By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
pitaranews.com
  • छत्तीसगढ़
  • खास खबर
  • रायपुर
  • रायगढ़
  • सारंगढ़
  • राजनीति
  • क्राईम
Reading: तारापुर में नेवता भोज के तहत विद्यार्थियों को खिलाया स्वादिष्ट भोजन, आसपास के स्कूलों में भी इन दिनो विशेष भोज का आयोजन
Whatsapp Facebook Youtube Twitter
Breaking
Raigarh News; बीटी सड़क निर्माण में अनियमितता पर जिला प्रशासन का कड़ा एक्शन, लगातार शिकायतों पर कलेक्टर का औचक निरीक्षण, घटिया निर्माण उजागर
Raigarh News; महिला से दुष्कर्म करने वाला आरोपी 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार, कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म, अश्लील फोटो-वीडियो बनाकर देता रहा धमकी
Raigarh News; पुसौर में नाबालिग से छेड़छाड़ करने वाला आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा रिमांड पर, आरोपी करीब एक माह से गिरफ्तारी के भय से फरार होकर छिपा हुआ था
Raigarh News; केलो बिहार में देह व्यापार का भंडाफोड़, 2 आरोपी गिरफ्तार, पीटा एक्ट के तहत कार्यवाही, किराये के मकान में बाहर से महिलाओं को लाकर कराया जा रहा था देह व्यापार, SSP शशि मोहन सिंह का सख्त संदेश— जिले में किसी भी प्रकार का अनैतिक कार्य बर्दाश्त नहीं
7.50 लाख की नशीली इंजेक्शन के साथ 3 आरोपी जेल दाखिल, संभागीय आबकारी उड़नदस्ता टीम की बड़ी कार्रवाई
Whatsapp Youtube Facebook Twitter Telegram

Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
pitaranews.com > रायगढ़ > तारापुर में नेवता भोज के तहत विद्यार्थियों को खिलाया स्वादिष्ट भोजन, आसपास के स्कूलों में भी इन दिनो विशेष भोज का आयोजन
रायगढ़

तारापुर में नेवता भोज के तहत विद्यार्थियों को खिलाया स्वादिष्ट भोजन, आसपास के स्कूलों में भी इन दिनो विशेष भोज का आयोजन

Mohsin Khan
Last updated: 13 March 2024 16:31
Mohsin Khan 3 Min Read
Share

रायगढ़. शासन की महत्वाकांक्षी योजना के तहत उच्च अधिकारियों के निर्देश पर विद्यार्थियों में सामाजिक सौहार्द को बढ़ावा देने एवं आपसी प्रेम सद्भावना के विकास हेतु संकुल केंद्र तारापुर अंतर्गत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय तारापुर के माध्यमिक प्रखंड में शिक्षक – शिक्षिकाओं द्वारा दिनांक 13 मार्च बुधवार को विद्यालय के छात्र-छात्राओं को नेवता भोज के तहत पौष्टिक एवं गुणवत्तायुक्त स्वादिष्ट भोजन, मिठाई, केला, सलाद, अंडा एवं मटर पनीर खिलाया गया ।

नेवता भोज कार्यक्रम का आयोजन प्रधान पाठक कुमार साहू की अगुवाई में माध्यमिक विभाग के शिक्षिका सुधा बाला नायक एवं शिक्षक मनोज कुमार तथा शिक्षिका श्रीमती किरण पटेल के सौजन्य से किया गया । इस कार्यक्रम में प्रभारी प्राचार्य भोजराम पटेल, संकुल समन्वयक राजकमल पटेल, हायर सेकेंडरी विभाग के शिक्षक शिक्षिकाओं के साथ-साथ विद्यालय प्रबंध एवं विकास समिति के निवर्तमान अध्यक्ष मेदनी प्रसाद पटेल सदस्य डोलनारायण पटेल ग्राम के उप सरपंच प्रतिनिधि कैलाश निषाद इत्यादि गणमान्य नागरिकों की सहभागिता रही। स्वादिष्ट भोजन एवं मिष्ठान व फल प्राप्त कर छात्र-छात्राओं के चेहरे पर अत्यंत उमंग और उत्साह का वातावरण देखा गया वहीं शिक्षकों ने अपने प्रिय विद्यार्थियों को अपनी ओर से नेवता भोज खिलाकर विशेष संतुष्टि का अनुभव करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गई ।

प्रधान पाठक कुमार साहू ने बताया कि स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा सामाजिक सौहाद्र को बढ़ावा देने तथा विद्यार्थियों में आपसी प्रेम भाव की भावना स्थापित करने के लिए नेवता भोज कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है इसी कड़ी में आज हमारे विद्यालय में उक्त आयोजन किया गया । हमारे इस आयोजन में समस्त विद्यालयीन सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही । प्राचार्य भोजराम पटेल द्वारा सभी बच्चों को खूब मन लगाकर पढ़ाई करने तथा अच्छे परिणाम लाने और अपनी प्रतिभा विकसित करने की दिशा में मेहनत करने का आह्वान करते हुए उज्जवल भविष्य की शुभकामना प्रदान की गई।

 बोकरामुडा एवं कुरमापाली में भी कराया गया नेवता भोज 

तारापुर संकुल समन्वयक राजकमल पटेल ने बताया कि हमारे संकुल अंतर्गत माध्यमिक शाला बोकरामुड़ा एवं कुरमापाली में भी नेवता भोज कार्यक्रम का आयोजन करते हुए विद्यार्थियों को स्वादिष्ट भोजन एवं पकवान खिलाया गया ।

TAGGED:aaj ki news raigarhraigarh news
Share This Article
Facebook Twitter Email Copy Link Print
Previous Article अदाणी फाउंडेशन की विशेष पहल, तीरंदाजी में निपूर्ण करने आदिवासी बालिकाओं को दिला रहा निःशुल्क प्रशिक्षण व रिकर्व बो
Next Article विशेष लेख:- छत्तीसगढ़ में मोदी की गारंटी और विष्णु का सुशासन
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Might Also Like

रायगढ़

Raigarh News; बीटी सड़क निर्माण में अनियमितता पर जिला प्रशासन का कड़ा एक्शन, लगातार शिकायतों पर कलेक्टर का औचक निरीक्षण, घटिया निर्माण उजागर

16 hours ago
रायगढ़क्राईम

Raigarh News; महिला से दुष्कर्म करने वाला आरोपी 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार, कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म, अश्लील फोटो-वीडियो बनाकर देता रहा धमकी

16 hours ago
क्राईमरायगढ़

Raigarh News; पुसौर में नाबालिग से छेड़छाड़ करने वाला आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा रिमांड पर, आरोपी करीब एक माह से गिरफ्तारी के भय से फरार होकर छिपा हुआ था

2 days ago
रायगढ़क्राईम

Raigarh News; केलो बिहार में देह व्यापार का भंडाफोड़, 2 आरोपी गिरफ्तार, पीटा एक्ट के तहत कार्यवाही, किराये के मकान में बाहर से महिलाओं को लाकर कराया जा रहा था देह व्यापार, SSP शशि मोहन सिंह का सख्त संदेश— जिले में किसी भी प्रकार का अनैतिक कार्य बर्दाश्त नहीं

2 days ago
pitaranews.com

Contact 8839364394
Email - pitaranews786@gmail.com, 
Address : Industrial Area Bank Colony Road, 
Raigarh CG 496001

© Copyright 2024, All Rights Reserved | PITARA NEWS
  • छत्तीसगढ़
  • खास खबर
  • रायपुर
  • रायगढ़
  • सारंगढ़
  • राजनीति
  • क्राईम
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?