मुनादी कराकर ग्रामीणों को जंगल की तरफ नही जाने की सलाह दी गई थी। इसके बाद भी गोमर्डा अभ्यारण्य में लगातार तेंदुआ और उनके शावकों के पदचिन्ह मिलते रहे हैं।
ग्रामीण क्षेत्र की ओर आ जाते हैं वन्यप्राणी
मल्दा (ब) गांव बरमकेला और सारंगढ़ के बीच मुख्य मार्ग पर स्थित है। गर्मी लगते ही गोमर्डा क्षेत्र के जंगलों में पानी सूखते ही भोजन और पानी की तलाश में अक्सर वन्य प्राणी गांव तक आ पहुंचते हैं। इसी बीच बीती रात मुख्य मार्ग में स्थित गांव में तेंदुआ के आने से गांव के अलावा इस मार्ग से गुजरने वाले लोगों में भी अब दहशत देखा जा रहा है। चंूकि बरमकेला से सारंगढ़ जाने के लिये लोगों को घने जंगलों के बीच घाटी से होकर गुजरना पड़ता है।

TAGGED:aaj ka raigarh newsaaj ki news raigarhchhattisgarh latest newsJungal newsraigarh newsTenduaछत्तीसगढ़ फॉरेस्ट न्यूजतेंदुआ
Share This Article
Facebook Twitter Email Copy Link Print
Previous Article हाथी के हमले से महिला की मौत, फसल व मकान को भी पहुंचाया नुकसान, पढ़े पूरी खबर… 👇👇👇
Next Article कर्मचारी हितों पर “मोदी की गारंटी” के अमल को लेकर फेडरेशन रायगढ़ ने निकाली रैली,किया प्रदर्शन, सीएम के नाम कलेक्टोरेट में सौंपा ध्यानाकर्षण ज्ञापन
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Might Also Like

रायगढ़

Raigarh News; बीटी सड़क निर्माण में अनियमितता पर जिला प्रशासन का कड़ा एक्शन, लगातार शिकायतों पर कलेक्टर का औचक निरीक्षण, घटिया निर्माण उजागर

15 hours ago
रायगढ़क्राईम

Raigarh News; महिला से दुष्कर्म करने वाला आरोपी 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार, कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म, अश्लील फोटो-वीडियो बनाकर देता रहा धमकी

15 hours ago
क्राईमरायगढ़

Raigarh News; पुसौर में नाबालिग से छेड़छाड़ करने वाला आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा रिमांड पर, आरोपी करीब एक माह से गिरफ्तारी के भय से फरार होकर छिपा हुआ था

2 days ago
रायगढ़क्राईम

Raigarh News; केलो बिहार में देह व्यापार का भंडाफोड़, 2 आरोपी गिरफ्तार, पीटा एक्ट के तहत कार्यवाही, किराये के मकान में बाहर से महिलाओं को लाकर कराया जा रहा था देह व्यापार, SSP शशि मोहन सिंह का सख्त संदेश— जिले में किसी भी प्रकार का अनैतिक कार्य बर्दाश्त नहीं

2 days ago
pitaranews.com

Contact 8839364394
Email - pitaranews786@gmail.com, 
Address : Industrial Area Bank Colony Road, 
Raigarh CG 496001

© Copyright 2024, All Rights Reserved | PITARA NEWS
  • छत्तीसगढ़
  • खास खबर
  • रायपुर
  • रायगढ़
  • सारंगढ़
  • राजनीति
  • क्राईम
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?