By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
pitaranews.com
  • छत्तीसगढ़
  • खास खबर
  • रायपुर
  • रायगढ़
  • सारंगढ़
  • राजनीति
  • क्राईम
Reading: Raigarh News: टीआरएन एनर्जी के विरोध में 5 गाँव के ग्रामीणों ने किया चुनाव बहिष्कार का ऐलान, कहा- महावीर कोल वेनिफिकेशन ही बिना अनुमति कर रहा विस्तार
Whatsapp Facebook Youtube Twitter
Breaking
Raigarh News; बीटी सड़क निर्माण में अनियमितता पर जिला प्रशासन का कड़ा एक्शन, लगातार शिकायतों पर कलेक्टर का औचक निरीक्षण, घटिया निर्माण उजागर
Raigarh News; महिला से दुष्कर्म करने वाला आरोपी 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार, कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म, अश्लील फोटो-वीडियो बनाकर देता रहा धमकी
Raigarh News; पुसौर में नाबालिग से छेड़छाड़ करने वाला आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा रिमांड पर, आरोपी करीब एक माह से गिरफ्तारी के भय से फरार होकर छिपा हुआ था
Raigarh News; केलो बिहार में देह व्यापार का भंडाफोड़, 2 आरोपी गिरफ्तार, पीटा एक्ट के तहत कार्यवाही, किराये के मकान में बाहर से महिलाओं को लाकर कराया जा रहा था देह व्यापार, SSP शशि मोहन सिंह का सख्त संदेश— जिले में किसी भी प्रकार का अनैतिक कार्य बर्दाश्त नहीं
7.50 लाख की नशीली इंजेक्शन के साथ 3 आरोपी जेल दाखिल, संभागीय आबकारी उड़नदस्ता टीम की बड़ी कार्रवाई
Whatsapp Youtube Facebook Twitter Telegram

Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
pitaranews.com > रायगढ़ > Raigarh News: टीआरएन एनर्जी के विरोध में 5 गाँव के ग्रामीणों ने किया चुनाव बहिष्कार का ऐलान, कहा- महावीर कोल वेनिफिकेशन ही बिना अनुमति कर रहा विस्तार
रायगढ़

Raigarh News: टीआरएन एनर्जी के विरोध में 5 गाँव के ग्रामीणों ने किया चुनाव बहिष्कार का ऐलान, कहा- महावीर कोल वेनिफिकेशन ही बिना अनुमति कर रहा विस्तार

Mohsin Khan
Last updated: 26 April 2024 10:09
Mohsin Khan 5 Min Read
Share

Raigarh News: रायगढ़. घरघोड़ा घरघोड़ा अनुविभाग अन्तर्गत ग्राम-भंगारी, कटंगडीह, नावापारा (टेण्डा), चारमार, खोखरोआमा में आदिवासियों के जमीनों को औद्योगिक घरानों द्वारा फर्जी रजिस्ट्री और बेनामी अन्तरण से संरक्षण करने वाली कानूनों का धरातल में निष्क्रियता के कारण आगामी लोकसभा चुनाव 2024 का बहिष्कार करने को लेकर ग्रामीणों ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा है।

जिले के घरघोडा विकासखण्ड अंतर्गत ग्राम भेंगारी में टीआरएन एनर्जी व महावीर कोल वेनिफिकेशन द्वारा कंपनी द्वारा क्षेत्र के करीब आधे दर्जन गांव के सौ से अधिक आदिवासी परिवारों के भू-स्वामी हक की जमीनों को बिना सहमति कपट पूर्वक बेनामी रूप से हडपे जाने के कारण पीडित आदिवासियों के द्वारा भू-राजस्व संहिता की धारा 170 ख के मामले में शिकायत व कार्रवाई की मांग की गई है जो प्रकरण अनुविभाग कार्यालय, न्यायलय में लंबित है। इन ग्रामीणांे का कहना है कि ये पीड़ित आदिवासी परिवार अपने खेत व जमीन को बेचने के लिये कभी भी पंजीयक कार्यालय घरघोडा नही गए जबकि फर्जी सेल डीड रजिस्ट्री दस्तावेजों में उल्लेखित क्रेता व विके्रताओं के नाम पिता का नाम गवाह फोओ इत्यादि फर्जी कूटरचना से तैयार किये गए हैं यही नही यहां के अधिकांश फर्जी अंतरण के मामलों में केवल 5-6 लोगों का नाम ही गवाहों के रूप में बार-बार उल्लेख किया गया है जो कि क्षेत्र में जमीन दलाल के रूप में जाने जाते हैं और यह प्रक्रिया अपने आप में फर्जी रजिस्ट्री की ओर इशारा करती है।

ज्ञापन में यह भी कहा गया है कि भू-राजस्व संहिता की धारा 165 के तहत किसी भी आदिवासी भू-स्वामी की जमीन खरीदने के लिये कलेक्टर की अनुमति आवश्यक है। लेकिन इन मामलों में किस कानून का व्यापक रूप से उल्लंघन किया गया है। यही नही इन दोनों औद्योगिक कंपनियों के द्वारा अन्य जिले के एक ही आदिवासी व्यक्ति अथवा व्यक्तियों के नाम से टुकडो में जमीन की खरीदी की गई हैं जो कि बेनामी अंतरण की श्रेणी में आता है। दरअसल ऐसे फर्जी दस्तावेज के आधार पर खरीदी करने वाले के्रता कंपनी के ही अधिनस्थ ठेका कर्मचारी है। दोनों कंपनी प्रबंधनों के द्वारा यहां के मूल आदिवासी किसानों को उनके जमीनों से बेदखल करके उद्योग स्थापित किया गया है तथा उद्योग स्थापना के लिये पेड़ो की अवैध कटाई तथा येश डाईक का निर्माण  किया गया है।

