
CG: रायगढ़. महानदी में नाव पलटने से करीब 50 से अधिक लोग डूब गए। जिसका सुबह ताजा अपडेट मिला कि सुबह से रेक्स्यू शुरू किया गया और छह लोगों का षव निकाला गया। वहीं एक महिला अब भी लापता बतायी जा रही है। जिसकी तलाश जारी है।
इस संबंध में मिली जानकारी के मुताबिक खरसिया अंजोरपाली व कोतरलिया से पचास से अधिक लोग ओड़िसा के पथरसेनी मंदिर पूजा पाठ के लिए जा रहे थे। महानदी को नाव पर सवार होकर पार कर रहे थे कि एकाएक नाव पलट गई। इससे सभी पानी में डूब गए।
जिसकी जानकारी ओड़िसा प्रशासन को लगी तो रेक्स्यू आॅपरेशन शुरू किया गया। इधर रायगढ़ कलेक्टर व एसपी सहित अन्य अधिकारी भी मौके पर पहुंच चुके थे। जहां कल देर शाम एक महिला राधिका निषाद का शव पानी से निकाला गया। इसके बाद रात होने के कारण रेक्स्यू ऑपरेशन को रोका गया और सुबह रेस्क्यू शुरू किया गया।
जहां छह लोगों का मास्टर पिकू राठिया, राधिका राठिया, नवीन राठिया, तेरस बाई राठिया, लक्ष्मीन राठिया, बालक कुणाल राठिया का शव बाहर निकाला गया। वहीं एक महिला घसनीन बाई की तलाश जारी है।