कंपनी प्रंबंधनों के द्वारा भू-अर्जन की पारदर्शी की प्रक्रिया का भी पालन नही किया गया है। यहां तक की पीड़ित आदिवासी किसानों को व्यवस्थापन के तहत मुआवजा और पूर्नवाह नीति का लाभ भी अब तक नही मिला हैं इसके बावजूद कंपनी प्रबंधन के द्वारा पर्यावरणीय प्रभाव आंकलन की रिपोर्ट में वास्तविक तथ्यों को छुपाया गया है। जबकि हकीकत में कंपनियों के अपशिष्टो व रिस्ते फ्लाई ऐश के कारण निस्तार कुरकुट नदी और किसानों के खेत प्रदूषित हो रहे हैं और आदिवासी किसानों का जीवन यापन कठिन से कठन होनें लगा है। उनकी फसले प्रभावित हो रही हैं, खेत की मृदा नष्ट हो रही है। यही नही इस मामले में राष्ट्रीय हरित प्राधिकरण द्वारा उपरोक्त मामलों में आपत्ति जताते हुए औद्योगिक परियोजनाओं का विस्तार नही किये जाने को लेकर आदेश पारित करने के बावजूद महावीर कंपनी के द्वरा बिना स्वीकृति अवैधानिक रूप से कोल वाशरी का निर्माण व विस्तार किया जा रहा है।

क्षेत्र के प्रभावित आदिवासी किसानों का कहना है कि यह संपूर्ण क्षेत्र पांचवी अनुसूची क्षेत्र के अंतर्गत आता है। कार्पोरेट घरानों और गैर आदिवासी तथा प्रभावशाली लोगों एवं गुंडातत्वों के द्वारा आदिवासियों की जमीनों को जोरजबर्दस्ती से बलपूर्वक से अवैध कब्जा कर उन्हें बेदखल कर देने के संबंध में ग्राम सभाओं और जनता के विरोध तथा कई बार शिकायतों के बावजूद इस मामले में कानूनी कार्रवाई अब तक लगभग शून्य है। अनुसूचित जनजाति अत्याचार निवारण के संबंध में शिकायतों के बावजूद पुलिस मौन है। बेनामी संपत्ति मामलों में जांच कार्रवाई को प्रभावित भ्रमित करने के उद्देश्य से रायगढ़ व घरघोडा पुलिस प्रशासन द्वारा रोडा अटकाया जा रहा है। इन पीड़ित आदिवासी किसानों का कहना है कि यदि जल्द से जल्द उनकी समस्याओं का निराकरण नही किया गया तो सभी प्रभावित आदिवासी किसान अपने परिजनों के साथ आगामी लोकसभा चुनाव का बहिष्कार करने के लिये बाध्य होंगे। ज्ञापन पत्र में जनपद पंचायत घरघोड़ा, ग्राम पंचायत छोटे गुमडा के सरपंच सहित सौ से अधिक ग्रामीणों के हस्ताक्षर हैं।

TAGGED:newsnews raigarhraigarh newstop news
Share This Article
Facebook Twitter Email Copy Link Print
Previous Article Raigarh News: सड़क किनारे व खेल मैदान में डम्प कर रखे गिट्टी दुर्घटना को दे रहा निमंत्रण, स्थानीय प्रशासन कर रही अनदेखी
Next Article Raigarh News: तेज रफ्तार ट्रेलर पेड से टकराई, हेल्फर की मौत, बाल-बाल बचा चालक  
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Might Also Like

रायगढ़

Raigarh News; बीटी सड़क निर्माण में अनियमितता पर जिला प्रशासन का कड़ा एक्शन, लगातार शिकायतों पर कलेक्टर का औचक निरीक्षण, घटिया निर्माण उजागर

21 hours ago
रायगढ़क्राईम

Raigarh News; महिला से दुष्कर्म करने वाला आरोपी 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार, कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म, अश्लील फोटो-वीडियो बनाकर देता रहा धमकी

21 hours ago
क्राईमरायगढ़

Raigarh News; पुसौर में नाबालिग से छेड़छाड़ करने वाला आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा रिमांड पर, आरोपी करीब एक माह से गिरफ्तारी के भय से फरार होकर छिपा हुआ था

2 days ago
रायगढ़क्राईम

Raigarh News; केलो बिहार में देह व्यापार का भंडाफोड़, 2 आरोपी गिरफ्तार, पीटा एक्ट के तहत कार्यवाही, किराये के मकान में बाहर से महिलाओं को लाकर कराया जा रहा था देह व्यापार, SSP शशि मोहन सिंह का सख्त संदेश— जिले में किसी भी प्रकार का अनैतिक कार्य बर्दाश्त नहीं

2 days ago
pitaranews.com

Contact 8839364394
Email - pitaranews786@gmail.com, 
Address : Industrial Area Bank Colony Road, 
Raigarh CG 496001

© Copyright 2024, All Rights Reserved | PITARA NEWS
  • छत्तीसगढ़
  • खास खबर
  • रायपुर
  • रायगढ़
  • सारंगढ़
  • राजनीति
  • क्राईम
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?